Articles by "CM"
CM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 sAGAR wATCH nEWS


Sagar Watch News/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  कहा कि   अगले कुछ वर्षों में बुंदेलखंड की जमीन सिंचित होगी। कोई भी किसान अपनी एक  इंच जमीन भी न बेचे, उन्हें उनकी जमीन का पूरा लाभ मिलेगा और उनकी कृषि समृद्ध होगी। सागर दमोह रोड को फोर लाइन बनाया जाएगा।  वे आज सागर के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेले में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने आये थे। 

इस मौके पर उन्होंने यह भी  कहा  कि   किसान की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।अब  सरकार अब किसान  से 2600 रुपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूं खरीदेगी। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश सरकार फूड इंडस्ट्री स्थापित करने वालों को 40% सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और राज्य सरकार की सभी योजनाएँ, जैसे लाड़ली बहना योजना व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जारी रहेंगी। उनका संकल्प है कि सागर का संपूर्ण विकास हो और इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कृषि मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए किसान मेले व कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं।

दमोह सांसद श्री राहुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए नए कदम उठा रहे हैं। बुंदेलखंड, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में इन्वेस्टर मीट आयोजित कर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।

विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा  मध्यप्रदेश सरकार ने रहस मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लगातार कार्य किया है। 


 

Sagar Watch

SAGAR WATCH  20 जुलाई 2023/
  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के युवाओं के कौशल निखारने, उन्हें सशक्त, समर्थ और आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई। मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का युवाओं के बीच अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आज दिनांक 18 जुलाई तक लगभग 3 लाख 58 हजार 346 युवाओं ने इस योजना में अपना पंजीयन करा लिया है। इसमें सबसे ज्यादा सागर जिले के 19 हजार 432 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है।

मुख्यमंत्री सीखे-कमाओ योजना में अब तक 

  • रीवा जिले में 17 हजार 145, 
  • सतना में 16 हजार 665, 
  • जबलपुर 15 हजार 306, 
  • दमोह 14 हजार 785, 
  • भोपाल 12 हजार 170, 
  • विदिशा 11 हजार 472, 
  • नरसिंहपुर 10 हजार 874, 
  • छतरपुर 10 हजार 314, 
  • ग्वालियर 9 हजार 169, 
  • सीहोर 8 हजार 894, 
  • शिवपुरी 8 हजार 711, 
  • बालाघाट 8 हजार 658, 
  • छिंदवाड़ा 8 हजार 592, 
  • कटनी 8 हजार 422, 
  • राजगढ़ 8 हजार 146, 
  • सिवनी 7 हजार 899, 
  • मंदसौर 7 हजार 559, 
  • रायसेन 7 हजार 385, 
  • गुना 7 हजार 284, 
  • सीधी 7 हजार 44, 
  • पन्ना 6 हजार 842, 
  • शहडोल 6 हजार 600, 
  • उज्जैन 6 हजार 526, 
  • मुरैना 6 हजार 416, 
  • बैतूल 6 हजार 252, 
  • नर्मदापुरम 6 हजार 54, 
  • इंदौर 5 हजार 887, 
  • मंडला 5 हजार 731, 
  • टीकमगढ़ 5 हजार 473, 
  • रतलाम 5 हजार 448, 
  • अशोकनगर 5 हजार 434, 
  • भिंड 5 हजार 275, 
  • खरगोन 5 हजार 61, 
  • शाजापुर 4 हजार 918, 
  • देवास 4 हजार 649, 
  • सिंगरौली 4 हजार 495, 
  • पूर्व निमाड़ 4 हजार 458, 
  • धार 4 हजार 283, 
  • अनूपपुर 4 हजार 42, 
  • नीमच 3 हजार 741, 
  • उमरिया 3 हजार 409, 
  • डिंडौरी 3 हजार 9, 
  • दतिया 2 हजार 994, 
  • बड़वानी 2 हजार 392, 
  • आगर-मालवा 2 हजार 384, 
  • झाबुआ 2 हजार 104, 
  • श्योपुर 2 हजार 53, 
  • हरदा 1 हजार 980, 
  • निवाड़ी 1 हजार 965, 
  • बुरहानपुर 1 हजार 374 तथा 
  • अलीराजपुर जिले के 1 हजार 171 

युवाओं ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अपना पंजीयन कराया है।

Sagar watch

SAGAR WATCH/
 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 20 जुलाई को प्रदेश में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाने के कार्यक्रम की शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के 78 हजार ऐसे विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा, जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75þ से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। भोपाल के भेल क्षेत्र में स्थित शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीएम राइज विद्यालय के भूमि-पूजन कार्यक्रम के साथ प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप की 25 हजार रूपए की राशि का अंतरण करेंगे। कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में प्रसारण होगा।

Sagar Watch

 
अब तक पांच हजार से अधिक हुए पंजीयन

सागर 10 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है। योजना के अंतर्गत युवाओं में कौशल विकास क्षमता को बढाने एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए लर्न एण्ड अर्न की तर्ज पर रोजगार के लिये कौशल सिखाने, कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ की है।

आईटीआई के प्राचार्य एवं  योजना के नोडल अधिकारी श्री सुनील देसाई ने बताया कि अब तक 5805 से अधिक युवक-युवती के द्वारा सीखो कमाओ योजना में अपना पंजीयन कराया गया है।

योजना के अंतर्गत प्रदेश के स्थानीय निवासी 18 से 29 वर्ष के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण, डिप्लोमा उत्तीर्ण, स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक युवाओं को उद्योग एवं सर्विस सेक्टर में कौशल प्रशिक्षण दिलाते हुए स्टाईपेण्ड की व्यवस्था की गई है।

इस नवाचारी व्यवस्था से युवाओं को रोजगार, प्रगति और विकास के नए अवसर प्रदान किये जाएँगे। योजना का लाभ लेने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गये है। जबकि दिव्यांग तथा ट्रांसजेण्डर व्यक्तियों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर पात्रता अनुसार लाभ लिए जाने के लिए प्रोत्साहित किये जाने का अनुरोध है।


मध्य प्रदेश में युवाओं में कौशल विकास क्षमता को बढाने एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रारंभ की है।

 सीखो-कमाओ योजना से लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है 

योजना के अंतर्गत प्रदेश के स्थानीय निवासी 18 से 29 वर्ष के 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण, डिप्लोमा उत्तीर्ण, स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक युवा

