Articles by "Politics"
Politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
गुरुवार को सागर स्थित होटल रॉयल पैलेस, किला कोठी में क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के संयोजक कृष्णासिंह महुआखेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले भर से आए वरिष्ठ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, जनपद व जिला सदस्यों तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक की शुरुआत महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल के चित्रों पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद समाज के विकास और उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जैसे:

  • जिला क्षत्रिय समाज का नेतृत्व गैर-राजनीतिक व्यक्ति को सौंपा जाए।

  • महाराणा प्रताप की मूर्ति IG बंगला के सामने स्थापित की जाए।

  • क्षत्रिय समाज का भवन जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बनाया जाए।

  • सागर के संस्थापक राजा उदयन शाह की स्मृति में शहर के चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार बनाए जाएं।

बैठक में यह भी तय हुआ कि 29 मई को महाराणा प्रताप और राजा छत्रसाल की जयंती पर एक भव्य जुलूस और आयोजन किया जाएगा। जुलूस स्वीडिश मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर पद्माकर सभागार में समाप्त होगा।

संयोजक कृष्णासिंह महुआखेड़ा ने समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया। बैठक के अंत में महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ समाजजनों ने एकजुटता दिखाई।

बैठक में उपस्थित 400 से अधिक समाजजनों ने अपनी मांगों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कृष्णासिंह राजपूत महुआखेड़ा, हरिराम सिंह कैथोरा कार्यवाहक अध्यक्ष जिला क्षत्रिय समाज, नर्मदा सिंह खोना वाले सुरखी, गोविंद सिंह मालथौन पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मुआर पूर्व जनपद अध्यक्ष, नंदराम सिंह डाबरी, अभीजीत सिंह राजपूत उदयपुरा गोल्डी, संतोष सिंह नयाखेड़ा, हम्मीर सिंह पवैया खिमलासा, सत्यजीत सिंह बीना, देवेन्द्र सिंह केसली उपाध्यक्ष, सुधीर भाई सिंह केसली, रामजी सिंह लुहारी, अमर सिंह कल्लू डाबरी, राजकुमार सिंह बरकोटी, फूलसिंह पंडा, पुष्पेन्द्र सिंह मोनू मोकलपुर, मंगल सिंह दादा. जाहर सिंह बमूरा, एड. अनिल सिंह पड़रई, जितेन्द्र सिंह बिलहरा राजा, प्रताप सिंह दादा सागौनी, ऊधम सिंह देवरी, देवेन्द्र सिंह राजपूत बिजौरा, नत्थू सिंह सिमरिया, रनवीर सिंह डिलाखेड़ी, महेश सिंह पडरई, गोविंद सिंह सानौधा, भगवत शरण सीहोरा, शिवराज सिंह सागौनीगुरू, राजेन्द्र सिंह अदावन, जयहिन्द सिंह हीरापुर वीरेन्द्र सिंह अवधकिशोर सिंह बेरखेड़ी, अशोक सिंह ढ़ाना, देवेन्द्र सिंह हिलगन जिला पंचायत सदस्य, भूपेन्द्र सिंह पनारी, सुरेन्द्र सिंह छीर, सीताराम सिंह बड़गान सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
लखन सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा का श्रेय भूपेन्द्र सिंह को न मिले, इसके लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूपेन्द्र सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए सागर में अटल और महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए 1-1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी, जो मध्यप्रदेश में किसी प्रतिमा के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन और स्थानीय प्रशासन की रोक के कारण चौराहों पर प्रतिमाएं नहीं लगाई जा सकतीं, इसलिए कई प्रतिमाओं को हटाना पड़ा। 

लखन सिंह ने यह प्रस्ताव रखा कि सागर स्टेडियम का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखा जाए और स्टेडियम के सामने उनके लिए प्रतिमा लगाई जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जो लोग कांग्रेस में 50 वर्षों तक सत्ता में रहे, उन्होंने कभी भी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जबकि भूपेन्द्र सिंह ने कई योजनाओं के तहत प्रतिमाएं और भवन बनवाए।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि नहीं चाहते कि सागर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगे और यह षड्यंत्र कर रहे हैं। क्षत्रिय समाज इसे नकारता है और उन्होंने यह भी ऐलान किया कि वे महापौर से सागर स्टेडियम का नाम महाराणा प्रताप के नाम से करने की मांग करेंगे। 

लखन सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ लोग कांग्रेसी मानसिकता के तहत समाज में विभाजन करना चाहते हैं, जैसा कि कांग्रेस का हमेशा से इतिहास रहा है।



Sagar Watch News

Sagar Watch News/
आम आदमी पार्टी प्रदेश के  संगठन मंत्री  राम किशोर शिवहरे का कहना है के मप्र की भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहपूर्ण होता दिख रहा है। चाहे चाहे पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे  हमलों का मामला हो, चाहे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला हो या स्थानीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनियमितताओं का मामला हो सभी घटनाक्रम सरकार के इसी रवैये की और इशारा करते हैं। 

रविवार को प्रदेश आप पार्टी के संघटनमंत्री ने एक निजी होटल में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा की।  इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष   राजेश वर्मा,  प्रदेश सचिव इन्द्र विक्रम सिंह , एवं सागर संभाग से आम आदमी पार्टी के  सभी 6 जिलों, सागर दमोह टीकमगढ़ निवाड़ी पन्ना छतरपुर के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। 

Sagar Watch News

उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बताया की  प्रदेश पदाधिकारीयो ने सागर संभाग के संगठन निर्माण एवं आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की है। 

पत्रकार वार्ता के बाद पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन भी आयोजित हुआ।  जिसमे पन्ना  की  जिला अध्यक्ष अंजली यादव  ,दमोह  जिला अध्यक्ष बृजेश चौबे  ,निवाड़ी   जिला अध्यक्ष विजय अहिरवार  व् सागर के जिला अध्यक्ष डीके सिंह  कार्यकर्ताओं  से रूबरू हुए।   

कार्यक्रम के संचालक  और  सागर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत ने मीडिया को बताया  कि इस सम्मलेन में प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय चुनावों को लेकर कामकाज के  रणनीति पर विचार किया। 

 

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
कांग्रेस ने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में कई व्यवधान उत्पन्न किए। फिर वह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुई। कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने तो गए नहीं लेकिन इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष महाकुंभ के लिए बेशर्मी पूर्ण बयानबाज़ी से भी पीछे नहीं हटे। यही कांग्रेस का असली एवं सनातन विरोधी चेहरा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर के क्राउन पैलेस में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों सहित इतनी बढ़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे हैं। इनको किसी ने कोई प्रलोभन नहीं दिया बल्कि सभी आस्था के कारण महाकुंभ में पहुंचे थे। यह महाकुंभ की महत्ता को दर्शाता है। 

