Articles by "Smart City"
Smart City लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar watch News

Sagar Watch News/ 
नाला बंधन झील की सफाई का अहम हिस्सा है  इसके माध्यम से झील में आने वाले गंदे पानी को उपचारित कर वृक्षारोपण  और सिंचाई में इस्तेमाल किया जाएगा। इससे झील का स्वच्छ पानी संरक्षित रहेगा और जल स्तर में सुधार होगा।

यह विचार नगर विधायक  शैलेन्द्र जैन ने मंगलवार को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में  स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कही । उन्होंने लाखा बंजारा झील के अधूरे कार्यों पर चर्चा की और अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (Waste Water Treatment Plant-WWTP) का पूर्व-परीक्षण  और संचालन जल्द शुरू करने को कहा। 

विधायक ने अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र (Waste Water Treatment Plant-WWTP) के संचालन से मिलने वाले उपचारित  पानी का उपयोग शहर की बागानों और पौधों की सिंचाई में करने पर जोर दिया। साथ ही, मोंगा क्षेत्र में गंदगी कम करने और अतिरिक्त उपचारित  पानी के पुनः उपयोग की योजना बनाने को कहा। उन्होंने पाइपलाइन में कचरा जाने से रोकने के लिए नालियों में छनने   लगाने और पाइपलाइन की नियमित सफाई के निर्देश दिए।

उन्होंने झील के घाटों पर बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा के लिए छोटी सीढियां  बनाने का सुझाव दिया। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी की निर्माणाधीन परियोजनाओं जैसे अग्निशमन स्थल , एसएमसी बिल्डिंग और परिवहन  नगर के शेष कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

 

Sagar Watch

सागर, 27 जनवरी 2024

26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस  के अवसर पर कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी श्री दीपक आर्य के आदेशानुसार निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पीटीसी ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम में चलित झांकी का प्रदर्शन किया गया। 
भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन अंतर्गत सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर विकास की विभिन्न परियोजनाओं के झांकी के माध्यम से किये गए प्रदर्शन को सराहा गया। विभिन्न विभागों की प्रस्तुत झाकियों का निर्णायक दल ने अवलोकन किया और सागर स्मार्ट सिटी की चलित झांकी को द्वितीय स्थान प्रदान किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ स्मार्ट सिटी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और शुभकामनायें दीं।

इस थीम पर किया गया झांकी का प्रदर्शन

1- झांकी का प्रतिनिधित्व करती स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन नवनिर्मित सागर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन बिल्डिंग नगर पालिक निगम की गतिविधियों के और बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2- शहर की सतत निगरानी सुनिश्चित करते इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (प्ब्ब्ब्) की स्क्रीनवॉल से इंटीग्रेटे सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के कैमरे आप सभी पर नजर रखे हुए हैं। 300 से अधिक कैमरों से शहर की निगरानी जा रही है। पीटीसी ग्राउंड में चलित झांकी पर लाईव कैमरों को भी इंस्टॉल किया गया था।

3- स्टार्टअप और नवउद्यमियों को बढ़ावा देता सागर स्मार्ट सिटी का इनक्यूबेशन सेंटर भवन आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर सागर की संकल्पना को साकार करने में सहयोगी बनेगा।

4- भोपाल रोड एवं न्यू आरटीओ के पास नवनिर्मित इंटरसिटी बस टर्मिनल्स से नागरिकों को बेहतर बस कनेक्टविटी सुविधाएं मिलने के साथ ही मुख्य शहर में कम होगा यातायात दबाव।

5- नवनिर्मित स्मार्ट आँगनवाड़ी भवनों में हॉल, ऑफिस रूम, स्वच्छ टॉयलेट, स्टोररूम सहित किचिन, बच्चों को खेलने के लिए उपलब्ध परिसर, दिव्यांग बच्चों हेतु रेम्प आदि सुविधाओं से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए विकास की मुख्यधारा में लाने में सहयोग मिलेगा।

6- नागरिक सुविधा केंद्र (जोनल फैसिलिटेशन सेंटर) संबंधित वार्डों के नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही नगर पालिक निगम की विभिन्न सेवाओं भवनकर, जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, हितग्राही मूलक योजना का लाभ आदि दिलाने में सहयोगी बनेंगे।

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार करते हुए नागरिकों की उच्च जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है। पार्काे से पर्यावरण सुधार, सौंदर्यीकरण एवं नागरिकों में खुशहाली आई है। पार्काे में झूलो- स्लाइड्स पर बच्चों के खिल-खिलाते चेहरे देखे जा सकते हैं। 

एलीवेटेड कॉरिडोर-चौड़ी सड़कों के साथ विशाल सुव्यवस्थित चौराहे, स्मार्ट क्लास से बेहतर हुई शिक्षा व्यवस्था, अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से खेल सिटी में उभरता सागर, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण कर नागरिकों को गौरवशाली इतिहास से जोड़ता जिला पुरातत्व संग्रहलय आदि फोटो चित्रों के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के सकारात्मक और सुखद परिणामों को प्रदर्शित किया गया था।
क्रमांक 282/282/मनोज नेमा/फोटो संलग्न है

Sagar Watch

Sagar Watch/ 
कर्नाटक सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा बैंगलुरू में 3 दिवसीय म्युनिसिपालिका-2023 सम्मेलन 28,29 एवं 30 नवम्बर 2023 को आयोजित किया गया  जिसमें सागर स्मार्ट सिटी को एक्सीलेंस अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है

सम्मेलन में भारत देश एवं अन्य देशों की विभिन्न नगर पालिकाओं एवं नगर निगम के साथ-साथ विभिन्न स्मार्ट सिटी ने अपनी योजनाओं एवं उनके द्वारा शहरों में किये गये इनोवेटिव कार्यो को प्रदर्शित किया गया

तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न नगर पालिक निगम एवं स्मार्ट सिटीज् की योजनाओं को देखा गयागौरतलब है कि सागर शहर में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं नगर पालिक निगम के द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित की गई योजनायें एवं शहर को स्वच्छ सुरक्षित बनाने हेतु विभिन्न प्रयासों एवं उनके बेहतर क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप यह पुरस्कार प्राप्त हो सका है।

इस उपलब्धि पर कलेक्टर सह अध्यक्ष दीपक आर्य ने सागर स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों को बधाई दी एवं उनके द्वारा बताया गया कि यह उपलब्धि शहरवासियों के सहयोग एवं उनके द्वारा एकजुटता से किये गये प्रयास से हासिल हुई है।

Sagar Watch

Sagar Watch/
 दीनदयाल चौक से तीन मढ़िया तक का रास्ता वाहनों के लिए 15 दिसंबर तक  बंद रहेगा।  इस सड़क मार्ग से आने जाने वाले नागरिक परिवर्तित मार्ग तीन मढ़िया, डिग्री कॉलेज से काली तिराहा गोपालगंज होते हुए दीनदयाल चौक का उपयोग कर आ जा सकेंगे।

निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार वाहन चालकों, नागरिक की सुरक्षा हेतु एवं गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए  इस मार्ग को 15 दिसंबर तक बंद किया गया है। 

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत शहर में निर्माणाधीन सड़क मार्ग कों सीसी रोड बनाया जा रहा है IRC गाइडलाइन के अनुसार 21 से 28 दिन तक सीसी रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहती है। यहां भरी मशीनों का उपयोग कर मार्ग  निर्माण कार्य किया जा रहा है। 



Sagar Watch

SAGAR WATCH/
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी कान्क्लेव-2023 में मध्यप्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदेश का पुरस्कार दिया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया। 

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने आईसी अवार्ड समारोह में विजेता शहरों और राज्यों को पुरस्कार वितरित किए। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री  हरदीप सिंह पुरी भी इस अवसर पर उपस्थति थे। 

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि इन्दौर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना स्थान बनाए रखा है। इंदौर देश की स्मार्ट शहरों में भी सबसे ऊपर है। उन्होंने इंदौर के निवासियों, जन-प्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों, केन्द्र सरकार के सम्बद्ध विभागों तथा अन्य सभी भागीदारों की सराहना की। 

राष्ट्रपति ने इंडिया स्मार्ट सिटीस अवार्ड कॉन्टेस्ट 2022 (India Smart Cities Award Contest-2022) में मध्यप्रदेश द्वारा सर्वोत्तम प्रदेश (Best State) का गौरव प्राप्त करने पर राज्य के सभी निवासियों, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य और यहाँ के पाँच शहरों को 10 पुरस्कार मिलना हम सबको गर्व से भर रहा है। मध्यप्रदेश विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। विकास का नया मॉडल जो कि भविष्य की जरुरतों को देखकर बनाया गया है। सपनों को हकीकत में बदलने का काम कर रहा है। यहाँ समावेशी विकास का अभूतपूर्व प्रयोग किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य होने का तमगा हासिल हुआ है। हम सब गौरवान्वित हैं। प्रदेश की जनता इसके लिये बधाई की पात्र है। पुरस्कृत स्मार्ट शहरों और उनके नागरिकों को भी बधाई। मध्यप्रदेश विकास की दिशा में नये आयाम तय कर रहा है। 

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य में सपनों को हकीकत में बदलने का काम किया गया है। उन्होंने इंदौर को सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी अवार्ड मिलने पर कहा कि सपनों का और सफाई का सिरमौर इंदौर हर दौर में अव्वल रहने का आदी है। यहाँ जो भी आता हैं यहीं का होकर रह जाता है। यहाँ के लोग सभी को दिल से अपनाते हैं। यहाँ के नागरिकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता मिशन की शुरूआत की। समूचे देश ने उनका साथ दिया। हमनें भी मध्यप्रदेश में शहर-शहर जाकर नागरिकों से संवाद किया और इसे जन आन्दोलन बनाया। यही कारण है कि आज मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का प्रतीक है स्मार्ट सिटी मिशन। 

मिशन की गति उल्लेखनीय है। इसके तहत देश के 100 शहरों का चयन किया गया। इसमें से इंदौर जो कि स्वच्छता में छह बार स्मार्ट सिटी मिशन के तहत वेस्ट मैनेजमेंट कार्बन क्रेडिट, पब्लिक स्पेस के विकास के क्षेत्र में किए काम के कारण समूचे देश के लिये मॉडल शहर बन चुका है। 

इसी तरह मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट का पुरस्कार मिला है। यहाँ के निवासी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह मिशन और अधिक गति पकड़ेगा और इसे देश के बचे हिस्सों तक भी पहुँचाने की योजना है। 

मध्यप्रदेश को मिले 13 अवार्ड इण्डिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड्स कॉन्टेस्ट-2022 (India Smart Cities Award Contest-2022) में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर मध्यप्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को विभिन्न श्रेणी में 13 अवार्ड मिले हैं। 

मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट का अवार्ड मिला है। इंदौर नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम स्थान पर है। प्रोजेक्ट अवार्ड्स में स्मार्ट सिटी इंदौर को 5, भोपाल को एक, जबलपुर को 2, ग्वालियर को एक और सागर को एक अवार्ड मिला है। 

स्वच्छता थीम में गोबरधन बॉयो सीएनजी प्लांट, शहरी पर्यावरण थीम में एयर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट और अहिल्या वन विथ वर्टिकल गॉर्डन और जल थीम में सरस्वती और कान्ह लाइफ लाइन, रेनवाटर हॉर्वेस्टिंग एवं झीलों, कुओं और बावड़ियों के कायाकल्प के लिये इंदौर को प्रथम स्थान मिला है। 