 सीखो-कमाओ योजना में शामिल कैसे हो सकते हैं  ?

https://mmsky.mp.gov.in website पर आनलाईन रजिस्ट्रेशन के जरिये योजना में शामिल हुया जा सकता है 

 

मध्य प्रदेश में युवाओं को रोजगारपरक कौशल सिखाने के लिए मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना शुरू की है। योजना में प्रशिक्षण हेतु 703 कार्य क्षेत्र चिन्हित किये गये हैं।

Sagar Watch

 मुख्यमंत्री दुधारु पशु प्रदाय योजना में अब भैंस भी दी जाएगी

सागर  06 जुलाई 2023/ राज्य शासन ने “मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय कार्यक्रम’’ के रूप में लागू किया है। कार्यक्रम में अब हितग्राही की मंशा के अनुसार दुधारू गाय के अलावा भैंस भी प्रदाय की जा सकेगी। 

साथ ही इस लाभ अब विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के साथ सहरिया और भारिया को भी मिलेगा।इन जनजातियों की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए हितग्राही अंशदान की राशि 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दी गई है। 

पशुपालकों को प्रति 2 दुधारू पशु गाय/भैंस दी जाएगी। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत शासकीय अनुदान और 10 प्रतिशत हितग्राही अंशदान होगा। क्रय किये गये सभी पशुओं का बीमा होगा। 

मिल्क रूट और दुग्ध समितियों का गठन मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ और पशुपालन विभाग द्वारा किया जायेगा। गाय प्रदाय के लिये एक लाख 89 हजार 250 रूपये और भैंस के लिये 2 लाख 43 हजार रूपये की राशि निर्धारित की गई है।

गौ प्रदाय में एक लाख 70 हजार 325 रूपये शासकीय अनुदान और शेष 18 हजार 925 रूपये हितग्राही अंशदान होगा। भैंस प्रदाय में 2 लाख 18 हजार 700 रूपये का शासकीय अनुदान और मात्र 24 हजार 300 रूपये हितग्राही का अंशदान होगा। 

कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन और पशुओं की दुग्ध उत्पादक क्षमता में वृद्धि, रोजगार के नवीन अवसर द्वारा हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार और उच्च उत्पादक क्षमता के गौ-भैंस वंशीय पशुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 

हितग्राही को आवेदन निर्धारित प्रपत्र में अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्था या दुग्ध सहकारी समिति को देना होगा। चयनित हितग्राहियों को पशुपालन, पशु आहार और पशु प्रबंधन प्रशिक्षण के साथ परिचयात्मक दौरा भी करवाया जायेगा।

 

Chhatarpur Pride Day- नगरपालिका के स्थान पर अब छतरपुर में होगी नगर निगम

छतरपुर में महाराजा छत्रसाल की स्मृति में विशाल स्मारक बनेगा

                                            
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के पुराने टेंडर को निरस्त कर नये टेंडर के आदेश दिये

300 करोड़ की लागत से छतरपुर में मेडिकल कॉलेज का शीघ्र होगा निर्माण

सागर, 02 जून 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महाराजा छत्रसाल द्वारा स्थापित छतरपुर के गौरव दिवस और लाड़ली बहना सम्मेलन में महाराजा छत्रसाल की पुण्य स्मृति में छतरपुर में विशाल स्मारक बनाये जाने की घोषणा की। यह स्मारक महाराजा छत्रसाल के कृतित्व और व्यक्तित्व तथा गौरव गाथा पर आधारित होगा। मुख्यमंत्री ने छतरपुर में नगरपालिका परिषद के स्थान पर नगर निगम के गठन की भी घोषणा की। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि काफी लम्बे समय से जिस ठेकेदार द्वारा छतरपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया, उसका टेंडर निरस्त कर अब नये टेंडर के आदेश दिये गये है। शीघ्र ही छतरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल महान योद्धा और शौर्य के प्रतीक थे। 


उन्होंने हिन्दू स्वराज को स्थापित किया। ऐसे शूरवीर और महापुरुष से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। बेटियों के महत्व को प्रतिपादित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बोझ नहीं वरदान है। बेटियों के महत्व को समझते हुये ही लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई। मध्यप्रदेश सरकार ने स्थानीय चुनावों में आधी सीटे महिलाओं को आरक्षित है, जिसके फलस्वरूप महिलाएं बड़ी संख्या में आज पंच, सरपंच, पार्षद आदि पदों पर विराजमान है। 

बेटियों और महिलाओं के लिए महत्व दिये जाने से मध्यप्रदेश में सामाजिक क्रांति हुई है। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। प्रधानमंत्री आवास पति-पत्नि दोनों के नाम से है। भू-अधिकार पट्टे भी पति-पत्नि के नाम से दिये जा रहे है। मध्यप्रदेश सरकार ने गरीब बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये एक हजार रुपये 10 जून को प्रतिमाह उनके खाते में डालने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 


पात्र बहनों में साल में 12 हजार तथा पांच साल में 60 हजार रुपये मिलेगे। यदि घर में वृद्ध मां या सास है तो उन्हें मिलने वाली पेंशन भी अब एक हजार होगी। संबोधन के दौरान कलेक्टर से जानकारी लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि छतरपुर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 3 लाख 18 हजार 690 फार्म भरे गये है। इनमें से 2 लाख 90 हजार की डीबीटी हो गई है। श्री चौहान ने शेष भी डीबीटी से जोड़ने के निर्देश दिये है।

श्री चौहान ने बताया कि 8 जून को गांवों में विशेष ग्रामसभा होगी जिसमें पात्र महिलाओं के नाम बताये जायेंगे। स्वीकृति पत्र घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा कि वे 9 जून की शाम गांव में गीत गाये क्योंकि उनके खाते में पैसा आने वाला है। 10 जून की शाम 5 बजे गांवों में कार्यक्रम होंगे तथा शाम 6 बजे मैं स्वंय वर्चुअली महिलाओं से चर्चा करूंगा। 

उसके बाद उनके खातों में पैसा आ जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक ग्राम एवं वाडों में लाड़ली बहना सेना का गठन होगा। छोटे गांव में 11 तथा बड़े गांव में 21 बहनों की सेना बनेगी। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों की बहनों की आय प्रतिमाह 10 हजार हो ऐसे प्रयास होगे।