Political Analysis |कार्यकर्ता बैठक में मुख्यमंत्री के उद्बोधन के सियासी  मायने 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार पोट में रखे फूल जितने सुन्दर मनभावन लगते हैं वह उतने वास्तविकता में नहीं दिखते हैं, क्योंकि वह नकली है। यही स्थिति कांग्रेस की है। आईने में हम जैसे हैं, वैसे ही दिखते हैं, परंतु कांग्रेस को जब जनता आईना दिखाती है तो वह आईने को ही तोड़ने लग जाती है, इसलिए आज कांग्रेस की यह दुर्गति हुई है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्ष के शासनकाल में बजट मात्र 20 हजार करोड़ का हुआ करता था, परंतु 2003 से जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से 3.15 लाख करोड़ का बजट हो गया है। कांग्रेस के शासनकाल में मात्र पांच मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 30 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हैं। 

भाजपा सरकार जनता से किया हर वादा पूरा करेगी

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि हमने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा करना काम शुरू कर दिया है। इस वर्ष गेहूं खरीदी का भाव 2600 रु. प्रति. क्विंटल इसका प्रमाण है। हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं लेकिन यह कांग्रेस के नेता केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से बेशर्मी पूर्ण बयानबाज़ी कर झूठी बातें करते हैं।

 कांग्रेस ने किसानों से कहा था कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा। परंतु कमलनाथ सरकार में किसानों से लाल, पीले, नीले फार्म भरवा कर उनका अपमान किया। प्रदेश सरकार लगातार प्रतिमाह बहनों के खातों में 1250 रूपए दे रही है। जिससे बहनें आत्मनिर्भर हो रही है। 

Sagar Watch News

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते कभी उद्योग धंधों की चर्चा नहीं की। न कभी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। लेकिन हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सागर को 30 हज़ार करोड़ का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हुआ और इसके अंतर्गत कई कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है

Political Analysis |कार्यकर्ता बैठक में मुख्यमंत्री के उद्बोधन के सियासी  मायने 

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, एंदल सिंह कंसाना, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक वीरेन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मिहि लाल,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, प्रदेशमंत्री प्रभुदयाल पटैल मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी,अंकित तिवारी सापट, अशोक सिंह पड़रिया, सोहन सिंह,ऑफिसर यादव मंचासीन रहें कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दिया।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उपस्थित सभी अतिथियों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप लारिया के दिवंगत पूज्य पिता श्री को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की 

 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आगमन पर कार्यक्रम स्थल     

जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भरपूर उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं अतिथियों का स्वागत किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से जिला पदाधिकारी,मोर्चा/प्रकोष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने क्रमशः भेंट कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए!कार्यक्रम का संचालन गोकुल सिंह ने किया एवं आभार मण्डल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने व्यक्त किया

Political Analysis |कार्यकर्ता बैठक में मुख्यमंत्री के उद्बोधन के सियासी  मायने 


Sagar Watch news

Sagar Watch News/
केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं से 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। कोविड के दौरान शुरू हुई मुफ़्त राशन योजना जारी रहेगी, आयुष्मान भारत में 200 डे केयर सेंटर बनेंगे, और प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 करोड़ नए घर दिए जाएंगे। गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल से लाभ मिलेगा, और विश्वकर्मा योजना में छोटे कारीगरों के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

युवाओं के विकास के लिए अटल टिंकरिंग लैब, चिकित्सकीय शिक्षा विस्तार, पीएम रिसर्च फैलोशिप, और स्टार्टअप लोन योजना लागू की गई हैं। खेलो इंडिया में 1000 करोड़ का बजट रखा गया है। कृषि सुधार हेतु पीएम धन धान्य योजना, डिजिटल एग्री मिशन, और गोकुल मिशन शुरू किए गए हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए 12.5 हजार करोड़ का बजट, उज्ज्वला योजना, और स्व-सहायता समूहों का विस्तार किया गया है।

मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स छूट, बुनियादी ढांचे के विकास, ऊर्जा, और परिवहन क्षेत्रों में बड़े प्रावधान किए गए हैं, जिससे सभी वर्गों को लाभ होगा।

 प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दिया वरिष्ठ विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भी बजट पर विचार रखें

Sagar Watch News

पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन उपरांत निजी होटल में केंद्रीय बजट के संबंध में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह,वरिष्ठ विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी सहित जिले के व्यावसायिक संगठनों के सदस्य,डॉक्टर,इंजीनियर,अधिवक्ता व्यावसायी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन शामिल हुए। 


Sagar Watch News

Sagar Watch News/
नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित भाजपा पार्षद दल की बैठक में विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर भाजपा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. श्याम तिवारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने भाजपा आजीवन सहयोग निधि के तहत 10-10 हजार रुपये के चेक सौंपे। विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि श्याम तिवारी संघर्ष और समर्पण के प्रतीक हैं तथा संगठन के प्रति उनकी निष्ठा सराहनीय है। उन्होंने पार्षदों से वार्ड स्तर पर निधि संग्रह अभियान चलाने का आह्वान किया।

महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि भाजपा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है और पार्टी संचालन के लिए सहयोग निधि आवश्यक है। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि श्याम तिवारी ने वर्षों से पार्टी के प्रति समर्पण दर्शाया है, इसलिए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। बैठक में सभी पार्षदों से सहयोग निधि में योगदान देने की अपील की गई।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार "MP's Leader Of Opposition" ने कहा कि प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार और घोटाले में सागर के मंत्रियों का हाथ होने की चर्चा है "जल्द ही वे भोपाल में इस पूरे मामले पर कई अहम "खुलासे कर भ्रष्टाचार से पर्दा हटाएंगे।"

बुंदेलखंड प्रवास के दौरान सागर आए नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंघार ने  यहां संभागीय मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित "Address a Press Conference" करते हुए भाजपा और सरकार पर तीखे आरोप लगाए।  

कांग्रेस पार्टी द्वारा विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार लगातार सदन से भाग रहे है। यही कारण है कि वे खुद अब इन सवालों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से चर्चा में उन्होंने आरटीओ के सिपाही सौरभ शर्मा के पास पकड़े गए बेशुमार सोना और नगद राशि पर कहा कि "सौरभ शर्मा महज एक छोटी मछली" है। इस भ्रष्टाचार में पूर्व व वर्तमान परिवहन मंत्रियों से लेकर कई बड़े अधिकारी लिप्त हैं। 

उन्होंने कहा कि उनके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इस मामले को लगातार उठा रहे हैं तथा आगामी दिनों में भोपाल में वे स्वयं इस पूरे मामले पर कई अहम खुलासे कर भ्रष्टाचार से पर्दा हटाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस मामले में ईमानदारी दिखाते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही कर भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करना चाहिए।  