बिल्ट इन्वायरमेंट थीम में रिवर फ्रंट डेव्हलपमेंट के लिये इंदौर को द्वितीय स्थान मिला है। भोपाल को सदर मंजिल रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के लिये द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। 

इकोनॉमी थीम में जबलपुर को स्टार्ट-अप इंक्यूबेशन सेंटर के लिये प्रथम एवं इंदौर को वेल्यू केप्चर फायनेंसिंग के लिये द्वितीय स्थान मिला है। 

गवर्नेंस थीम में जबलपुर को इम्पलीमेंटेशन ऑफ 311 एप्लीकेशन के लिये तृतीय स्थान मिला है। 

आईसीसीसी बिजनेस मॉडल थीम में ग्वालियर को इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिये तृतीय स्थान और 

मोबेलिटी थीम पर सागर को इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम इम्प्रूविंग रोड सेफ्टी के लिये तृतीय स्थान मिला है। 

इनोवेशन अवार्ड श्रेणी में कोविड इनोवेटिव थीम पर इंदौर को कोविड-19 रिस्पांसेस-मल्टीपल इनिशिएटिव्स के लिये द्वितीय स्थान मिला है। 

कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव सहित देशभर से आये स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

SAGAR WATCH/ 
ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर मध्य प्रदेश में इंडिया स्मार्ट सिटीज कांक्लेव-2023 के दो दिवसीय गरिमामयी आयोजन के दौरान आज इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड-2022 के विजेताओं को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

सागर स्मार्ट सिटी को बेस्ट मोबिलिटी केटेगरी में तृतीय पुरस्कार से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सम्मानित किया। सागर स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक चंद्र शेखर शुक्ला ने टीम के अन्य सहयोगियों के साथ यह अवार्ड प्राप्त किया। 

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम परियोजना के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था सुधार एवं यातायात सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की सराहना राष्ट्रीय मंच पर की गई। शहर में बेहतर मोबिलिटी और यातायात प्रबंधन के लिए सागर स्मार्ट सिटी को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। 

इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सागर स्मार्ट सिटी द्वारा अवार्ड प्राप्त करने पर मंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्री भूपेंद्र सिंह ने सभी सागरवासियों सहित स्मार्ट सिटी की टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

इस दौरान मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग भूपेंद्र सिंह, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री श्रीमती ऊषा ठाकुर, इंदौर सांसद  शंकर लालवानी, इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सचिव आवास एवं नगरीय विकास विभाग भारत सरकार श्री मनोज जोशी आदि उपस्थित रहे। 


Sagar Watch, Smart City

SAGAR WATCH/
25 AUGUST 2023/  सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Sagar Smart City Limited) द्वारा नागरिकों के जीवन स्तर बेहतर बनाने के मकसद से शहर में किये जा रहे विकास कार्यों के लिए लगातार तीसरे बार  इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड आईसेक (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022) के लिए चुना गया है। सागर वर्ष 2019 और 2020 में भी इस अवार्ड से सम्मानित हो चुका है 

सागर स्मार्ट सिटी (Sagar Smart City Limited) ने मोबिलिटी श्रेणी में देश की 100 स्मार्ट सिटीज में तीसरा स्थान हासिल किया। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022) के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम में देश के सभी 100 स्मार्ट सिटीज एवं प्रदेशों के प्रतिनिधि विडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए। जून 2022 में इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022) अंतर्गत विभिन्न केटेगरी में देशभर के स्मार्ट सिटीज द्वारा 815 प्रविष्टियां जमा की गईं थी। 

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Sagar Smart City Limited) ने अवार्ड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर गठित जूरी मेंबर्स के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया था। मध्यप्रदेश की सभी 7 स्मार्ट सिटीज (Smart Cities) द्वारा शहर विकास हेतु चयनित विभिन्न परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्टेट केटेगरी (State Category) में मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस केटेगरी में विजेता बना सागर सागर स्मार्ट सिटी (Sagar Smart City Limited) को मोबिलिटी केटेगरी में विजेता घोषित करते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) द्वारा किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया है। 

Sagar Watch

सागर स्मार्ट सिटी 
(Sagar Smart City Limited) के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System, ITMS) अंतर्गत शहर में यातायात निगरानी के लिए उपकरण आधारित नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है। शहर में लगभग 200 कैमरे 20 जंक्शनो पर लगाकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ कर निगरानी की जा रही है। 

विभिन्न चौराहों पर सार्वजनिक घोषणा प्रणाली द्वारा लगातार नागरिकों व आगनतुकों को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने की सूचना प्रदान कर जागरूक किया गया है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक सूचनाएं भी लगातार प्रदान की जा रहीं हैं। 

इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System, ITMS) की मदद से यातायात नियम उल्लंघन करने पर ऑनलाइन चालानी कार्यवाही से शहर में वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए हैं। विभिन्न स्थलों पर स्थापित गति-जांच की मदद से वाहनों की सड़क पर गति को नियंत्रित कर सड़क दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने में मदद मिल रही है। 

इसके साथ ही चौराहों पर स्थापित इमरजेंसी कॉल बॉक्स (Emergency Call Box) के माध्यम से आपात स्थिती में रहवासियों को सहयोग मिल रहा है। आईटीएमएस (Intelligent Traffic Management System, ITMS) की सड़क सुरक्षा के उल्लेखनीय कार्यों सहित शहर की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

एक नंबर प्लेट से दो वाहन चलाने वाले लगभग 200 लोगों को पकड़वाया गया है इनमें से कई लोगों की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की संभावना थी। पुलिस विभाग द्वारा 106 चोरी के वाहनों को पकड़वाने में सहयोग दिया। 