श्री चौहान ने बताया कि शराब की दुकान के साथ अहातें बंद करने का निर्णय लिया जा चुका है। कक्षा 12वीं में ज्यादा नम्बर लाने वाली बालिकाओं को स्कूटी देने का निर्णय भी लिया गया है। गरीबों को पीएम आवास और जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जा रहा है।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर आतंकवाद नहीं पनपने दिया जाएगा। आतंकवाद की गतिविधियों में लिप्त लोगों को जेल भेजा गया। दमोह में एक स्कूल की घटना पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और नई शिक्षा के अनुसार व्यवस्था लागू रहेगी। कर्ज माफी नहीं होने से जिन किसानों पर ब्याज चढ़ गया था उनके ब्याज माफ किये गये। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखण्ड क्षेत्र की सिंचाई में क्रांति आयेगी।

इस अवसर पर छतरपुर गौरव दिवस के प्रभारी और मध्यप्रदेश शासन के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने छतरपुर के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। हमेशा छतरपुर सागर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड के विकास के लिए अपने दोनों हाथ से विकास योजनाएं देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सागर में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद छतरपुर में महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाया गया है। आज पांच करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से भवन का लोकार्पण किया गया।


मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि छतरपुर बनने वाली मेडिकल कॉलेज को कहीं और शिफ्ट किया जा रहा था किंतु आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पुराने निविदा को निरस्त करने के आदेश के साथ ही नई निविदा जारी करने के निर्देश दिए और मेडिकल कॉलेज का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
 
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि छतरपुर के लिए का दिन ऐतिहासिक और गौरवशाली है। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 300 करोड़ रूपए की लागत से मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि छतरपुर में विकास का नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड सूखा एवं गरीबों वाला बुंदेलखंड नहीं रहेगा बल्कि विकसित एवं सिंचाई वाला  बुंदेलखंड होगा।

श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की चिंता थी कि बुंदेलखंड को कैसे पानी के क्षेत्र में चिंता मुक्त बनाया जाए, इसी बात को लेकर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कार्य योजना तैयार करते हुए केन बेतवा लिंक परियोजना को मंजूर करते हुए कार्य प्रारंभ किया जिससे संपूर्ण बुंदेलखंड की एक-एक इंच जमीन सिंचित होगी। 

श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड कर्मशील लोगों की भूमि है यहां के लोग हमेशा कर्म पर विश्वास करते हैं ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई, जो देश में पहली ऐसी योजना है जिसके माध्यम से हमारी बहने आर्थिक रूप से सक्षम होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता के कारण ही आज संपूर्ण मध्य प्रदेश का विकास हो रहा है। जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।


प्रतिभाओं का सम्मान

छतरपुर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिले के गौरव डॉ मनोज चौधरी सर्जन जिला चिकित्सालय, जल सहेली श्रीमती गंगा राजपूत एवं श्रीमती बबीता राजपूत, श्री प्रकाश दुबे कक्षा 12वीं में मध्यप्रदेश में टॉप, सुश्री तृप्ति कटहेल समाजसेवी, श्री संजय शर्मा एडवोकेट एवं मानसिक रोगियों की निशुल्क सेवा का उपचार, श्री जयप्रकाश पटेरिया  लोक कलाकार, श्री गणेश देव चौहान भजन गायक, विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता कृतिका प्रजापति वैशाली ताम्रकार ख्याति अग्रवाल रागनी कुशवाहा अपराजिता सोनी का मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा देकर सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना अंतर्गत यशोदा रैकवार पुत्री श्री जागेश्वर रैकवार श्री कन्देची बसोर श्री बाबूलाल को पट्टे के प्रमाण पत्र भेंट किए।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन छतरपुर के द्वारा किए गए नवाचार तेजस्विनी द रूलर टेक्नीशियन जल निगम के महिला हितग्राहियों जिसमें श्रीमती गोसिया नूर फातिमा, साक्षी अहिरवार, नीतू अहिरवार, फूलवती विश्वकर्मा, अनामिका भारती को टेक्नीशियन किट देकर सम्मानित किया।

भूमि पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर गौरव दिवस के अवसर पर 790 करोड़ 6 लाख से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। श्री चौहान ने 5 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। 

इसी के साथ उन्होंने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर के चार कार्यों जिसकी लागत 17 करोड़  69 लाख, जल संसाधन विकास छतरपुर के तीन कार्य लागत 11 करोड़ 3 लाख, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की 14 कार्य लागत 17 करोड़ 60 लाख मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई पन्ना के दो कार्य 595 करोड़ 55 लाख, लोक निर्माण विभाग पीआईयू छतरपुर के पांच कार्य 17 करोड़ 87 लाख, जिला शहरी विकास अभिकरण छतरपुर की दो कार्य 3 करोड़ 26 लाख, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो कार्य 5 करोड़ 81 लाख, लोक निर्माण विभाग संभाग छतरपुर के 43 करोड़ 16 लाख के कार्यों का भूमि पूजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के 3 कार्य लागत 9 करोड़ 7 लाख, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के चार कार्य लागत 12 करोड़ 52 लाख, जिला शहरी विकास अभिकरण के एक कार्य 60 करोड़ 50 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस के कार्यक्रम स्थल पर स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों, उद्योग, उद्यानिकी, महिला बाल विकास, आयुष, वन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सदस्यों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर स्व सहायता समूह की 31 महिला सदस्यों द्वारा सिर पर कलश रखकर स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों द्वारा दिवारी, लोक नृत्य, लोक गायन, लोक नाट्य और आल्हा गायन की प्रस्तुति की गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ियों द्वारा मलखंब का प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथियों के साथ महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को पूर्व मंत्री श्रीमती ललिता यादव के नेतृत्व में लाड़ली बहनों द्वारा 35 मीटर लंबी चुनरी एवं बड़ी राखी भेंट की गई।

कार्यक्रम में राजस्व एवं परिवहन मंत्री   गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, विधायक सर्वश्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, राजेश प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, श्री मुकेश चतुर्वेदी, पूर्वमंत्री श्रीमती ललिता यादव, पूर्वमंत्री श्री मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सर्वश्री उमेश शुक्ला, विजय बहादुर सिंह बुन्देला, पुष्पेन्द्र नाथ पाठक, श्रीमती रेखा यादव, श्री मलखान सिंह, श्री सुरेन्द्र चौरसिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह, महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री टीआर थापक सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