नेता प्रतिपक्ष "MP's Leader Of Opposition" ने कहा कि भाजपा और इनकी सरकारों ने सागर में स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ विनाश और भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। तालाब सफाई एवं सौंदर्यीकरण, सड़कों की मरम्मत और निर्माण के नाम पर बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी की बात सामने आई है। इस पूरे प्रोजेक्ट को मिले 1600 करोड रुपए में से 1000 करोड़ रुपए से भी ऊपर की राशि भ्रष्टाचार की बली चढ़ गई है। 

स्मार्ट सिटी व नगरनिगम के इन भ्रष्टाचारों पर कार्यवाही के लिए विधानसभा से जांच कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की जाएगी। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  तथा इससे पहले शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर में की गई  इन्वेस्टर्स मीट को करोड़ों रुपयों का अपव्यय तथा जिले के बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा बताते हुए उन्होंने ("MP's Leader Of Opposition") दावा किया कि इन दोनों ही मीट के बाद से आज तक जिले में न तो कोई उद्योग स्थापित हो सका है और न ही एक भी बेरोजगार युवा को रोजगार मिल सका है। उक्त दोनों ही आयोजन जनता के करोड़ो रुपए का अपव्यय और सरकारी इवेंट मात्र बनकर रह गए हैं।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी घनश्याम सिंह, शहर प्रभारी मनोज कपूर, सह प्रभारी सुनील बोरसे, ग्रामीण अध्यक्ष आनंद अहिरवार, हर्ष यादव, आशीष ज्योतिषी व अवधेश तोमर, सिंटू कटारे सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

Sagar Watch news

Sagar Watch News/
दिल्ली की हार आम आदमी पार्टी को जीवनदायिनी हो सकती है।  बशर्ते वे अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। अगर वे करेंगे तो अभी भी दिल्ली उसकी पहुँच से दूर नहीं है।  दिल्ली में मुकाबला दो झूठ के बीच था।  जिसमें बड़ा झूठ जीत गया और छोटा झूठ हार गया। यह विचार लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने आज अपने निवास पर पत्रकारों से औपचारिक चर्चा  व्यक्त किये। 

इसी सिलसिले में  श्री ठाकुर  उन्होने कहा कि हकीकत में दिल्ली में बड़ी हार कांग्रेस की हुयी है। जिसके लिए कांग्रेस को चिंतन करना चाहिए।जिसकी उम्मीद कम है।  

उन्होने कहा कि राजनैतिक दलों में प्रचार और पैसों की होड़ है. 2023-24 में इलेक्टोरल   बाँड से भाजपा को 1685 करोड़ तो कांग्रेस को 1129 करोड़ प्राप्त हुए. तथ्य यह भी यह है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने विज्ञापनों पर सरकारी खजाने से 450 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।  देश को एक नए विकल्प के बारे में सोचना होगा। 

 श्री ठाकुर ने कहा कि आम बजट में मध्यम वर्ग को अनेकों सुविधाएं दी गई हैं जो कि निसंदेह लाभप्रद हैं। लेकिन आम जनता को  दी जाने वाली इस सुविधा की भरपाई के लिए  केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्ति बेचकर करने जा रही है। 

जिला हॉस्पिटल का मर्जर : सीएम को किया गुमराह 

जिला हॉस्पिटल के बीएमसी में मर्जर को लेकर रघु ठाकुर ने कहा कि सागर जिले की जनता मर्जर के खिलाफ है। इस संबंध में सीएम मोहन यादव को गलत जानकारी दी गई है। वैश्विक तथ्य छिपाए गए है। सीएम को सही तथ्य बताए जाएंगे तो हल निकल आयेगा। उन्होंने बताया कि मजदूर संघ के लोग  मुझसे मिले थे और बताया कि विधायक शैलेंद्र जैन को इस संबंध में अवगत कराया है। उम्मीद है विधायक अपने वादे पर खरा उतरेंगे।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की स्वागत रैली आज शहर के मुख्य मार्गों से होकर  निकली ।  जिसमें बड़ी संख्या में जिले भर से आये कार्यकर्ता शामिल हुए।  बुंदेली परंपरा से जुलुस का स्वागत किया गया। 

जुलूस में जिला अध्यक्ष  के साथ  कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक इंजी प्रदीप लारिया, विधायक वीरेंद्र सिंह, निर्मला सप्रे, प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,पूर्व जिला अध्यक्ष  नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार रथ पर सवार रहे।

शहर के मोतिनागर चौराहे से शुरू हुए जुलूस का रास्ते में जगह-जगह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल -मालों से स्वागत किया। जुलूस का समापन अम्बेडकर चौराहे पर हुआ। यहाँ आयोजित हुई आभार सभा को संबोधित करते हुए मप्र के कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को " पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता बताया और कहा कि यह भाजपा की रीतिनीति का ही नतीजा जो छोटी उम्र से पार्टी की सेवा करने वाला कार्यकर्ता आज उनका अध्यक्ष बना है। भाजपा में देर है पर अंधेर नहीं है "

इसी सिलसिले में नगर विधायक शलेन्द्र जैन ने कहा कि "श्याम तिवारी बहुत लम्बा सफ़र तय कर के यहाँ पहुंचे हैं। अब उनके नेतृत्व में सब मिलकर संगठन के कामों को आगे बढ़ाएंगे"

सभा को संबोधित करते हुये सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि विगत कई वर्षो से पार्टी के लिये लगातार संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता श्री श्याम तिवारी को पार्टी ने जिला अध्यक्ष बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बढ़ाया है। इस नियुक्ति से प्रत्येक कार्यकर्ता के मन मस्तिष्क में नवीन उर्जा का संचार हुआ है।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दिए अपने संबोधन में कहा कि जिला अध्यक्ष होने के नाते जो कार्यकर्ता मुझे पुकारेगा में उसके साथ वहां खड़ा मिलूंगा। 

Sagar Watch News

Sagar Watch News/ 
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से "जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान" रैली के समापन किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, सांसद प्रियंकाके मुख्य आतिथ्य, देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रवि सक्सेना बुधवार को यहाँ कांग्रेस कार्यालय में  पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इसी सिलसिले में उन्होंने कहा कि  17 दिसंबर 2024 को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहेब अंबेडकर के प्रयासों का मजाक उड़ाना और उनका अपमान करना करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करता है, जो उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। भाजपा नेताओं द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को खंडित करना और उनके चित्रों को जलाना संविधान के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। भाजपा और आरएसएस हमेशा संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों का मजाक उड़ाते रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सहित पूरी भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी मानसिकता रखती है। संवैधानिक पदों पर बैठने के बावजूद, वे संविधान का अनादर कर रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा संविधान का सम्मान दिखाने पर भाजपा द्वारा उनका मजाक उड़ाया जाना निंदनीय है। भाजपा का यह रवैया न केवल संविधान का अपमान है बल्कि देश में नफरत और अराजकता फैलाने का प्रयास भी है।