इसके साथ ही स्मगलिंग, मर्डर, एक्सीडेंट कर भागने वाले वाहनों को पकड़वाने, शहर में विभिन्न स्थलों पर चोरी की घटनाओं, महिला अपराध, गुमशुदा तलाश एवं अपहरण आदि अपराधों को शीघ्र फाइंड कर हल करने में भी आईटीएमएस (Intelligent Traffic Management System, ITMS) ने उल्लेखनीय सहयोग दिया है। 

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Sagar Smart City Limited) द्वारा शहर में बेहतर मोबिलिटी के लिए सड़क सुरक्षा और सतत गतिशीलता के साथ सुगम आवागमन हेतु समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। सुव्यवस्थित चौड़ी सड़कों का निर्माण कर चौराहों का विकास किया जा रहा हैं।

Sagar Watch

SAGAR WATCH/ विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ अखिलेश पटेल का कहना है कि मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य है जो इस निमोनिया के टीका को फ्री में शासन की तरफ से लगाया जा रहा है ।

यह विचार उन्होंने सागर में मनाई जा रही स्मार्ट सिटीज मिशन की 8वीं वर्षगांठ के अमृत उत्सव के तहत   महिला स्वास्थ्य, लिंगानुपात एवं नशामुक्ति जागरूकता लाने हेतु आयोजित कार्यशाला के दौरान व्यक्त किये। डॉ. पटेल के मुताबिक महिलाओं बच्चों सहित प्रत्येक व्यक्ति को टीकाकरण कराना आवश्यक है।

इसी सिलसिले में  स्वास्थ्य मिशन सागर संभाग  क्षेत्रीय निदेशक डॉ नीना गिडियन ने कहा की सागर हर ओर से विकसित हो रहा है स्मार्ट बन रहा है और हम सब को भी स्मार्ट बनना होगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में शारीरिक कसरत के आदत लगभग खत्म हो गयी है इसके लिय घंटों बैठे-बैठे मोबाइल देखने की लत भी बहुत हद तक जिम्मेदार है । इस वजह से खासकर लड़कियों के शरीर में हार्मोनल  गड़बड़ियाँ   बढ़ रहीं हैं । जिससे लड़कियों में मासिक धर्म सम्बन्धी अनियमितताएं , बांझपन की दिक्कतें भी ज्यादा देखने में आ रहीं हैं । इस अनियंत्रित जीवन शैली के कारण करीब बीस फीसदी किशोरियों में  पीसी ओ डी  (Polycystic ovary syndrome Disease) के लक्षण सामने आ रहे हैं 

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की सहायक प्राध्यापक डॉ स्वाति पटेल ने बताया की आज के समय में हम माता-पिता अपना पीछा छुड़ाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों को मोबाईल पकड़ा देते हैं और खुश होते हैं की हमारा बच्चा खेल रहा है पर समय जाते स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी हमारे साथ उन बच्चों को करना पड़ता है। बच्चों को कम उम्र में मोटे-मोटे चश्मे लग रहे हैं,  नजर  खराब हो रही है और बाद में परेशान अभिभावक  मनोचिकित्सक के चक्कर काटते हैं। 
 
हमें इन आदतों को सुधारना होगा, बच्चों को फिर से मैदानी खेल खिलाने होंगे। आज अमृत उत्सव हम मना रहे हैं। महिला स्वास्थ्य को लेकर आज कई अभियान चलाये जा रहे हैं जिससे मातृ मृत्युदर की समस्या कम हुई है। 

खानपान के लिहाज से भी वर्तमान में सत्तू जैसे घरेलू खाद्य पदार्थ को भूलकर पिज्जा, बर्गर, मैगी फ़ास्टफूड खिलाया जा रहा है  जिससे खून की कमी हो रही है और मातृ मृत्युदर यानि बच्चे के जन्म के समय माँ की मृत्यु हो जाना एक बड़ी चुनौती बन चुकी थी। 

इसे हराने के लिए हमें अपनी आदतों को सुधारना होगा पौष्टिक  आहार खाना और खिलाना होगा। महिला स्वास्थ्य के लिए साक्षरता बहुत महत्वपूर्ण है हम सभी को साक्षर होना आवश्यक है क्योंकि महिलाएं प्रथम शिक्षक होती है जो अपने बच्चे को शिक्षा देती है यह महिला सशक्तिकरण का मूल है।

Sagar Watch


सागर वॉच / अमर शहीद वीर बुंदेला मधुकर शाह जी बुंदेला के समाधि स्थल का पुनर्विकास एवं पार्क निर्माण के साथ ही स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न वार्डों में तैयार की गईं तीन स्मार्ट आंगनबाड़ियों चाइल्ड वेलफेयर सेंटर(आंगनवाड़ी) अंबेडकर वार्ड, चाइल्ड वेलफेयर सेंटर(आंगनवाड़ी) पंतनगर वार्ड, चाइल्ड वेलफेयर सेंटर(आंगनवाड़ी) बाघराज वार्ड का लोकार्पण किया गया 

1857 की क्रांति के पहले अंग्रेजो के विरुद्ध क्रांति का विगुल 1842 में अमर शहीद मधुकर शाह जी ने यहां से बजाया था। और केवल 21 वर्ष की अल्प आयु में अंग्रेजों ने उन्हें फांसी इसी सागर में दे दी थी। उन्होंने 1842 में दो दर्जन से अधिक अंग्रेजो को मार गिराया और विद्रोह चालू हुआ।

Sagar Watch Bundelkhand Hackathon

सागर वॉच/ 28 जून 2023/
   स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सागर में उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए गए स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से आयोजित बुंदेलखंड हैकाथॉन 2.0 प्रतियोगिता में केनेबी स्टार्टअप को प्रथम स्थान मिला है। जबकि अन्नदाता स्टार्टअप मलैया नेचरल्स स्टार्टअप क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं


बुंदेलखंड हैकाथॉन 2.0 प्रतियोगिता में इसमें सहभागिता करने वाले 40 से अधिक विभिन्न स्टार्टअप्स ने प्रातः 8ः00 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच कर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। विभिन्न स्टार्टअपस में से चयनित 11 स्टार्टअप्स द्वारा दिए गए पिच एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से अतिथि जूरी मेंबर्स ने स्क्रीनिंग कर 3 विजेताओं का चयन किया।अतिथियों द्वारा उत्कृष्ठ आइडिया वाले विजेताओं को पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया। 

  • विजेताओं में केनेबी स्टार्टअप को प्रथम पुरस्कार 51हजार रूपये, 
  • अन्नदाता स्टार्टअप को द्वितीय पुरस्कार 21हजार रूपये, 
  • मलैया नेचरल्स स्टार्टअप को तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपये राशि से पुरस्कृत किया गया। 


इसके साथ ही है पूर्व में हुए हैकाथॉन 1.0 के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। आयोजन के दूसरे सत्र में शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा की आज का युग आइडियाज का युग है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने के लिए बेहतर आइडियाज और टेक्नोलॉजी को अपनाकर देश को तेजी से प्रगतिपथ की ओर अग्रसर बनाया है। मध्यप्रदेश में यह अपने आप में अनूठा इनक्यूबेशन सेंटर होगा और सागर में फर्नीचर क्लस्टर का निर्माण भी किया जा रहा है जहाँ फर्नीचर संबंधी नए नए आइडियाज सफल बिजनेस बनेंगे।

महपौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा की आवश्यकता अविष्कार की जननी है आज सागर स्मार्ट सिटी सतत रूप से विकास की नई-नई इबारत गढ़ रही है। आप सभी स्टार्टअप्स को बधाई, आपका आइडिया बेहतर होने पर समाज, शहर, प्रदेश और देश इसे मान्यता देगा। सागर और प्रदेश नए नए स्टार्टअप्स के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास मंत्री  भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तेजी से विकास कर रहा है।

कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा की स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर सागर के युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने ओला उबेर का उदाहरण देते हुए बताया की ये एक बेरोजगार का आईडिया है जो आज देश में बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान कर आर्थिक प्रगति कर रहा है। ऐसे ही आपका एक बेहतर आईडिया भी सफल उद्यम बन सकता है। आप समुचित प्रयास करें स्मार्ट सिटी की संस्था आपका सहयोग करेगी।

Sagar Watch

निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक चंद्र शेखर शुक्ला ने कहा की आर्थिक, सामाजिक, बौद्धिक क्रांति में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। आप सभी स्टार्टअप्स के माध्यम से रोजगार पाने के साथ-साथ स्वरोजगार देने का भी कार्य करें। सागर स्मार्ट सिटी द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। आप आत्मनिर्भर बने, शहर के अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान कर प्रदेश और देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोगी बने।

स्टार्टअप्स ने अपने विचार साझा करते हुए कहा की स्मार्ट सिटी का यह एक बहुत ही सार्थक प्रयास है जो स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना सागर में की है इससे सागर के युवाओं को एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिला है एंटरप्रेन्योर बनने का, अपने सपनो का आइडिया स्टार्टअप के रूप में स्थापित करने का और एक सफल बिजनिस मेन बनकर अपने शहर, प्रदेश और देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दे सकेंगे।

अन्नदाता ग्रुप के प्रतिनिधि ने कहा की स्पार्क के माध्यम से हमें बेहतर मार्गदर्शन मिला और आज हम एक स्टार्टअप को स्थापित करने में सफल हुए हैं।

मलैया प्रकृतिक फार्म स्टार्टअप के प्रतिनिधि ने बताया की हम सब प्राकृतिक खाद और अन्य सामग्री का यूज कर अपने वातावरण को हैल्दी बनाने के साथ आर्थिक आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

सेफ सी स्टार्टअप की प्रतिनिधि ने अपने आइडिया को साझा करते हुए बताया की सिंगल यूज प्लास्टिक का एक बेहतर विकल्प हम खोज रहे थे तो स्ट्राव बनाने के लिए हमनें पराली का यूज किया और मार्केट में पूरी तरह टेस्ट करने के बाद आज हम इसे एक प्रोडक्ट के रूप में स्थापित करने में सफल हुए हैं और अन्य उत्पाद भी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

अन्य स्टार्टअप्स प्रतिनिधि आकांक्ष टंडन जो की शार्क टेंक शो में भी अपना प्रदर्शन दे चुके हैं उन्होंने बताया की मेट्रो सिटीज की अपेक्षा हमारे सागर जैसे शहर बहुत धीमे विकास करते हैं लेकिन आज स्मार्ट सिटीज मिशन के कारण सागर तेजी से विकसित हो स्मार्ट सिटी में बदल रहा है। स्पार्क जैसी सुविधाओं के मिलने से यहां से भी टेक्नोलोजी का उपयोग अधिक से अधिक करते हुए बेहतर स्टार्टअप्स उभर कर आएंगे।

इस एक दिवसीय आयोजन विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर   संगीता  तिवारी, कलेक्टर  दीपक आर्य, निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी चंद्र शेखर शुक्ला, निगमाध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार, स्मार्ट सिटी कम्पनी सचिव एवं स्पार्क के प्रोजेक्ट इंचार्ज रजत गुप्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी सहित  स्मार्ट सिटी के अधिकारीयों की उपस्थिति में स्पार्क इनक्यूबेशन सेंटर बिल्डिंग, ओल्ड आरटीओ कैंपस में सम्पन्न हुआ।


MLA SAGAR ELEVATED CORRIDOR

कॉरिडोर के दोनो ओर चकराघाट और दीनदयाल चहे पर अप्रोच का कार्य अविलंब पूर्ण करें : विधायक