इस मौके पर संभागायुक्त डॉ वीरेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लाड़ली बहने एवं जनसमुदाय उपस्थित था।


 🔀Swadesh Tiwari

सागर वॉच। मध्य प्रदेश की मजबूरी है। कुशवाहा मुख्यमंत्री जरूरी है। इस नारे के साथ कुशवाहा समाज पूरे प्रदेश में एक यात्रा निकाल रहा है या यात्रा गत दिवस रैली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढाना में पहुंची जहां बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों ने एकत्र होकर रैली में चलाए जा रहे नारों का समर्थन किया और आगामी चुनाव में कुशवाहा मुख्यमंत्री बनाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया।

CM CUP Sports  Meet-600  से    ज्यादा खिलाडियों ने   सहभागिता की

सागर वॉच/
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत विकासखंड सागर में मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता 1 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से वात्सल्य स्कूल खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, फुटबॉल तथा कुश्ती खेलों में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक, बालिका लगभग 600 खिलाड़ियों ने सहभागिता की।

विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह श्री वृन्दावन अहिरवार, अध्यक्ष-नगर पालिका निगम,विनोद  प्रजापति, उपाध्यक्ष म.प्र. खेल प्रकोष्ट, एड.श्री वीनू राणा, वरिष्ट समाजसेवी, आनंद विश्वकर्मा अध्यक्ष जिला कुश्ती संघ एवं श्री प्रदीप अबिद्रा, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित थे।

मंगल सिंह यादव प्रतियोगिता प्रभारी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इसके पश्चात अन्य प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों द्वारा भी अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी श्री मंगल सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता की संक्षिप्त जानकारी अतिथियों को दी गई।

कार्यक्रम में पधारे अतिथि श्री वीनू राणा द्वारा कहा गया कि खेलों को अपने जीवन में हमेशा रखना चाहिए क्योंकि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। श्री वृन्दावन अहिरवार द्वारा अपने उद्बोधन में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी एवं हारने वाले खिलाड़ियों को पूर्ण लगन एवं महनत से तैयारी करने हेतु प्रेरित किया। तथा म.प्र. के मुख्यमंत्री की योजनाओं के बारे मे खिलाड़ियो को अवगत कराया।


इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विजेता टीम/खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किये। प्रतियोगिता का परीणाम निम्नानुसार रहा-

  • 1.कबड्डी- बालक वर्ग - 1.विजेता खेल परिसर  2.उपविजेता.गवर्मेन्ट एक्सीलेंश स्कूल
  • 2.कबड्डी- बालिका वर्ग - 1.विजेता केन्द्रीय वि.क्र.3,  2.उपविजेता केन्द्रीय वि.क्र.01
  • 3.व्हालीबॉल-बालक वर्ग - 1.विजेता डी.पी.एस.स्कूल  2.उपविजेता. न्यू ज्ञानोदय स्कूल
  • 4.व्हालीबॉल-बालिका वर्ग - 1.विजेता एम.एल.बी.स्कूल .2.उपविजेता डी.पी.एस. स्कूल
  • 5.खो-खो- बालक वर्ग - 1.विजेता एस.वी.एन. स्कूल 2.उपविजेता आनंद मार्ग स्कूल
  • 6.खो-खो- बालिका वर्ग - 1.विजेता सागर साईन स्कूल 2.उपविजेता उत्कृष्ट विद्यालय
  • 7.फुटबॉल- बालक वर्ग - 1.विजेता के.व्ही.एन. 2.उपविजेता सागर स्पोर्टिंग
  • 8.फुटबॉल - बालिका वर्ग - 1.विजेता एल्कॉन इन्टरेनशनल स्कूल .2.उपविजेता खेल परिसर
  • 9.एथलेटिक्स बालक-
  • 100मी. 1..धु्रव वर्मा  2 अंकित कुलपारिया   .3 गर्ग धानक
  • 200मी. 1....पवन यादव  2.दीपेश गौहर         3शिवराज यादव
  • 400मी. 1.हिमांशु ठाकुर        2.कौशल यादव        3अनुज रैकवार
  • 1000मी. 1सलमान पठान       2.रीतेश यादव          3अर्ष जैन .
  • लॉग जम्प 1.दीपेश प्रसाद        .2हर्षवर्धन             3पुष्पेन्द्र अहिवार
  • हाई जम्प 1.हिमांशु पटेल        2.अरम जैन           3प्रभात कुर्मी
  • शाटपुट 1अजव सिंह ठाकुर    2शिवांश दुबे           3केशव डूमार .
  • जैवलिन 1राधवेन्द्र राजपूत      2अनिरूद्ध             3धनराज यादव

10.एथलेटिक्स बालिका-

  • 100मी. 1..रूकमणी पटेल      2मोहनी पटैल        3दिया ठाकुर
  • 200मी. 1तान्या मकोरिया      2दिया ठाकुर         3.कृष्णा तिवारी
  • 400मी. 1.नेहा धानक         2.खुशबू घोषी         3.रूचि ठाकुर
  • 1000मी. 1.पलक साहू         2.अंकिता दुबे         .3.मान्या पाण्डेय
  • लॉग जम्प 1रजनी रजक        .2.संजना यादव        3.जया चौधरी.हाई जम्प 1.राधिका विश्वकर्मा    2.खुशबू घोषी         3.विनीता अहिरवार.
  • शाटपुट 1कृभावना यादव      2.मानसी पटेल         3.कृष्णा तिवारी
  • जैवलिन 1.सरमीम खान       2उपासना वर्निकी       3कृअलसिया खान

11 कुश्ती बालक-

42कि.ग्रा. 1.क्रिश यादव        .2.कृष्णा यादव        

46कि.ग्रा. 1.मयंक  सोनी       .2संस्कार सोनी       3.अजय सौर

50कि.ग्रा. 1सुमित राय         2.यशवर्धन यादव      3.कृष्ण कुमार

54कि.ग्रा.. 1.अभिषेक यादव  

58कि.ग्रा. 1.रचित बाल्मिकी     2.चक्रधारी यादव     3.मोहित कश्यप
  
63कि.ग्रा. 1.यश यादव         2.दीपेश यादव       3.साहिल मोमिन

69कि.ग्रा. 1.आर्यन यादव       2.......................................3............................