वार्ता में पूर्व विधायक सुनील जैन,लेन्द्र तोमर, दीनदयाल तिवारी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, शाहरुख खान, विजय साहू, राजा सेन, वीरू चौधरी, रमाकांत यादव भी उप जिला शहर प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, डॉ संदीप सबलोक, सह प्रभारी सुनील बोरसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

sAGAR wATCH nEWS

Sagar Watch
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के स्वागत मैं लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वागत रैली एवं आभार सभा का आयोजन आज 22  जनवरी को किया गया है।

स्वागत रैली सह प्रभारी जगन्नाथ गुरैया ने बताया की स्वागत रैली दोपहर 01 बजे  मोतिनगर चौराहा से प्रारम्भ होगी जो बड़ा बाजार,कोतवाली,तीन बत्ती,कटरा राधा तिराहा होते हुए भगवानगंज चौराहा पहुँचेगी जहां विशाल आभार सभा का आयोजन किया जाएगा!स्वागत रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं मे उत्साह व्याप्त है जिसके चलते शहर मे जोरों शोर से तैयारियां जारी है।

Sagar Watch News

कार्यक्रम प्रभारी डॉ.अनिल तिवारी ने बताया की स्वागत रैली एवं आभार सभा में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े विधायक गोपाल भार्गव,भूपेंद्र सिंह,शैलेंद्र जैन,इंजी प्रदीप लारिया,वीरेंद्र सिंह,बृजबिहारी   पटैरिया,निर्मला सप्रे, महापौर संगीता तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल एवं रजनीश अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सागर ग्रामीण रानी कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, पूर्व सांसद,विधायक,पूर्व पदाधिकारी वरिष्ठ जन सहित समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता  सहित बड़ी संख्या में आम जनता शामिल होंगे।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि स्वागत रैली एवं आभार सभा के पार्टी पदाधिकारियों ने आभार सभा स्थल एवं स्वागत रैली मार्ग का निरीक्षण तैयारियों का जायजा लिया एवं तैयारियों संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, जगन्नाथ गुरिया,रीतेश मिश्रा,विक्रम सोनी,मनीष चौबे, अमित बैसाखिया सचिन घोषि, राजकमल केसरवानी,यश अग्रवाल,निखिल अहिरवार,रामू अहिरवार,अभिषेक अग्रवाल,सुमित यादव अंशुल परिहार,अभिमन्यु सोनी प्रासुख जैन विकास संधियाँ नितिन सोनी उपस्थित रहें
 

Sagar Watch News

Sagar Watch News/ 
 "परिवहन विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के कई नाम चर्चा में हैं ,जिसकी जांच को दबाया जा रहा  है" यह आरोप आम आदमी पार्टी के  जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत ने आज इस विषय पर जिला कलेक्ट्रेट में उनकी पार्टी द्वारा ज्ञापन दिए जाने के मौके पर आम जन को संबोधित करते हुए लगाया 

इसी सिलसिले में पार्टी के जिलाध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि  आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर आवाज उठाती रही है ,और जनवरी 2016 में संपूर्ण मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था,जिसके परिणाम स्वरूप बीजेपी सरकार को मध्य प्रदेश के 40 चेक पोस्ट बंद करना पड़े,  यह आम आदमी पार्टी की संघर्ष की जीत है। 

Sagar WAtch News

जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में आम आदमी पार्टी सागर इकाई ने भोपाल जप्ती कांड की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने 31 वर्षों के परिवहन विभाग के मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की ईडी, सीबीआई और एसआईटी से जांच कराने की अपील की।

ज्ञापन सौपने के दौरान मुख्य रूप से डीके सिंह ,पुष्पेंद्र राजपूत, प्रदेश संयुक्त सचिव   रामसेवक पवार, भगवान सिंह,हरिशंकर सेन, राजेश पटेल,एसके खत्री, अमर चौधरी, लक्ष्मीकांत राज ,अमित सोनी,धन सिंह लोधी, महेंद्र सोनी, मिट्ठू लाल साहू,देवेंद्र जाटव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता  उपस्थित थे

sAGAR wATCH nEWS

Sagar Watch News/
 कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के केंद्रीय मंत्री पर डॉ अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाकर देश भर में उनके खिलाफ में जो माहौल बनाया उसके जवाब में मप्र के पूर  गृह-मंत्री और विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया को  एक पत्र जारी किया। जिसके जरिये उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व में हुए कार्यों के तारीफ की एवं कांग्रेस को  अम्बेडकर विरोधी बताने वाली पूर्व में हुईं घटनाओं का उल्लेख किया

पत्र में लिखा है "सरदार पटेल के बाद देश को एक प्रभावी केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में अमित शाह जी मिले हैं, जिन्होंने धारा 370 हटाने, आतंकवाद-नक्सलवाद खत्म करने और सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर भारत को सशक्त और अखंड बनाया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर अंबेडकर जी के अपमान का आरोप लगाया, बताते हुए कि कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और चुनावों में हराने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर जी को भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं, बल्कि 1990 में भाजपा के समर्थन से मिला।

प्रधानमंत्री मोदी ने अंबेडकर जी के प्रति सम्मान दिखाने के लिए पंचतीर्थ स्थापित किए, जिसमें महू की जन्मस्थली, नागपुर की दीक्षाभूमि, दिल्ली में परिनिर्वाण स्थल और मुंबई की चैत्यभूमि शामिल हैं। साथ ही, लंदन स्थित अंबेडकर की अध्ययन स्थली को संग्रहालय में परिवर्तित किया गया।

महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा और समानता सुनिश्चित करते हुए मोदी सरकार ने महिला आरक्षण और उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार किया। भाजपा ने "भीम ऐप" के जरिए डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देते हुए अंबेडकर के नाम को जन-जन तक पहुंचाया। सिंह ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के विपरीत, अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 जब हम भारत की आजादी की सौवीं वर्षगांठ मनाएं तो एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो और भारत दुनिया का नेतृत्व करे। इसके लिए  क्षत्रिय समाज सर्व समाज को अपने छाते में स्वीकार करे। क्षत्रिय समाज को शिक्षित एवं कमजोरों को सहायता देकर बराबरी पर लाए। भारत माता का वैभव वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए राष्ट्रवाद की दिशा में आगे बढ़े। 

