Articles by "congress"
congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कमलनाथ पहुंचे निधी जैन के समर्थन में सागर की आमसभा में  

तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस प्रत्याशी निधी  जैन को समर्थन दिया

 संतोष प्रजापति ने बसपा छोड़कर अपने साथियो के साथ कांग्रेस का दामन थामा

पूर्व पार्षद पंकज सोनी ओर अरवाज खान ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

भाजपा सरकार में जैन समाज के संतो का अपमान किया जा रहा है: कमलनाथ

 
Sagar Watch

सागर वॉच / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  का कहना है कि प्रदेश की तस्वीर अब आपके सामने हैं, प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, घोटालों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं के साथ शोषण और अत्याचार से प्रदेश के हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। 

कमलनाथ ने ये विचार आज सागर के हृदय स्थल कटरा नमक मंडी में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधन के दौरान व्यक्त किये ।  उन्होंने  कहा कि जब वो युवाओं को देख कर चिंतित हो जाते हैं कि ये नौजवान  प्रदेश का भविष्य हैं, लेकिन अगर इनका  भविष्य अगर खतरे में रहा तो किस तरह से मध्य प्रदेश का विकास होगा।

कमलनाथ ने कहा कि आज का नौजवान स्वाभिमानी है, वह अपने हाथों को काम चाहता है, वह कोई ठेका या कोई कमीशन नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश बेरोजगारी में नंबर वन है, प्रदेश में एक करोड़ नौजवान बेरोजगार है। शिवराज सिंह चौहान कहते थे कि मैं एक लाख युवाओं को रोजगार दूंगा। तब मैंने उनसे कहा था कि आप एक लाख छोड़िए जो बैकलॉग के पद खाली पड़े हैं और जो पद खाली पड़़े हैं उन्हें ही भर दीजिए, संविदा पर ही भर्ती कर दीजिए। 

कमलनाथ ने कहा कि आपको शिवराज सिंह चौहान की नियत को समझना होगा। उन्होंने पिछले कुछ महीनो में ढाई हजार घोषणा करने का काम किया है और चुनाव के समय इनकी घोषणा की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चलने लग गई। 

कमलनाथ ने कहा कि वो नौजवानों से कहना चाहते हैं कि वो  शिवराज सिंह चौहान से पूछे कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया? उन्होंने महंगाई दी, बेरोजगारी दी, चौपट अर्थव्यवस्था दी, बलात्कार दिया और घर-घर में शराब देने का काम किया। 

 
 कमलनाथ ने जनसभा में कहा कि मैं प्रदेश भर में घूम रहा हूं और जनता मुझे बता रही है कि उन्होंने तय कर लिया है कि वह बहुत प्यार से शिवराज सिंह चौहान को विदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि 17 तारीख को होने वाला चुनाव किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, यह मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है और आप भविष्य के रक्षक हैं, आपको इसकी रक्षा करनी है। 

कांग्रेस प्रत्याशी निधी सुनील जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि सागर तालाब की भाजपा ने की व्यवस्था की है हम उसका पुनरुर्धार करेंगे।

Sagar watch

सागर स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है सागर जिले में कमलनाथ जी ने चार महिलाओं को टिकट देकर महिला समाज का मान बढ़ाया है हम महिलाओं की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।* *स्वागत भाषण देतें हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने भाजपा विधायक पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार का चरागाह बना दिया हैँ।* 

प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने संचालन करते हुए कहा कि भाजपा तो स्कूलों को व्यवसायिक परिसर बनाकर नोनिहाल बच्चो के भी अधिकार छीन रहीं हैँ। संचालन सहयोगी डा संदीप सबलोक रहे 
Sagar Watch

SAGAR WATCH/ कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष आज भोपाल में बीजेपी नेता कमलेश बघेल के साथ ,भाजपा पार्षद और यादव महासभा के जिला अध्यक्ष शिवशंकर यादव गुड्डू और भाजपा पार्षद डाली के पति और पूर्व पार्षद जयकुमार सोनी, पार्षद अशोक साहू, जनपद सदस्य संजय मोंटू यादव और बड़ा बाजार छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अर्पित मिश्रा सहित अनेक नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। यहदलबदल से बीजेपी को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस मौके पर पूर्व विधायक सुनील जैन मौजूद रहे।  ये नेता हुए शामिल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेने वालों में कमलेश बघेल (जिला उपाध्यक्ष ,पूर्व पार्षद जयकुमार सोनी, शिवशंकर यादव,पार्षद डॉ. हरिसिंह गौर वार्ड, अशोक साहू चकिया,पार्षद मोहननगर वार्ड, 2018 मे बीएसपी.से चुनाव लडने वाले संतोष प्रजापति,,संजय मोंटी यादव,जनपद सदस्य, दीपेंद्र दुबे, पूर्व पार्षद अनिल जैन ( पप्पू पड़ा ),दीपक घनघोरिया, विक्रांत चौधरी, शिखर कोठिया,अध्यक्ष सागर व्यापर मंडल व्यापारी महासंघ , दिनेश वर्मा ,पूर्व पार्षद मकरोनिया ,लखन चतुर्वेदी,अमित जैन सिलिकॉन सिस्टम , अर्पित मिश्रा छात्र नेता, पूर्व अध्यक्ष बड़ा बाजार छात्र संघ , विद्याभूषण तिवारी ,प्रियंक दुबे, राकेश विश्वकर्मा , अंशुल सोनी, रीतेश राजपूत, आशीष दुबे, राकेश दुबे, रामजी सिंह राजपूत छत्रिय समाज युवा अध्यक्ष (नन्नी देवरी), अखलेश घोसी, संदीप सोनी ,अनुराग जैन, अध्यक्ष जैन युवा पंचायत, अनिल जैन (अध्यक्ष गुरुकृपा सुभाष नगर ,अतुल जैन, सचिन जैन और मनोज पांडेय शामिल है।
Sagar Watch