76कि.ग्रा. 1.केतन कश्यप्   2.केशव कुमार डुमार 3...................................
     

12 कुश्ती बालिका-

38कि.ग्रा. 1.कामनी कोरी       2.चॉदनी सौर       3.साक्षी अहिरवार

40कि.ग्रा. 1.कल्याणी          2. सुहानी कलार     3कृकंचन अहिरवार

43कि.ग्रा. 1.अरूणा वासनिक    2.श्रद्धा गुप्ता        3.रानी ठाकुर

46कि.ग्रा.. 1.शैली सोनी         2.वैष्णवी यादव      3.भूमीका गुप्ता

59कि.ग्रा. 1.रूचि जैन 2. नैना बाई गौड़    3...................................

52कि.ग्रा. 1सत्या मौर्य         

56कि.ग्रा. 1..........................................2.......................................3...................................
60कि.ग्रा. 1.जया पटेल         

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभागीय प्रशिक्षक  प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती,   उमेश चंद्र मोर्य,  श्यामलाल पाल,  नफीस खान,भीकम पटेल,एवं अन्य खेल संघ संस्थाओं के प्रशिक्षक  दविन्दर भाटिया, राजेश यादव,  विशाल तोमर, कार्यालयीन कर्मचारी  महेन्द्र सिंह राजपूत,   चंदन मोरे,   रंजीत बैन आदि ने सहयोग किया।

नगर निगम, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता प्रभारी श्री मंगल सिंह यादव द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रशिक्षकों एवं सहयोग करने वाले अन्य विभागों के प्रति आभार व्यक्ति किया

Dr Gour   Jayanti -दीपावली पर्व जैसी मनाई जाएगी गौर जयंती व  गौरव दिवस

सागर वॉच/
डॉ. हरि सिंह गौर की जंयती और सागर गौरव दिवस के आयोजन के लिए नगरीय विकास विभाग की ओर से सवा करोड़ रू. की राशि मंजूर की है।उन्होंने कहा कि सागरवासियों की सहभागिता से आगामी 26 नवम्बर को  डॉ. गौर जंयती और सागर गौरव दिवस को दिवाली पर्व जैसा मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 नवम्बर को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है।  मुख्य मंत्री श्री चौहान मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने से पहले  शाम 5 बजे डॉ. गौर की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे तथा तीनबत्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

नगरीय विकास मंत्री ने गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर में डॉ. गौर की जंयती और सागर गौरव दिवस मनाने के तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियों और सुझाव लेने को लेकर सभी वर्गो, जनप्रतिनिधियो, व्यवसायिक संस्थानों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकार बंधुओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को गरिमामय बनाने के लिए आयोजन समिति में शहर के गणमान्य नागरिकों को शामिल किया गया है। डॉ. गौर की जयंती और सागर गौरव दिवस चूकिं गैर राजनैतिक आयोजन है, इसलिए इसमें सभी को आंमत्रित किया गया है।  

26 नवम्बर को तीनबत्ती से कटरा चौकी के बीच कार्यक्रम होगा। जिसमें प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुति होगी।इस कार्यक्रम के सिलसिले  में  सभी पार्षदां से अनुरोध किया कि वे अपने वार्ड में भी आयोजन को लेकर समिति गठित करें। 20 नवम्बर को एक ही समय पर बैठक आयोजित कर घर-घर जाकर लोगों को हल्दी पीले चावल देकर आंमत्रित करे। सोशल  मीडिया पर भी आयोजन के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए भी उन्होंने कहा।


विधायक शैलेन्द्र जैन ने सागर का नाम सागौर और विश्वविद्यालय में डॉ. गौर के नाम से पीठ स्थापित करवाने का सुझाव दिया।  श्री जैन ने अपनी ओर से आयोजन के लिए 2.51 लाख रू. देने की घोषणा की। 

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने घोषणा की कि हर पंचायत मुख्यालय पर दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा। श्री राजपूत ने अपनी ओर से एक लाख रू. देने की घोषणा की। 

बैठक में श्री सुरेश आचार्य, डॉ. सुखदेव मिश्रा, पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर, अमर जैन, कृष्णवीर सिंह अधिवक्ता, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. अंकलेश्वर दुबे, शैलेष केशरवानी, पत्रकार सर्वश्री अभिषेक यादव, संदीप तिवारी के अलावा सुरेन्द्र जैन, संतोष जैन,रानी अहिरवार पार्षद, याकृति जडिया पार्षद, देवेन्द्र पुस्केले, धमेन्द्र खटीक आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
 
आयोजन के लिए मिला 20 लाख से अधिक का जनसहयोग
बैठक में उपस्थित अनेक जनप्रतिनिधियों, प्रतिष्ठित नागरिकों, व्यापारिक संस्थाओं की ओर से जनसहयोग स्वरूप धनराषि देने की भी घोषणा की गई। उक्त राशि को आयुक्त नगर निगम  चन्द्रशेखर शुक्ला के पास जमा कराया जाएगा। 

सहयोग राशि देने वालों में 

  • समाज सेवी मीना पिंपलापुरे 3 लाख रू
  • राहुल साहू राजा क्रॉउन पैलेस होटल 2.21 लाख रू 
  • सर्वश्री नेवी जैन 1.11 लाख रू
  • प्रकाश  चौबे 1 लाख रू 
  • सत्येन्द्र सिंह होरा 1 लाख रू 
  • अशोक साहू चकिया 21 हजार रू
  • अशोक दुबे 21 हजार रू
  • महेश साहू 1 लाख रू
  • गोलू जैन 51 हजार रू
  • राधे-राधे मंडल 11 हजार रू
  • रमेश चौरसिया कल्प धाम गुप्र 3 लाख रू
  • संतोष जैन गडी 1 लाख रू
  • नंदकिशोर 51 हजार रू
  • राजेष मलैया 51 हजार रू 
  • उमेश यादव 51 हजार रू
  • मनोज रैकवार 21 हजार रू
  • कमलेश बघेल 51 हजार रू
  • अरूण सिघंई एवं 
  • सागर प्रसूति गृह 31-31 हजार रू. प्रमुख है।


