Articles by "MP Govt"
MP Govt लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar Watch news

Sagar Watch News/ 
मप्र के उपमुख्यमंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ल  का कहना है कि  भूमिपूजन का उद्देश्य कार्य के प्रारम्भ हेतु धक्का लगाना है आज हमने भूमिपूजन कर दिया अब निर्माण एजेंसी तत्काल मशीनें लगाकर कार्य को तेजी से पूरा करें और प्रतिमाह प्रगति से हमें अवगत करायें। 

नया ऑडीटोरियम सागर विधायक की पहल

उपमुख्यमंत्री आज यहां नगर में   8 करोड़ की राशि से बनने वाले  ऑडीटोरियम के भूमि पूजन कार्यक्रम में शमिल होने आये। इस मौके पर उन्होंने नहीं बताया कि मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने सभी विधायकों को 15 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी ताकि वे अपने क्षेत्र में विभिन्न विकास के आवश्यक कार्य करा सकें और सागर के विधायक  शैलेंद्र जैन ने इसमें से 8 करोड़ की राशि से यह ऑडीटोरियम बनाने का निर्णय लिया। इसके निर्माण से व्यापक समाज को लाभ मिलेगा। 

सागर कलेक्टर की सराहना

उन्होंने कहा की शासकीय योजनाओं को देरी से पूरा होने में एक बड़ा कारण भूमि की उपलब्धता न हो पाना होती है। जिस तत्परता से सागर में सभागार के लिए भूमि मुहैया कराई गयी उसके लिए  उन्होंने सागर कलेक्टर संदीप जी. आर. की सराहना करते हुए कहा कि  इस ऑडीटोरियम के लिए इससे अच्छा स्थान नहीं हो सकता,ऑडीटोरियम निर्माण से इस भूमि का सर्वाेत्तम उपयोग हो सकेगा।

 उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा की डॉ हरीसिंह गौर की नगरी सागर में शिक्षा का विशेष स्थान है यहां के लोग बड़े क्रन्तिकारी विचारों के हैं और अपने शहर के विकास हेतु सजग हैं। मैं अब सागर में आता हूँ तो ख़ुशी होती है की सागर में अन्य शहरों की अपेक्षा तेजी से विकास का बदलाव हुआ है।

सागर में जमीनी स्तर पर हुआ विकास 

प्रधानमंत्री मोदी ने स्मार्ट सिटी की सौगात देकर धन राशि दी और आज सागर में जमीनी स्तर पर विकास दिख रहा है सड़के चौड़ी हुई हैं। अत्याधुनिक खेल सुविधाएं, पार्क, झील का सौन्दर्यीकरण आदि सब देखते ही बनता है। 

सागर भी बन सकता है स्वच्छता में अव्वल 

स्वच्छता में सागर को अग्रणी बनाने में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्होंने कहा की आज इंदौर स्वच्छता में प्रथम है क्योंकि स्वच्छता वहां के बच्चे-बच्चे बच्चे के संस्कार में शामिल हो चुकी है इंदौर का बच्चा भी कचरा नहीं फैलाता है। सागर के सभी नागरिक मिलकर सागर को भी नंबर वन बना सकते हैं सागर में भी स्वच्छता का संस्कार घर-घर हर बच्चे, बड़े, बूढ़े में होना चाहिए। हम सब न कचरा फैलाएं और न ही किसी को फैलाने दें। 

इस मौके पर महापौर संगीता तिवारी  ने अपने उद्बोधन में  कहा कि सागर न केवल शिक्षा का केंद्र रहा है बल्कि यह साहित्य, सांस्कृतिक धरोहरों व परम्पराओं का भी संगम है। इस ऑडीटोरियम से सभी दिशाओं में प्रस्तुतियों और परिस्कृत बनाने में विशेष लाभ मिलेगा।

वहीं नगर विधायक शैलेन्द्र जैन  अपने भाषण की शुरुआत उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल की तारीफ करते हुए कहा कि वे  जिस भी विभाग में जाते हैं उस विभाग में विकास की गति द्रुत हो जाती है। साथ ही शहर की आवश्यकता को ध्यान में रखकर पीएचई विभाग के आधिपत्य से जमीन लेकर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु उपलब्ध कराने में तत्परता दिखने पर कलेक्टर सागर को बधाई दी

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने नए ऑडीटोरियम निर्माण को तिली क्षेत्र ज्यादा फायेदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि  यहां पास में ही यूनिवर्सिटी है मेडिकल कॉलेज है अन्य ऐसे संस्थान हैं जिन्हें आयोजनों हेतु ऑडीटोरियम की आवश्यकता पड़ती है। इस सुंदर सर्वसुविधा युक्त ऑडीटोरियम निर्माण से रंगकर्मी, साहित्यकार, छात्र-छात्राएं आदि सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। 

कार्यक्रम   महापौर   संगीता  तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष   हीरा सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास नरवाल,नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री,एम आईं सी सदस्यों, पार्षदों एवं नगर के प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में किया।


 sAGAR wATCH nEWS


Sagar Watch News/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  कहा कि   अगले कुछ वर्षों में बुंदेलखंड की जमीन सिंचित होगी। कोई भी किसान अपनी एक  इंच जमीन भी न बेचे, उन्हें उनकी जमीन का पूरा लाभ मिलेगा और उनकी कृषि समृद्ध होगी। सागर दमोह रोड को फोर लाइन बनाया जाएगा।  वे आज सागर के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेले में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने आये थे। 

इस मौके पर उन्होंने यह भी  कहा  कि   किसान की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।अब  सरकार अब किसान  से 2600 रुपए प्रति क्विंटल के मान से गेहूं खरीदेगी। 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश सरकार फूड इंडस्ट्री स्थापित करने वालों को 40% सब्सिडी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और राज्य सरकार की सभी योजनाएँ, जैसे लाड़ली बहना योजना व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जारी रहेंगी। उनका संकल्प है कि सागर का संपूर्ण विकास हो और इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कृषि मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए किसान मेले व कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं।

दमोह सांसद श्री राहुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए नए कदम उठा रहे हैं। बुंदेलखंड, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर में इन्वेस्टर मीट आयोजित कर उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके।

विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा  मध्यप्रदेश सरकार ने रहस मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए लगातार कार्य किया है।