यह उदगार  मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री  नरेन्द्र सिंह ने सोमवार को रुद्राक्षधाम स्टेडियम में जिला क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित क्षत्रिय युवा सम्मेलन में व्यक्त किए। 

सम्मेलन में बड़ी संख्या में जुटे क्षत्रिय समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष  श्री तोमर ने कहा कि 21 वीं सदी में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जैसा ताकतवर नेतृत्व हमारे देश को प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्व में देश की साख बढ़ाई है।
 Sagar Watch News


उन्होंने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति उसका मानव संसाधन होता है। यदि यह संसाधन युवा है तो यह ताकत और बढ़ जाती है। दुनिया के तमाम देश बूढ़े हो रहे हैं लेकिन हिंदुस्तान की आधी से अधिक आबादी युवा है। जब जब युवाओं ने करवट बदली, संकल्प और संघर्ष किया है तो निश्चित रूप से परिवर्तन आया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि हमारी संस्कृति और आध्यात्म में हाड़ मांस के शरीर, पैसों और पद की पूजा नहीं होती। यहां कर्म और सद्गुणों की पूजा होती है। यहां प्रभु श्री राम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, बुंदल केसरी महाराज छत्रसाल की तस्वीरों पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित की गई। इन चारों विभूतियों के प्रेरणास्पद व्यक्तित्व कृतित्व को यदि युवा तरुणाई पढ़ेगी तो भारत के भविष्य में योगदान कर सकेगी। 

Sagar Watch News

वक्ता ने कहा कि आदिशंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों जैसे भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, और अन्य महापुरुषों ने युवावस्था में संघर्ष और त्याग का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। 

आदिशंकराचार्य ने भारत के चारों दिशाओं में मठों की स्थापना कर समाज को एक सूत्र में बांधा। स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हिंदुत्व का परचम लहराया। रानी लक्ष्मीबाई ने 23 वर्ष की उम्र में स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। भगतसिंह और उनके साथियों ने समझौते की बजाय बलिदान को चुना। 

महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल ने आक्रांताओं से लोहा लिया। 1977 में युवाओं ने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में आपातकाल का विरोध कर लोकतंत्र की रक्षा की। आजादी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया, जिसमें हम वोट से प्रतिनिधि चुनते हैं, इन महापुरुषों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। युवाओं के संघर्ष और आदर्शों से देश का भविष्य उज्ज्वल हुआ है।

Sagar Watch News

युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी मार्गदर्शक और युवा पीढ़ी निर्माणकर्ता होती है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, संस्कार, और चरित्र में उत्कृष्टता अपनाने का आह्वान किया। भगवान श्री राम और भरत के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एकता, वाणी, और आचरण को जीवन में अपनाने की बात कही।

क्षत्रिय समाज के छात्रावास निर्माण हेतु 51 लाख की राशि सौंपी

जिला क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षत्रिय समाज की उपलब्धियों को सम्मेलन में रखा। उन्होंने कहा कि बामोरा स्थित लगभग 5 करोड़ कीमत की भूमि पर क्षत्रिय समाज का भवन बन रहा है। इसके ऊपर क्षत्रिय समाज की बेटियों को छात्रावास निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इसके एक कमरे की निर्माण लागत 5 लाख है जिसे समाज के परिवार अपने सहयोग से नाम पट्टिका के साथ बनवा सकते हैं। 
बामोरा परिवार के सदस्य शिवराज सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह एवं रूद्रप्रताप द्वारा 10 कमरों के लिए 51 लाख रूपए की राशि सौंपी। इस छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की शिक्षा और भोजन की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री , खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह वहन करेंगे। 

उन्होंने बताया कि सागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना हेतु नगरीय विकास मंत्री रहते हुए श्री भूपेंद्र सिंह ने 1 करोड़ की राशि आवंटित की थी। उससे प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया अब तेजी से शुरू हो गई है। उन्होंने क्षत्रिय समाज के हित में पूर्व मंत्री, विधायक  भूपेंद्र सिंह द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों को भी याद किया।

Sagar Watch News

लघु पुस्तिका का विमोचन

सम्मेलन के दौरान सभी अतिथियों और समाज के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह द्वारा लिखित क्षत्रिय समाज की विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु पुस्तिका का विमोचन किया।

सम्मेलन को संरक्षक मंडल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर्भुज सिंह राजपूत, पूर्व अध्यक्ष एड वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा, बुंदेल सिंह बुंदेला ने भी संबोधित किया। संचालन क्षत्रिय महासभा के युवा शाखा अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा व मोनिका ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन गोल्डी सिंह राजपूत उदयपुरा ने किया। सम्मेलन में जिले भर से हजारों की संख्या में आए युवा और समाज के वरिष्ठ जन शामिल रहे। 

Sagar Watch News


सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख जनों में करणी सेना परिवार से नरेन्द्र सिंह ठाकुर कैलवांश, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर सरखेड़ा, महेन्द्र राहुल सिंह रिछावार, संदीप सिंह कुशमगढ़, रविन्द्र वैस मड़पिपरिया
करणी सेना जिला प्रभारी, शैलेन्द्र सिंह बमोरी, हेमराज सिंह पठारी, जिला क्षत्रिय महासभा सागर संरखक मण्डल के सर्वश्री भूपेन्द्र सिंह बामोरा, कृष्णा सिंह महुआखेड़ा, सौदान सिंह राठौर रहली, शेर सिंह सिमरघान, राजबहादुर सिंह, अनि सिंह पड़रई, राजकुमार सिंह सुमरेरी, जगत सिंह उदयपुरा, नर्मदा सिंह सुरखी, राजेन्द्र सिंह दरी, बलवंत सिंह कर्रापुर, भूपत सिंह सेमरा दौलत, शिवराज सिंह बड़े छापरी, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, कुवंर सिंह किर्रावदा, लोकेन्द्र सिंह लुहारी, जगत सिंह धवौली, पुष्पेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह पीपरा, राजकुमार सिंह ढाना नरयावली, जाहर सिंह बंडा, अजीत सिंह भैंसा, एड. जितेन्द्र सिंह ठाकुर गंभीरिया, चन्द्रप्रताप सिंह ठाकुर ईसरवारा, राजेन्द्र सिंह गंभीरिया, जगदीश सिंह सोलंकी मासाब, पाटई, गंधर्व सिंह अटारी, कमल सिंह दुदवारा, गोविंद सिंह, गोविंद सिंह टड़ा, सुधीर सिंह राजपूत केसली, राजकुमार बरकोटी, रामसिंह जी छीर, यावंत सिंह लंबरदार इमलिया, कुंवर सिंह नरेटा, रणधीर सिंह मासाब पटना, अमर सिंह राजपूत ढाबरी, मंगल सिंह दादा बण्डा, मेहरवान सिंह रूपऊ बीना, रघवीर सिंह राजपूत बीना, इन्द्राज सिंह खिरिया कर्रापुर, शिवराज सिंह दादाभाई सरगोली, गोल्डी भैया उदयपुरा शामिल हैं।
Sagar Watch news