प्रारंभ में जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  पहले दिन स्कूल स्तर से विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। प्रत्येक वार्ड से रैली निकलकर पद्माकर सभागार में समाप्त होगी। फिल्म कलाकार श्री आशुतोष राणा व युवाओं और छात्रों के बीच संवाद का कार्यक्रम होगा। 

शाम को महापौर संगीता तिवारी की अध्यक्षता में महिलाओं को कार्यक्रम होगा। 25 नवम्बर को हर वार्ड से साईकिल रैली निकलेगी, जो पद्माकर सभागार में समाप्त होगी। सुबह 9 बजे सभी विद्यालय के बच्चे रैली के रूप में निकलकर गौर मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। 12 बजे फिल्म प्रदर्शन के द्वारा स्कूली बच्चों को डॉ. गौर व सागर के विकास की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 1 बजे रक्तदान शिविर  तथा 4 बजे सिने कलाकार मुकेश तिवारी का संवाद कार्य्रकम होगा।  शाम 6 बजे सभी वार्डो में दीप, उत्सव होगा।


CMs Directives-मप्र का राजस्व बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करें-मुख्यमंत्री

सागर वॉच / 15 दिसम्बर /

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को तेजी से आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों पर कार्य कर केन्द्र सरकार की योजनाओं में नंबर-1 रहने की कोशिश करें। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस एवं ईज ऑफ लिविंग दोनों के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। 

बुधवार को  मंत्रालय में मंत्रि-परिषद के सदस्यों, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की शुरूआत वंदे मातरम गान के साथ हुई। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टीम मध्यप्रदेश जनता के लिए दिन-रात कार्य करने में जुटे। सभी आवश्यक कार्य करते हुए कोविड को कंट्रोल करना हमारी प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहें। बिना टीका लगवाए कोई भी व्यक्ति न रहे। सेकण्ड डोज़ का टारगेट समय पर पूरा करें।

उन्होंने  कहा कि विभाग अपने बजट का उपयोग समय पर करें। जो विभाग पैसा खर्च नहीं कर पाएंगे उनके बजट का पैसा दूसरे विभागों को दे दिया जाएगा। केन्द्र सरकार से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक राशि की मांग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम भारत सरकार की अनेकों योजनाओं में नम्बर वन है। हमारी कोशिश सभी योजनाओं में नम्बर वन रहने की होना चाहिए।

मुख्यमंत्री के मुताबिक केन्द्र सरकार की जैसे ही कोई नई स्कीम लॉच हो उस पर तत्काल हमारा ध्यान जाए। राजस्व संग्रहण के लिए अतिरिक्त कोशिश करें। प्रदेश के विकास का आधार राजस्व ही है। रेवेन्यू संग्रहण की बैठक हर हफ्ते हो। इसी पर प्रदेश की प्रगति निर्भर है। राजस्व बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों के माध्यम से कोशिश करें। अधिकतम राजस्व संग्रहण हो।

कृषि के विविधीकरण को  महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा की विभिन्न फसलों की खेती के विकल्प लिए तेजी से प्रयास किए जाएँ। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए गंभीरता से कार्य करें। मोटा अनाज, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा की फसलों के उत्पादन पर ध्यान दें।

 इसके अलावा विकास के लिए रोडमेप बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर समय-सीमा में पूरा करें। राजस्व बढ़े, काम की गुणवत्ता ठीक हो। इन्फ्रा-स्ट्रक्चर के कामों में देरी न हो। गुणवत्तापूर्ण काम समय पर पूरा नहीं होने पर पेनल्टी लगाकर कार्यवाही की जाए। व्यापार, निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएँ। स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करायें।

जेम पोर्टल का इस्तेमाल अधिकाधिक करने के निर्देश देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने विदेशी मुद्रा लाने के लिए निर्यात पर पर भी जोर देने के लिए कहा। "एक जिला-एक उत्पाद" को लेकर काम करें। कच्चा माल, कृषि उत्पाद निर्यात किये जा सकते हैं। स्टार्टअप के क्षेत्र में ध्यान दें। आत्म-निर्भर भारत निर्माण योजना और रोजगार योजना पर ध्यान देकर कार्य करें।

  • पीएम गति शक्ति प्रोजेक्ट पर तेज गति से कार्य करें। बेहतर समन्वय एवं इन्फ्रा-स्ट्रक्चर के क्षेत्र में केन्द्र सरकार के साथ साझा विजन में कार्य किया जाए।
  • शहरों के मास्टर प्लान बनाने की तैयारी करें। बिना मास्टर प्लान के शहरों की प्लानिंग नहीं हो सकती। प्रभारी मंत्री अपने प्रभार के जिलों एवं संबंधित अधिकारी मास्टर प्लान तैयार करें। शहर का गौरव पैदा करने के लिए भी कार्य करें।
  • आयुष्मान भारत योजना लोगों की जिन्दगी में क्रांति ला सकती है। इसको बेहतर और प्रभावी बनाकर लागू करें। प्रायवेट अस्पतालों में इस योजना का लाभ कार्डधारियों को दिलाए जाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य हो।
  •  आईटीआई पहले से बेहतर हुई है। कौशल विकास के क्षेत्र में आज की जरूरत के हिसाब से और तेजी से काम किया जाये।
  • एनीसीसी, एनएनएस और संस्कार देने वाली शिक्षा को पाठ्यक्रमों में जोड़ें। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में हिन्दी में पढ़ाई कराने के लिए कार्य-योजना बनाएँ।
  • भू-अधिकार योजना में प्लाट देने का अभियान शुरू कर दें। रोड कनेक्टिविटी, पीने का पानी, उज्जवला गैस कनेक्शन, बिजली, आयुष्मान कार्ड तथा रोजगार के प्रयास हों। आत्म-निर्भर परिवार बनाने की क्रांति लाएँ। 
  • कोई भी व्यक्ति बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहें। पात्रों का राशन दिलाने और बैंक में खाता भी हो। बीमा और पेंशन योजनाओं में जागरूकता बढ़ायें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वस्थ बच्चा स्पर्धा भी की जाए।
  • पीएम स्वनिधि योजना में फोकस करें। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा स्वनिधि योजना सहित मातृवंदना और सुकन्या योजना में हम नम्बर वन हैं।
  • एक ही डेशबोर्ड पर सीएम की सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सकें, इसके लिए कार्य करें। इसमें मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार की सभी फ्लेगशिप स्कीम हो।
  • सीएम आवास योजना (शहरी) में गरीबों के मकान बनाने का कार्य प्राथमिकता से करें। कुछ बीमारियों के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ शिविर लगाये जायें।
  • पिछड़े जिलों के लिए आकांक्षी ब्लॉक तय करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर का लाइट हाउस प्रोजेक्ट ठीक ढंग से चलता रहे। लोक अदालतें ढंग से लगती रहें।
  • प्रदेश में एक नई टाउनशिप बसाने के लिए काम करें। कृषि विश्वविद्यालय प्राकृतिक खेती का विषय जरूर पढ़ायें। मुख्यमंत्री और विधायक कप शुरू करायें। प्रदेश में सैनिक स्कूल खोलने का कार्य करें। क्षिप्रा नदी को शुद्ध करने का कार्य समय सीमा में किया जाए।