Sagar Watch/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में निर्दलीय एवं अन्य दल से चुनाव लड़ने के कारण निम्न को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए कांग्रेस की सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने दी हे।
क्र. विधानसभा क्षेत्र    नाम                      दल/निर्दलीय

  • 1. श्योपुर        श्रीमती दुर्गेश नंदिनी            निर्दलीय
  • 2. सुमावली    श्री कुलदीप सिंह सिकरवार        बीएसपी
  • 3. पोहरी        श्री प्रद्युमन वर्मा                बीएसपी
  • 4. गुना        श्री हरिओम खटीक            निर्दलीय
  • 5. जतारा        श्री आर.आर.बंसल(वंशकार)        सपा
  • 6. निवाड़ी        श्री रजनीश पटेरिया            निर्दलीय
  • 7. खरगापुर    श्री अजय सिंह यादव            निर्दलीय
  • 8. खरगापुर    श्री प्यारेलाल सोनी            आप
  • 9. महाराजपुर    श्री अजय दौलत तिवारी            सपा
  • 10. चंदला        श्री पुष्पेन्द्र अहिरवार            सपा
  • 11. छतरपुर    श्री दीलमणि सिंह                 बी.एस.पी.
  • 12. मलहरा    डॉ. करण सिंह लोधी            निर्दलीय
  • 13. हटा        श्री अमोल चौधरी            सपा
  • 14. हटा        श्री भगवानदास चौधरी        बी.एस.पी.
  • 15. पवई        श्रीमती रजनी यादव            सपा
  • 16. नागोद        श्री यादवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक    बी.एस.पी.
  • 17. सेमरिया    श्री दीवाकर द्विवेदी            निर्दलीय
  • 18. देवतालाब    श्रीमती सीमा जयवीर सिंह        सपा
  • 19. पुष्पराजगढ़    श्री नर्मदा सिंह                निर्दलीय
  • 20. मुड़वारा    श्री संतोष शुक्ला            निर्दलीय
  • 21. बरगी        श्री जयकांत सिंह            वीबीपी
  • 22. सीहोरा        डॉ.संजीव वरकड़े            निर्दलीय
  • 23. डिंडोरी    श्री रूदेश परस्ते            निर्दलीय
  • 24. बालाघाट    श्री अजय विशाल बिसेन        निर्दलीय
  • 24. गोटेगांव    श्री शेखर चौधरी            निर्दलीय
  • 25. आमला    श्री सदाराम झारबड़े            निर्दलीय    
  • 26. शमशाबाद    श्रीमती राजकुमारी केवट        निर्दलीय
  • 27. भोपाल उत्तर    श्री आमीर अकील            निर्दलीय
  • 28. भोपाल उत्तर    श्री नासीर इस्लाम              निर्दलीय
  • 29. सुसनेर        श्री जीतू(जीतेन्द्र) पाटीदार        निर्दलीय
  • 30. कालापीपल    श्री चतुर्भुज तोमर            निर्दलीय
  • 31. पानसेमल    श्री रमेश चौहान            निर्दलीय
  • 32. जोबट        श्री सुरपाल अजनार            निर्दलीय
  • 33. धरमपुरी    श्रीमती राजूबाई चौहान        निर्दलीय
  • 34. धार        श्री कुलदीप सिंह  बुंदेला        निर्दलीय
  • 35. महॅू        श्री अंतरसिंह दरबार            निर्दलीय
  • 36. बड़नगर    श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी        निर्दलीय
  • 37. आलोट    श्री प्रेमचंद गुड्डू,पूर्व सांसद        निर्दलीय
  • 38. मल्हारगढ़    श्री श्यामलाल जोकचंद        निर्दलीय
  • 39. बहोरीबंद    श्री शंकर महतो            सपा


                       