Sagar Watch News/
जिला क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप प्रतिमा की शीघ्र स्थापना की मांग और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों से सुरक्षा दिए जाने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे 

जुलूस के रूप  में कलेक्ट्रेट पहुंचे जिला क्षत्रिय महासभा के सदस्य जिले की सभी तहसीलों व  ग्रामों बड़ी संख्या में खेल परिसर के सामने एकत्रित हो कर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रतिमा स्थापना प्रकरण में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि भारत व क्षत्रिय समाज के गौरव महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा सागर नगर में स्थापित हो इसके लिए तत्कालीन नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी। 

यह राशि नगरपालिक निगम सागर को प्राप्त हौ चुकी है और प्रतिमा स्थापना का स्थान भी निर्धारित हो चुका है। किन्हीं कारणों से प्रतिमा की स्थापना नहीं हो पा रही है जिससे क्षत्रिय समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में कलेक्टर सागर से मांग की गई है कि प्रतिमा स्थापना के विषय को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें।

     जिला क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाज के वरिष्ठ और गणमान्य जनों में जिले की सभी तहसीलों और विभिन्न ग्रामों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। इनमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, 

शेर सिंह सिमरघान, 

एड. वीनू राणा, 

पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, 

अनिल सिंह पड़रई, 

राजेन्द्र सिंह दरी, 

भूपत सिंह सेमरा दौलत, 

शिवराज सिंह बड़े छापरी, 

जयंत सिंह बुंदेला, 

राजकुमार सिंह ढाना, 

एड. जितेन्द्र सिंह गंभीरिया, 

चन्द्रप्रताप सिंह ईसरवारा, 

राजेन्द्र सिंह गंभीरिया, 

जगदीश सिंह सोलंकी मासाब पाटई, 

कमल सिंह दुदवारा, 

गोविंद सिंह टड़ा, 

मंगल सिंह दादा बण्डा, 

शिवराज सिंह महुआखेड़ा, 

देवप्रशांत सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, 

राजा सोलंकी बंडा, राजेन्द्र सिंह बन्नाद, 

गोविंद सिंह गंभीरिया, 

अमित सिंह रूसल्ला, 

पुष्पेन्द्र सिंह घोघरा, 

राजेन्द्र सिंह गड़र, 

राहुल सिंह चौरा, 

अभिषेक गौर, 

अजीत सिंह चीलपहाड़ी, 

नरेश सिंह धनोरा, रविन्द्र सिंह गौर, कुंवर सिंह खुरई, मूरत सिंह पिपरिया खुरई, भूपेन्द्र सिंह सिंगदोनी, नत्थू सिंह सिमरिया, इंदर सिंह बीना, मोंटू सिंह राजपूत देवरी, के.के. सिंह गोरा, अवधेश सिंह सिमरिया, कलेक्टर सिंह केरवना, भानू सिंह सिमरिया, जितेन्द्र सिंह पटौआ, हेमराज सिंह, किस्सु दुधवारा, संदीप सिंह कर्रापुर, राजेन्द्र सिंह पाटई, देवेन्द्र सिंह परासरी, सतपाल सिंह रामपुर, सत्येन्द्र सिंह समनापुर, नीरज सिंह सागौनी, संदीप सिंह कुसुमगढ़, सत्यम धनोरा, प्रीतीश सिंह बरोदा, डॉ. कैलाश सिंह, अभिषेक सिंह मुंआर, सत्यनारायण सिंह कलू सरखेड़ा, किस्सू दुदवारा, देवेन्द्र सिंह बेरखेरी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के सदस्य उपस्थित रहे। 

 

Sagar Watch News

बुंदेलखंड वैसे तो पिछले कई दशकों से  भाजपा का गढ़  माना जाता रह है। समय-समय पर चुनावों के नतीजे भी इसी बात के तस्दीक करते नजर आये हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से, ऊपरी तौर पर  न सही परन्तु अंदर से ही भाजपा के नेतृत्व में कुछ खींचतान महसूस की जा रही है। 

बताया जा रहा है कुछ समय पहले तक पार्टी के जो दिग्गज माने जाने वाले नेता  गलबहियां करते नहीं थकते थे अब  एक दूसरे  को फूटी आँखों भी देखने से बच रहे हैं। हाल ही में हुईं कुछ घटनाओं से यह बात कुछ ज्यादा ही उजागर होती जा रही है। 

अब भाजपा के अंदर तनातनी अलग-अलग जातियों से ज्यादा एक ही जाति के कद्दावर नेताओं के बीच दिखने लगी है। क्षत्रियों का खून उबाल लेने लगा है। बीते दिनों एक नेता जी की होटल में समाज की बैठक हुई। बैठक होना कोई बड़ी बात नहीं थी बड़ी बात उस बैठक में नेताजी के रिश्तेदार को समाज का नेता घोषित किया जाना थी।  इससे समाज के उन दिग्गजों के सीने में आग लग गयी जिन्हे इस बैठक में न्यौता नहीं दिया गया था। 

यह खुन्नस समाज के नेताओं में ज्यादा दिनों तक दबी नहीं रही। एक पखवाड़े के अंदर ही उन नाखुश नेताओं ने भी समाज की एक बैठक कर उन कथित एकतरफा  सर्वेसर्वा बनाये गए नेता जी की नियुक्ति को शून्य घोषित कर दिया। अब देखना यह है की आने वाले समय में समाज की यह अंदरूनी खींचतान क्या गुल खिलाती है।?