Smart City Project-एलिवेटेड कॉरिडोर  सागर को नया स्वरूप प्रदान करेगा-सीएम
सागर वॉच/ 10 दिसम्बर 2021/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाखा बंजारा झील सागर की पहचान एवं गौरव है। मेरे पूर्व कार्यकाल में इसका कार्य स्वीकृत हुआ था पंरतु उसके बाद कार्य में विलंब हुआ। अब कार्य के‍ लिये नई टाइम लाइन निर्धारित कर दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को  सागर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लाखा बंजारा झील में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि लाखा बंजारा झील का कार्य नई टाइम लाइन अनुसार गुणवत्तापूर्ण किया जाए। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सागर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक नगर है। इसकी सारी आवश्यकताएँ पूरी करते हुए इसे आधुनिक स्वरूप देने के लिये लगभग एक हजार करोड़ रूपये के कार्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से कुछ कार्य प्रगतिरत हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राचीन सागर को लाखा बंजारा झील से 1.6 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। यह न केवल
बल्कि जनता को आवागमन की सुविधा भी देगा। इसे भविष्य में मेडिकल कॉलेज तक ले जाया जाएगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे

Smart City Project Review-वर्ष 2019 में स्मार्ट सिटी मिशन में हुए कार्यों  में हुई अनियमितताओं की होगी जाँच

सागर वॉच
। 06 दिसम्बर 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्ष 2019 में स्मार्ट सिटी मिशन में हुए कार्यों, उनके औचित्य, टेंडर प्रक्रिया, व्यय राशि तथा
की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में 6 हजार 600 करोड़ रूपए राशि से 587 योजनाएँ संचालित हैं। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी सात शहरों में संचालित योजनाओं की वे स्वयं बिन्दुवार समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में स्मार्ट सिटी मिशन की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बैठक में कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन में जनता की आवश्यकता और शहर की प्राथमिकता के अनुसार जन-प्रतिनिधियों और नगरवासियों की सलाह से कार्यों की प्राथमिकता तय होगी तथा उसके अनुरूप ही निर्माण कार्य संचालित किए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी निर्माण में सौन्दर्यीकरण के स्थान पर उपयोगिता और जनता की सुविधा को प्राथमिकता बनाया जाएगा। कोई भी नया टेण्डर नहीं होगा और जो कार्य आरंभ नहीं हुए हैं उनकी समीक्षा की जाएगी। राशि का मितव्ययी और सही उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं सातों स्मार्ट सिटी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और सतना के जन-प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य नगरीय विकास को नई दृष्टि देना है। बड़े शहरों के साथ मझौले और छोटे शहरों का नियोजन भी भविष्य की व्यवहारिक आवश्यकताओं के अनुसार किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के वित्तीय संसाधनों का उपयोग केवल स्मार्ट सिटी तक ही सीमित नहीं रहे। 

इसके वित्तीय संसाधनों का उपयोग संपूर्ण शहर के विकास में सुनिश्चित किया जाए। मूलभूत कार्यों के लिए स्मार्ट सिटी से नगर निगम या अन्य एजेंसियों को राशि हस्तांतरित करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

स्मार्ट सिटी मिशन को शहरों के विकास का इंजन बनाना है। मिशन में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग संपूर्ण शहर के अधोसंरचना विकास में किया जाए, यह केवल सौन्दर्यीकरण तक सीमित न रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल में बंद पड़े कैमरों और सागर के निर्माणाधीन लाखा बंजारा तालाब की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन, नगर निगम एवं पुलिस सहित नगरीय प्रबंधन से संबंधित विभिन्न एजेंसियों से बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्टार्टअप्स इंक्यूबेशन सेंटरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। स्टार्टअप्स की अवधारणा को युवाओं में उद्यमिता को विकसित करने के लिए औद्योगिक और तकनीकी संस्थाओं से आवश्यक सहयोग लिया जाए।

जानकारी दी गई कि स्मार्ट सिटी मिशन योजना के प्रथम चरण में जनवरी 2016 में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, द्वितीय चरण में सितम्बर 2016 से उज्जैन, ग्वालियर और तृतीय चरण में जून 2017 से सागर और सतना को लिया गया है। 

इन सात स्मार्ट शहरों में प्रदेश की नगरीय आबादी की 34.8 प्रतिशत आबादी निवासरत है। मिशन में क्षेत्र आधारित विकास में मुख्य अधोसंरचना कार्य जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और ट्रांसफर स्टेशन्स, जल प्रदाय, फ्लाई ओवर तथा ब्रिज, पार्क, उद्यान, खेल परिसर, ऊर्जा दक्ष लाईटिंग, पुरातत्व धरोहर संरक्षण में रिस्टोरेशन, लेक डेव्हलपमेंट के लिए कार्य किये जा रहे हैं। 

इसके अलावा  बायो मैथेनाइजेशन प्लांट, मल्टीलेवल पार्किंग व नॉन मोटराईज ट्रांसपोर्ट संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। पैन सिटी के अंतर्गत संपूर्ण शहर के लिए एकीकृत कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर, इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट, स्टार्टअप इंक्युबेशन सेंटर, स्मार्ट क्लास रूम, स्मार्ट पोल जैसी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।

बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन में ग्वालियर में सांस्कृतिक एवं पुरातत्व संग्रहालय, भोपाल की सदर मंजिल, ग्वालियर के टाउन हॉल, इंदौर की हरिराव होलकर छतरी एवं गांधी हॉल, ग्वालियर फोर्ट की फसाड लाइटिंग, उज्जैन के महाकाल मंदिर एवं निर्माणाधीन श्री महाकाल मंदिर परिसर, इंदौर की कान्ह नदी संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण परियोजना,  साथ ही जबलपुर के गुलउआ ताल, भोपाल के स्मार्ट पार्क, ग्वालियर की एनर्जी एफिशिएंट एलईडी स्ट्रीट लाइट, भोपाल के आर्च ब्रिज की चर्चा हुयी

बैठक में सागर के निर्माणाधीन फ्लाईओवर, भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन के बायोमिथिनेशन प्लांट, भोपाल एवं इंदौर के अपशिष्ट ट्रांसफर स्टेशन, सौर ऊर्जा संयंत्र जबलपुर, इंदौर की छप्पन दुकानें, जबलपुर के खेल परिसर, उज्जैन के गणेश नगर स्मार्ट स्कूल, जबलपुर की मल्टीलेवल पार्किंग, भोपाल और इंदौर के स्टार्टअप्स इंक्यूबेशन सेंटर तथा ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में चल रहे इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर की जानकारी दी गई।

स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Corona-Review-Meet-कोरोना-है-बहुरूपिया-वायरस-मुख्यमंत्री

सागर वॉच @
  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने कोरोना को बहरूपिया बताया और कहा कि यह बहरूपिया वायरस है किसी भी रूप में असर कर जाता है। पता ही नही चलता। इसीलिए सख्ती जरूरी है अन्यथा तीसरी लहर घातक साबित होगी। यूपी और अन्य राज्यो की सीमाएं अभी सील रहेंगी। 31 मई के बाद प्रदेश को धीरे-धीरे खोलेंगें लेकिन सख्ती जारी रहेगी। 

कोरोना को लेकर सागर संभाग आयोजित संभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंन अनलाॅक के पहले चरण में शादी-विवाह मेले-ठेले सभी शुरू होने का नतीजा दूसरी लहर में झेलना पड़ा। तीसरी लहर के मद्देनजर इनको ध्यान में रखकर खोलेंगे।  

Also Read: मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने कांग्रेस पहुंची पुलिस थाने

उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर बन्द नही होंगे पूरे एक साल इनको चलाया जाएगा। चाहे सरकारी हो या निजी केयर सेंटर।  इसके अलावा तीसरी लहर से निपटने टेस्टिंग जारी रहेगी। संक्रमित मिलने पर माईक्रो कन्टेनमेंट बनाएंगे। 

उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड केयर ब्बेहद जरूरी है । हमे स्वस्थ्य हो चुके मरीजो की निगरानी करना होगी। ताकि उनको कोई बीमारी या साईड इफेक्ट तो नही हो रहे है। 

Also Read: Kill Corona Campaign- सागर जिले की सत्तर फीसदी पंचायतें हुईं कोरोना मुक्त

Read In- English I Hindi
News-In-Short

सागर वॉच /
सुरखी में होने वाले उप-चुनावों को लेकर क्षेत्र मे राजनैतिक गतिविधियां तेजी पकड़ती दिख रहीं हैं। इसी सिलसिले में सुरखी से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी बनाईं गई पारूल साहू ने सोमवार को शहर के चुनिंदा पत्रकारों को चाय पर आमंत्रित किया। 

कांग्रेस प्रत्याशी की पत्रकरों से मुलाकात 

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वे  सुरखी की चुनावी जंग में जनता के भले के लिए उतर रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के मुताबिक सुरखी की जनता के साथ धोखा हुआ है। उनकी लड़ाई जनता के साथ विश्वासघात करने वालों के खिलाफ है।

                            यह भी पढ़ें : प्रभारी-सीएम्ओ -बनकर-मौज-कर-रहें-हैं -लिपिक-लेखपाल

 उल्लेखनीय है पारूल साहू  अब तक दो बार पार्टी बदल चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और वर्ष 2013 मे सुरखी से भाजपा के टिकिट पर चुनाव लड़ी और जीत भी हासिल की। लेकिन अगली बार पार्टी ने उन्हें टिकिट ही नहीं दिया। अब एक बार फिर उन्होंने ने सुरखी से चुनाव लड़ने की तीव्र इच्छा के चलते कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

राजस्व एवं परिवहन मंत्री का दौरा 

सुरखी विधानसभा  क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी माने जाने वाले व प्रदेश के राजस्व व परिवहन मंत्री ने अपने विस क्षेत्र के राहतगढ़ का दौरा कर एक से ज्यादा विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान उन्होंनें सड़कों, विभिन्न समाजों को सामुदायिक भवनों, शादी घर व खेल मैदान के निर्माण के लिए राशि की घोषणा भी की।

जिला कलेक्टर ने सुरखी के उपचुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

जिला प्रशासन की टीम भी सोमवार को राहतगढ़ पहुंची। जहां जिले कलेक्टर विधानसभा के आगामी उप-चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा की  जा रहीं तैयारियों का जायजा लिया।

                             Read Also: After The Election She Will go To 3rd Party

इसी सिलसिले मे आयोजित बैठक मे उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, सेक्टर दलों का गठन, प्रथम स्तर पर ईव्हीएम की जांच, सुरक्षा बलों की तैनाती, वाहनों की व्यवस्था जैसी अहम काम कर लिए गए हैं ।

मुख्यमंत्री ने बीएमसी की चिकित्सकों से विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया संवाद 

सोमवार को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोरोना योद्धा सेवा सम्मान कार्यक्रम के दौरान वीडियो संवाद के जरिए बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों से कोविड-19 महामारी से जूझने के दौरान के अनुभव साझा करने को कहा। 

इस सिलसिले में चिकित्सक मनीष जैन ने मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया कि कोविड-19 महामारी से कारगर ढंग से निपटने के लिए प्रशासन, चिकित्सा महाविद्यालय व स्वास्थ्य विभाग के बीच बनाए गए तालमेल, मरीजों को बीमारी से लड़ने के दौरान हौसलाफजाई, परिजनों को अपने मरीजों का हालचाल जान सकने के लिए सहायता केन्द्र की शुरूआत व वीडियो काॅल पर बात कराने जैसी इंतजाम किए ।

               Read Also: Unsung Heroes- Aftaab Pledged to make country clean