सागर वॉच संवाददाता। 20 जून। विधायक  शैलेंद्र जैन का कहना है कि  जुलाई माह के अंत तक एलिवेटेड कॉरिडोर जनता के उपयोग के लिए पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने मंगलवार को स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए जा रहे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य के अंतर्गत चकराघाट तरफ से बनाए जा रहे अप्रोच निर्माण का निरीक्षण किया।

 विधायक श्री जैन ने बताया कि एलिवेटर कॉरिडोर का  निर्माण कार्य प्रगति पर है कॉरिडोर के सारे स्पान और स्लैब का कार्य पूर्ण हो गया है 

एलीवेटेड कोरीडोर के 900 मीटर का  निर्माण हो गया है शेष 1100 मीटर का निर्माण जून माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।

इसमें 10.5 मीटर का कैरिज वे एवं 1 मीटर का दोनो ओर पाथ वे है। कॉरिडोर में बिटुमिन, इलेक्ट्रिक पोल एवं लाइटिंग का कार्य मिलाकर एलिवेटेड कॉरिडोर का कार्य मानसून की आमद के पूर्व पूर्ण हो जाएंगे।
  उन्होंने कहा की जहां जहां कार्य पूर्ण हो गया है वहां पर इलेक्ट्रिक पोल खड़े किए जाए और उन पर सुंदर लाइटिंग की जाए ,चकराघाट और दीनदयाल चौराहे पर 15 जुलाई तक अप्रोच का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

  • Smart Initiative-मप्र में स्मार्ट शहरों के बीच चलेंगी ई-बस

    सागर से भोपाल के बीच दौड़ेंगी बैटरी चालित बसें
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग और स्मार्ट सिटी के समन्वय से होगा बसों का संचालन


सागर वॉच। प्रदेश का नगरीय विकास एवं आवास विभाग जल्द जिलेवासियों को बैटरी से चलने वाली शून्य उत्सर्जन बसों से यात्रा करने की सुविधा मिलने वाली है।

 नगरीय विकास एवं आवास विभाग के समन्वय से इन बसों का संचालन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगा। बस संचालन का कॉन्ट्रेक्ट ग्रीन सेल नाम की कंपनी को मिला है। 

ग्रीन ग्रोथ इक्विटी फंड के तहत इस कंपनी को देश में बैटरी से चालित बसों को ऑपरेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। 

जानकारी के अनुसार इस कंपनी ने भोपाल-इंदौर के बीच बसों का संचालन शुरु कर दिया है। अब दूसरे फेज में सागर से भोपाल के बीच बस चलेंगी। 

इन बसों का किराया, चार्टड बस कंपनियों के मुकाबले में
करीब 50 रुपए कम रहेगा।

सुबह से देर रात्रि तक मिलेंगी बसें

मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि सागर-भोपाल के बीच कुल 12 बसों का संचालन होगा। सुबह से देर रात्रि के बीच दोनों तरफ से ये बसें नॉन स्टॉप तीन-तीन फेरे लगाएंगी। 

बसों में कुल 45 सीटें होंगी। बस की स्पीड, डीजल से चलने वाली बसों के समान रहेगी जो यात्रियों का औसतन 3.30 घंटे में भोपाल और सागर पहुंचा देंगीं।

 प्रत्येक बस सुरक्षा उपकरणों से लैस रहेगी। इसमें सबसे बड़ी सुविधा ये रहेगी, बस ड्राइवर की ऑनलाइन विजुअली मॉनीटरिंग की जाएगी। 

अगर कहीं पर भी ड्राइवर बस चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करने या किसी प्रकार का व्यसन करेगा या सीट बेल्ट नहीं लगाने जैसी छोटी-बड़ी चूक करता है तो वार्निंग सायरन बज जाएगा।

राजघाट रोड स्थित बस स्टैंड पर बनेगा चार्जिंग पाइंट

इन बसों को चार्ज करने के लिए राजघाट रोड पर बन रहे सागर-जबलपुर-नरसिंहपुर बस स्टैंड पर चार्जिंग की सुविधा देने का प्लान है।

 जानकारी के अनुसार ये बस अधिकतम 30 मिनट में चार्ज हो जाती हैं। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बताया है कि जिले के लोगों को भोपाल जाने के लिए एक और विकल्प तैयार हो जाएगा। 

सबसे बड़ी बात ये है कि यह बसें बैटरी से संचालित हैं, जिससे हम बहुमूल्य खनिज तेल के साथ पर्यावरण भी बचाएंगे। 

सिटी बस सुविधा के बाद शहरवासियों के लिए यह बसें एक बड़ी सौगात होंगी। भविष्य में इन बसों को जबलपुर, नागपुर, खजुराहो आदि रूट पर भी चलवाने की कार्ययोजना बनाएंगे।


 Smart Review- टाटा कंपनी पर लगेगा जुर्माना और दो हफ़्तों में हटेगा अतिक्रमण- नगरीय प्रशासन मंत्री


सागर वॉच। मप्र के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री ने सागर शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक के उपरान्त मीडिया को बताया कि  तय समय में काम पूरा नहीं कर पाने के चलते पेयजल आपूर्ति के लाइन बिछाने का काम करने वाली टाटा कम्पनी पर जुर्माना लगाया जायेगा साथ ही शहर में जल भराव वाले इलाकों में पंद्रह दिनों के अन्दर नालों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जायेगा

सागर को 24 घंटे 365 दिन पेयजल उपलब्ध कराने के लिए टाटा कंपनी को परियोजना पूर्ण करने के लिए अधिकृत किया गया था किंतु समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर कंपनी पर पेनल्टी लगाते हुए शो कॉज नोटिस जारी किए जाएं। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ 15 दिवस में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं नया बाजार, बक्सी खाना, में डबल स्टोरी मार्केट तैयार होगा साथ ही दीनदयाल मार्केट का कार्य दिसंबर 2022 तक पूर्ण करें उक्त निर्देश मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।

इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी श्री राहुल सिंह राजपूत, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, श्री रजत गुप्ता सहित समस्त निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे ।

मध्यप्रदेश शासन की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सागर को 24 घंटे 365 दिन पानी सप्लाई करने के लिए टाटा कंपनी को कार्य दिया गया था किंतु यह कार्य समय सीमा में ना करने पर तत्काल प्रभाव से पेनल्टी लगाएं और शोकाज नोटिस जारी करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम द्वारा किए जा रहे शहर विकास के निर्माण कार्यों के लिए समस्त कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाएं और उन्हें समय सीमा में पूर्ण करें ।मंत्री श्री सिंह ने निर्देश दिए कि गुजराती बाजार स्थित दीनदयाल मार्केट का कार्य 31 दिसंबर तक पूर्ण करें ।

उन्होंने कहा कि भोपाल न्यू मार्केट की तर्ज पर सागर के नया बाजार, बख्शीखाना सहित अन्य मार्केट को जी प्लस टू में बनाएं जिससे ना केवल नगर निगम की आय बढ़ेगी बल्कि रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे एवं दुकानें भी दोगुनी होगी ।उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी एवं सीवरेज लाइन कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्य के पश्चात पुनर्निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ करें।



 मंत्री श्री सिंह ने डेयरी विस्थापन का कार्य भी दिसंबर तक करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने लाखा बंजारा झील की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें एवं झील में लगने वाली लाखा बंजारा की मूर्ति हेतु एप्रोच रोड भी तैयार करें उन्होंने कहा कि सौंदर्यीकरण का कार्य दिसंबर तक पूर्ण करें ।
मंत्री श्री सिंह ने नगर निगम की समीक्षा करते हुए अमृत योजना अंतर्गत सीवरेज प्लांट प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की यह योजना ₹299  करोड़ में की जा रही है जिसमें 221 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाना प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत 325 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जाना है जिसमें 60 हजार  से अधिक मकान कनेक्शन किए जाकर 24 घंटे 365 दिन पानी प्रदाय किया जाएगा।

मंत्री श्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कनेरा देव एवं मेन पानी आवासीय स्थलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कनेरा देव आवासी स्थल की कार्यों की प्रगति ना होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त हितग्राहियों के जिओ टेक का कार्य शीघ्रता से किए जाएं। 8 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही डेरी विस्थापन परियोजना का कार्य की समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि दिसंबर तक डेरी विस्थापित कर शहर को पशु मुक्त करें।

उन्होंने नगर निगम द्वारा सागर की 48 वार्डो में मंगल भवन एवं पार्कों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। मंत्री श्री सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अमावनी में पड़ा कचरे को नगर निगम द्वारा उठाकर हप्सीली  पर शिफ्ट किया जाए। इसमें आने वालली व्यय राशि संबंधित कंपनी से वसूल की जाये। मंत्री श्री सिंह ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कांप्लेक्स का निर्माण, फायर फाइटिंग स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का निर्माण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण, हेरीटेज कंजर्वेशन प्रोजेक्ट के तहत प्राचीन बावड़ी एवं कुआं भवनों का जीर्णोद्धार की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। 

मंत्री श्री सिंह ने स्मार्ट सिटी के द्वारा सागर नगर में तैयार की जा रही समस्त स्मार्ट रोडो का कार्य शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सागर सिटी स्टेडियम के पुनर्विकास का कार्य, खेल परिसर का निर्माण कार्य, इनक्यूबेशन सेंटर भवन एवं कैंपस का निर्माण कार्य, ड्रेनिज सिस्टम नेटवर्क का निर्माण कार्य, वर्किंग वूमेन हॉस्टल  संजय ड्राइव सड़क, एसआर-2 तिलीतिराहे से सिविललाइन सड़क, एसआर -1 दीनदयाल चौक से तिली तिराहा सड़क एवं एसआर-4 सिविल लाईन से डिग्री कॉलेज सड़क आगामी 3 माह में लोकार्पित किए जायेंगे। जनता को मिलेगी सौगात। उन्होंने कहा की ट्रांसपोर्ट नगर के पास अमावनी में डंप कचरा को नगर निगम स्वयं उठवाकर कचरा प्लांट में पहुंचाये एवं इसका खर्चा वहन अनुबंधित कम्पनी से ले।

Achievement-विदेश पहुंची सागर में सेहतमंद खानपान को बढ़ावा देने की चर्चा

सागर वॉच
 यूनाइटेड किंगडम के राष्ट्रमंडल के सदन में बर्मिंघम की मेयर माउरीन कॉर्निंश जेपी एवं एशिया और मध्य पूर्व  क्षेत्र  की मंत्री  अमांडा मिलिंग एमपी की उपस्थिति में गुरुवार 28 जुलाई से खाद्य संस्थान  द्वारा कॉमनवैल्थ फूड फीचर सम्मलेन  का आयोजन किया गया। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मलेन  सेहतमंद  एवं टिकाऊ खाद्य तंत्र  को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। इस सम्मलेन में सागर स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत सहित मध्यप्रदेश के चार शहरों के खाद्य  विभाग और नगरीय प्रशासन के 6 प्रतिनिधि शामिल हुए। 

इस सम्मलेन में भारत सहित 22 अन्य देशों के शहर प्रतिनिधि शामिल हुए। भारत से बर्मिंघम पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व भारत की खाद्य सुरक्षा एवं प्रमाणन प्राधिकरण की निदेशक  सुश्री इनोशी शर्मा ने किया और अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत में ईट राइट इंडिया मूवमेंट के तहत सही भोजन, बेहतर जीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। 