 Kshatriya Mahasabhaअध्यक्ष  नियुक्त 

Kashatriya Mahasabha- अध्यक्ष नियुक्ति अवैध 


Sagar Watch News

Sagar watch News/
08 दिसम्बर 2024: विगत दिनों जिले के कतिपय राजनैतिक परिवार द्वारा दाल-बाटी के नाम पर क्षत्रिय समाज के कुछ लोगों को एक निजी होटल में आमंत्रित किया गया और आनन फानन में राजनैतिक परिवार ने अपने भतीजे के नाम पर उपस्थित क्षत्रिय समाज के सामने एक पंक्ति  का प्रस्ताव लेकर अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जिससे सागर जिले के संपूर्ण क्षत्रिय समाज में असंतोष का वातावरण बना है। 

क्षत्रिय समाज के लोगों का कहना है कि ना तो नियुक्ति में समाज के वरिष्ठ लोगों को आमंत्रित किया गया और ना ही बैठक में आये लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। ऐसी क्या मजबूरी बनी थी कि दाल वाटी के नाम पर क्षत्रिय समाज के लोगों को बुलाकर एक लाईन का प्रस्ताव लाकर अपने ही भतीजे को अध्यक्ष घोषित करा दिया। 

जिले के वरिष्ठ क्षत्रिय समाज के लोगों ने रविवार को तहसील स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के निवास पर एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा सिंह महुआखेड़ा द्वारा की गई थी। बैठक में क्षत्रिय समाज के वर्तमान अध्यक्ष हरिराम सिंह कैथोरा भी उपस्थित रहे। बैठक में विगत दिनों हुए एक तरफा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

लोगों का कहना था कि बिना वर्तमान अध्यक्ष और निर्वाचन अधिकारी की सहमति व जानकारी लिए यह घोषणा पूर्णतः अवैधानिक है। विस्तार से चर्चा करने के बाद उपस्थित कोर कमेटी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिले के क्षत्रिय समाज का एक महाअधिवेशन आयोजित किया जावेगा। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सभी को मौका दिया जावेगा तथा समन्वय अथवा निर्वाचन से एक नाम की घोषणा ही जावेगी। 

यह भी निर्णय लिया गया कि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष का पद किसी बड़े राजनैतिक परिवार से ना हो क्योंकि बड़े राजनैतिक परिवार समाज का उपयोग अपने निजी हित में करते हैं। विगत कई वर्षों का अनुभव है कि बडे राजनैतिक परिवारों द्वारा कोई ऐसा कार्य नहीं किया गया जो समाज के हित में रहा हो। 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न नहीं हो जाता है। तब तक कोई भी नियुक्ति ना की जावे यदि कोई नियुक्ति की जाती है अथवा संगठन की गतिविध जारी रखी जाती है तो वो अवैध मानी जावेगी साथ ही यह निर्णय लिया गया कि जब तक क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष का निर्णय नहीं होता है तब तक वर्तमान अध्यक्ष हरिराम सिंह कैथोरा कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहेंगे। 

बैठक में प्रमुख रूप से 

राजेन्द्र सिंह मोकलपुर

एड. अनिल सिंह, 

नर्वदा सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य,

हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष ,

अवध किशोर बेरखेरी पूर्व जिला पंचायत सदसय ,

गोविंद सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष  मालथौन, 

शिवराज सिंह छापरी, अमर सिंह डाबरी, डी.एस.मासाब देवरी, 

पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, धीरज सिंह औरिया, 

देवेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत, 

साहब सिंह सेमरा, सरवन सिंह मिडवासा, 

राजकुमार सिंह बरकोटी, 

मंगल सिंह बंडा, 

हरनाम सिंह सागौनी, 

सत्यजीत सिंह बीना, 

एड. कल्याण सिंह रम्पुरा, 

भूपेन्द्र सिंह सिगदौनी, 

अभिजीत सिंह (गोल्डी) उदयपुरा, 

पप्पू गौर रहली, 

सीताराम सिंह बड़गान, 

हैमेश सिंह टीला, देवेन्द्र सिंह अटारी, 

भरत सिंह भापेल, 

अशोक सिंह सेवन, 

अभय प्रताप सिंह पथरिया, 

इंद्राज सिंह ढ़करई, 

इंद्राज सिहं खुरईथावरी, 

बृजेन्द्र सिंह बिलहरा सहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Sagar Watch News

Sagar Watch News
जिला क्षत्रिय महासभा की बैठक रुद्राक्ष धाम प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से लखन सिंह बामोरा को जिला क्षत्रिय महासभा का अध्यक्ष  मनोनीत किया गया। बैठक में दांगी क्षत्रिय शासक ऊदनशाह द्वारा सागर किला औ सागर शहर की स्थापना के सर्वमान्य एतिहासिक तथ्य के स्थान पर किसी और शासक को इसका श्रेय देने वाली गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए दांगी विरासत का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।


जिला क्षत्रिय महासभा की बैठक में जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह कर्रापुर ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्री हरीराम सिंह केंथोरा द्वारा इस्तीफे से रिक्त हुए पद पर लखन सिंह बामोरा का नाम प्रस्तावित किया जिसे मंच पर बैठे समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों व हजारों की संख्या में उपस्थित क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने हर्षध्वनि के साथ स्वीकार किया। तत्पश्चात क्षत्रिय महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बुंदेलसिंह बुंदेला ने लखन सिंह बामोरा को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपने की घोषणा करते हुए उनको बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री बुंदेला सिंह ने कहा कि श्रद्धेय कक्कू स्व दीवान अमोल सिंह जी के बाद लंबे अर्से बाद क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बामोरा परिवार के लखन सिंह जी को सौंपी जा रही है, अब वे समाज को सही दिशा में आगे ले जाएंगे।

     बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जो समाजें अपने इतिहास और इतिहास बनाने महापुरुषों के योगदान को भूलती हैं वे बार बार गुलाम बनने को अभिशप्त होती हैं। उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों से कहा कि यह आवश्यक है कि युवा पीढ़ी हमारे पूर्वजों के इतिहास और विरासत को जाने और उसके प्रति जागरूक रहे। इसके लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जिससे क्षत्रिय पूर्वजों की वीरता, त्याग, संघर्षों और योगदान की जानकारी युवा पीढ़ी को मिल सके। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समाज जनों को सदैव सेवा और धर्म के कार्य अपनी सक्षमता के अनुसार करते रहना चाहिए। इन कार्यों से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ती है जिसका लाभ राजनीति में मिलता है जिससे अंततः समाज की ही ताकत बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे बच्चे,आने वाली पीढ़ी गलत दिशा में चली गई तो सारी धन संपत्ति व्यर्थ है। इसलिए बच्चों को सेवा,धर्म, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्रों में लगाएं। उन्होंने कहा कि सागर जिले में क्षत्रिय समाज कभी भी वर्गों में नहीं बटी। यहां क्षत्रिय समाज से हटकर दांगी क्षत्रिय समाज नहीं बनी है और न कभी बनेगी। यहां क्षत्रिय समाज एकजुटता से रहती आई है।  सभी में आपस में रिश्तेदारियां हैं। इस एकता को सदैव बनाए रखा जाएगा। जो कुछ लोग इनको विभाजित करने,  ऊंच नीच पैदा करने वाले अपशब्दों का प्रयोग करते हैं मैं इस मंच से उनकी निंदा करता हूं।