मध्यप्रदेश से इस सम्मलेन में शामिल हुए दल का नेतृत्व डॉ. सुदाम पी खाड़े (आईएएस), आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश ने किया एवं भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और सागर में स्वच्छता और सेहतमंद खानपान  को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ईटराईट इंडिया अभियान के तहत स्थानीय लोगों को पौष्टिक व स्वच्छ भोजन की आदतों को अपनाने के लिए जागरूक करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

गौरतलब है कि 7 जून 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर ईट स्मार्ट सिटीज चैलेंज में देश के शीर्ष-11 शहरों में चयनित सागर को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने श्रेष्ठता के प्रमाणपत्र से नवाजा था। अब सागर शहर एमयूएफपीपी में शामिल है। इसके तहत 2023 तक नागरिकों में “बेहतर भोजन, स्वस्थ जीवन” की जागरूकता लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। शहर में स्वच्छ खाद्य  प्लाजा बनाए जा रहे हैं। लोगों को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।




सागर वॉच/
जिले  के नरयावली विधायक द्वारा सिविल लाइन चौराहे से मकरोनिया चौराहे तक सिटी लिंक रोड पर स्मार्ट सिटी के माध्यम से सुंदरीकरण कराने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि सुंदरीकरण हेतु डीपीआर तैयार करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र की समस्त निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे और लगातार इसकी मानिटरिंग की जाएगी।

सागर स्मार्ट सिटी पहले पांच में

सागर वॉच।
केन्द्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी सागर के लिए विभिन्न विकास योजनाओं हेतु आवांटित राशि का शत-प्रतिशत उपयोग करने के मामले में सागर स्मार्ट सिटी ने बेहतर पहल की है। केन्द्र सरकार से मिली 940 करोड़ रुपये की राशि के विकास कार्य हेतु टेंडर करा दिये गये हैं या विकास कार्य शुरू कर दिये गये हैं।

इस मामले में सागर स्मार्ट सिटी को प्रदेश की 7 स्मार्ट सिटी में से चौथा स्थान मिला है। अंकों के आधार पर देखें तो सागर का स्कोर  51.86 प्रतिशत रहा है। उल्लेखनीय है कि सागर और सतना तीसरे चरण में स्मार्ट सिटी घोषित हुए थे। सतना से बहुत बेहतर कार्य करते हुए सागर ने तीसरे  चरण में घोषित स्मार्ट शहरों  में भी अपनी बढ़त बनाई रखी  है।


NEWS IN SHORT
/
 ख़बरें संक्षेप में

सागर वॉच 03 मार्च 2022
दस हज़ार रूपए का मिलावटी पनीर जब्त

दस हज़ार रूपए का मिलावटी पनीर जब्त 

↺ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में गुरुवार को मोती नगर वार्ड लिंक रोड में अशोक जैन पनीर वाले दुकान पर कार्यवाही की गई। जिसमें 50 किलो पनीर जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में मिलावट युक्त पनीर पाया गया। जिसको जब्त  कर नष्ट किया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस पनीर की कीमत लगभग 10,000 से अधिक है।

NEWS IN SHORT / ख़बरें संक्षेप में सागर वॉच / एक मार्च 2022

↺ कलेक्टर सह अध्यक्ष एसएससीएल ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ लाखा बंजारा झील कायाकल्प परियोजना और एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जून तक मानसून से पहले ही एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण के लिए बनाई गई पहुँच मार्ग को तोडना होगा। इसके लिए कार्य और तेजी से लाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लाखा बंजारा झील परियोजना का स्थल निरीक्षण कर झील में लगाई जाने वाली लाखा बंजारा की मूर्ति के लिए स्थल चयन करने का निर्देश दिया। 

कलेक्टर ने कहा कि मूर्ति ऐसे स्थल पर लगाई जाए कि झील के चारों ओर ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र से उसे स्पष्ट देखा जा सके। पाथ-वे के साथ झील में पत्थरों की पिचिंग के लिए मटेरियल, लेबर और मशीनरी बढ़ाएं। झील का जो स्थल सूख चुका है उसको समतल करें। उन्होंने कहा कि जो शेष अनुपयोगी मटेरियल घास, सिल्ट, मिट्टी आदि झील में है उन्हें मशीनों से तेजी से झील से बाहर करें। 

विधायक ने की दस मुख्य सड़कों की डिजाइन की समीक्षा

विधायक ने की दस मुख्य सड़कों की डिजाइन की समीक्षा

↺ विधायक ने स्मार्ट रोड फेस-2 अंतर्गत चयनित कुल 10 मुख्य सड़कों की डिजाइन की समीक्षा करते हुए कहा कि इन सड़कों का वाहन आवागमन की जगह आवश्यकता एवं स्थल उपलब्धता अनुसार ज्यादा रहे। इसके लिए ड्रेन आदि का निर्माण बिल्डिंग लाइन की ओर जगह न छोड़ते हुए करें। 
उन्होंने कहा कि पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था की जाए। घरों एवं अन्य जगहों से बहकर आने वाले वर्षा जल की निकासी की भी उपयुक्त व्यवस्था हो ताकि जलभराव कहीं न हो। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर घाटों के सुधार की आवश्यकता है, वहाँ आवश्यकतानुसार कटिंग एवं फिलिंग कराकर प्रोफ़ाइल भी सुधारी जाए। सड़क की चौड़ाई के लिए अतिक्रमण या अन्य निर्माण जिन्हें विस्थापित किया जा सकता है, उन्हें भी चिन्हित कर हटाने का कार्य प्रारम्भ करें।

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान निर्माण एजेंसी को पहले सभी सड़कों का सर्वे पूर्ण कराने । ताकि सड़क की कम्प्लीट प्रोफ़ाइल की जानकारी हो और निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार की रुकावट न आने पाए। सर्वे अनुसार ही ड्राइंग डिजाइन तैयार होना चाहिए। इस दौरान इंजीनियर्स फोरम के सदस्यों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।