     जिला क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त अध्यक्ष लखन सिंह ने अपने धन्यवाद संबोधन में कहा कि मेरे दादा जी स्व अमोल सिंह जी ने समाज के लिए जो काम शुरू किया था मैं उस काम को आगे ले जाऊंगा। जिले में भ्रमण करके समाज के हित और एकजुटता के लिए तत्परता से काम करता रहूंगा।
इसके पूर्व क्षत्रिय महासभा में समाज के अनेक गणमान्य वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के सामने उपस्थित चुनौतियों,ज्वलंत विषयों पर खुल कर विचार विमर्श किया। क्षत्रिय समाज को समुचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर चिंता व आक्रोश व्यक्त किया। शिक्षा और शासकीय सेवाओं में क्षत्रिय समाज के घटते प्रतिनिधित्व पर भी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और इसके उपायों पर विचार किया। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष एड. वीनू राणा, सौदान सिंह राठौर रहली, नर्मदा सिंह सुरखी, अनिरुद्ध सिंह टड़ा, कुंवर सिंह किर्रावदा बीना, रणवीर सिंह डिलाखेड़ी, दिलीप सिंह गढ़ौला, इंदर सिंह बीना, युवा क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राहुल सिंह चौरहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, पूर्व अध्यक्ष बुंदेल सिंह बुंदेला, और पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने संबोधित किया। बैठक का संचालन राजेंद्र सिंह गड़र ने किया व  आभार सत्येन्द्र सिंह बामोरा ने माना।

     बैठक राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, बुंदेल सिंह, मंगल सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, रविन्द्र सिंह, भूपत सिंह, पूर्व अध्यक्ष वीनू राजा, युवा अध्यक्ष राहुल सिंह, शिवराज सिंह, जयंत बुंदेला, धीरज सिंह, नर्मदा सिंह, रनवीर सिंह, कुंवर सिंह, इंदर सिंह, शिवराज सिंह, शिवकुमार सिह, विजय सिंह, एम.एम. ठाकुर, लोकेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह, बंटी सिंह, मूरत सिंह, दिलीप सिंह, अमर सिंह, गोविंद सिंह नेगुंवा, जगत सिंह, शेर सिंह, गोल्डी भैया, राघवेन्द्र सिंह, हेमराज सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, मनीष सिंह, शैलेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह राजपूत, जितेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह सहित जिले भर से पधारे क्षत्रिय समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे।
 रघु ठाकुर
संरक्षक, लोकतांत्रिक समाजवादी
पार्टी
Sagar Watch News

यह करिश्मा  या तो कवि कर सकता है या अखबार , कवि अपनी कविता में आग और पानी को मिला सकता है । और अखबार आतिशबाजी के धुएं की जहरीला हवा को साफ  बता सकता है।  
एक बड़े अखबार मे यह  चमत्कारिक खबर छपी है कि पिछले वर्ष से 10% फटाखे ज्यादा चलाए गए, परंतु 43प्रतिशत प्रदूषण  कम हुआ।  भोपाल के तीन क्षेत्रों का उल्लेख भी खबर में हैं, टीटी नगर ,कलेक्ट्रेट और अरेरा कॉलोनी ।
दरअसल यह तीनों क्षेत्र विशिष्ट जनों के हैं और नये भोपाल के हैं जो पहाड़ों से सटे हुए और खुले मे है ,जहां हरियाली भी काफी है। कलेक्ट्रेट  के सड़क पार पुरानी पहाड़ी की हरियाली और तालाब है । अरेरा कॉलोनी तो शहर के सत्ता संपत्ति और श्रेष्ठ वर्ग का इलाका है।  
अगर भोपाल की जहरीली हवा का या प्रदूषण का कोई तथ्यपरक अध्ययन होना हो तो वह पुराने भोपाल बरखेडी  जहांगीराबाद आदि इलाकों  का होना चाहिए ।

 इस बार मैं दीपावली के दिन स्वत भोपाल जहांगीराबाद के इलाके में था जहां बड़ी-बड़ी आवाज वाले सुतली बम्ब की आवाज से  कान बहरे होने लगते थे ।

घरों की दीवालें  हिलते लगती थीं। घरो में धुंंआ भर जाता था। रात्रि 2 बजे भी अन्य रह वासियों के साथ मैं इस प्रदूषण का शिकार हुआ हूं  ।धुएं और प्रदूषण के प्रभाव से कल भी पीड़ित था और अभी भी हूं  तथा कुछ दवाओं का प्रयोग भी करना पड़ रहा है ।
दरअसल आज देश के सभी महानगर दो  हिस्सो में बंटे हैं  । एक सत्ता संपन्नता  और श्रेष्ठ वर्ग में और दूसरे गरीबों तथा सत्ता के चक्र से बाहर के लोगों के हैं ।
  मुझे देश के इस विभाजन को देखकर 19 वी सदी के उस उपन्यास( टेल ऑफ ट्विन सिटीज)की याद आती है जिसमें उस समय के लंदन के हालात का वर्णन था जहां टेम्स नदी के एकतरफ सत्ताधीशों संपन्न लार्ड्स का लन्दन और दूसरी तरफ    गरीबों अशिक्षितों और अपराधियो का लंदन था । 

यह विभाजन रेखा व्यवस्था के द्वारा खींची जाती है ।अमीरों और सत्ताधीशों की व्यवस्था अपने अलग टापू खड़े करती है और सारे साधनों का प्रयोग अपने लिए करती है और उसे ही विकास का मानक बताती है ।

 लगभग यही स्थिति हमारे देश के महानगरों की है और भोपाल की भी । इस पुराने भोपाल में बारुद और धुंये वाले फटाखे चले थे ।

एक एक  पटाखा इलाके को और लोगों के सीनों में धुंआ भर रहा था।  यहां  न तो हरियाली है न हरीत पटाखे हैं । और यहां तक कि प्रदूषण के आंकड़ो मे भी इस इलाके का कोई स्थान नहीं है। 

दिल्ली के प्रदूषण की कमी मै मान सकता हूं कि वहां सुप्रीम कोर्ट ने फटाखो के ऊपर रोक लगाई थी। स्वत पूर्व मुख्य न्यायधीश श्री चंन्दचूड ने यह टिप्पणी की थी कि मैंने सुबह का घूमना बंद कर दिया है कि सुबह की हवा बहुत जहरीली है ।
परंतु देश के महानगरों का अध्यन वस्तु परक होना चाहिए । मैं मानता हूं कि अब सरकार  जनमानस में प्रचलित परंपराओं का प्रतिकार नहीं कर सकतीं  प्रतिकार करना तो दूर उन्हें प्रोत्साहित करतीं है । 

जब परंपराओं के नाम से व अंधविश्वास के नाम से वोट की खेती होती हो और फसल कटती हो तब विज्ञान और तर्क की चर्चा कर अपने पैर पर कुल्हाड़ी कौन पटेगेगा।  राजनीति ,सत्ता मीडिया और संपन्नता सभी को अंधविश्वास से खाद पानी मिल रहा है ।