Sagar Watch

SAGAR WATCH/ 16 OCT/2023/
  मप्र की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राहतगढ़ की  15 सदस्यीय परिषद में 10 सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर भाजपा को चौंका दिया है। राजनैतिक चर्चाओं में इस घटना को कांग्रेस के  सुरखी अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने का नतीजा बताया जा रहा है । 

कांग्रेस के  मीडिया प्रभारी के  मुताबिक राहतगढ़ नगर पंचायत के सभी पार्षदों ए कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं क्षेत्र में चल रही सियासी चर्चाओं के  कांग्रेस पार्टी इसे अपने प्रत्याशी के जनता के बीच गए कार्य का फल व् भाजपा के लिए झटका बता रही है

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ  के समक्ष राहतगढ़ नगर पंचायत कि जिन पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है उनके नाम इस प्रकार हैं-  प्रियंका / गोलू राय,(अध्यक्ष - भाजपा) पुष्पेन्द्र मीणा (पार्षद - भाजपा)  अनिल ताम्रकार (पार्षद - भाजपा) राजू अहिरवार (पार्षद - भाजपा) रूस्तम शाह (पार्षद - निर्दलीय/भाजपा समर्थक) जरीना बी (पार्षद - निर्दलीय/भाजपा समर्थक) लालमिया भाई ( पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष) जगदीश लोधी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं लोधी समाज जिला अध्यक्ष)  राजू पटेल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच) ललित चौबे (पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, एवं अंत्योदय समिति सदस्य) फहीम कुरैशी (पूर्व पार्षद भाजपा एवं अंत्योदय समिति सदस्य) अनिल राय ( जनपद सदस्य एवं भजपा नेता) यूसुफ मंसूरी (निर्दलीय पूर्व पार्षद अध्यक्ष) नसीम कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष, जिला हम्माल यूनियन एवं पूर्व मंडी सदस्य) दीवान सिंह लोधी (भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच) 

Sagar watch

SAGAR WATCH/
देश के पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनावों  की घोषणा चुनाव आयोग कर चुका है लेकिन कांग्रेस पार्टी के हाथ अधिकृत प्रत्याशियों की सूची घोषित करने के नाम से कांप रहे हैं। इस देरी की वजह फिलहाल "कडवे दिन चलने" को बताया जा रहा है जिसे पार्टी के ही नाराज लोग पार्टी का डर बता रहे हैं  । हालांकि  भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की घषणा करने के मामले में एक तरह से बाज़ी मार ली है 

कांग्रेस पार्टी के है कुछ दिग्गजों की कही माने तो कहा   जा रहा है कि बीजेपी के लगातार जीत रहे  मौजूदा विधायकों के  खिलाफ कांग्रेस को अच्छे दावेदार नहीं मिलने के चलते ही पार्टी को अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने में पसीना आ रहा है । अपनी इसी परेशानी के चलते पार्टी कभी "कड़वे दिनों के चलने का बहाना बनाकर  नामों की घोषणा को टाल रही है।

अगर मप्र की बात करें तो कांग्रेस चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम के अधिकृत घोषणा किये जाने के तीन दिन बाद तक एक भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पाई है। 

चर्चा तो यह भी है चुनाव में उतरने वाली पार्टियों के प्रत्याशियों के नामों के चयन के मामले में विरोधी पार्टी के कद्दावर प्रत्याशियों के द्वारा भी दखल दिया जा रहा है  । वे अपने संबंधों व् संसाधनों के बल पर अपने मुकाबले कमजोर   प्रत्याशी  को टिकिट दिलाने के लिए भी खूब जुगत लगा रहे हैं  । इसके चलते भी प्रत्याशियों  के नामों की घोषणा में देरी हो रही है

कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी खींचतान के चलते भी पार्टी प्रत्याशियों के चयन में देरी हो रही है जिसका खामिया जा अंततः प्रत्याशियों को ही  प्रचार के लिए कम समय मिलने की मजबूरी के रूप में भोगना पड़ेगा 


Sagar Watch

SAGAR WATCH
/ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर तंज करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र देश में सबसे निराला है यहां 60 वर्ष के दूल्हे को भी दहेज में 50 एकड़ जमीन दान में दी जाती है।

 उन्होंने कहा कि राजपूत परिवार का एक शिक्षण संस्थान ज्ञानवीर इंस्टिट्यूट है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक कर दिए जाते हैं । मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो यहां से फर्जी कॉलेज को बंद कर दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश ओबीसी समाज सभा के पदाधिकारी मुझे भोपाल में मिले थे। वह सुर्खी क्षेत्र के मानसिंह पटेल के लापता होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे हैं ।

मुझे बताया गया है कि पिछले सप्ताह इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं । सुरजेवाला ने दावा किया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पटेल के लापता होने या उसकी हत्या के मामले में जो भी दोषी होगा वह कितना भी बड़ा मंत्री क्यों ना हो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

 कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनोरा को निर्दोष बताते हुए उन्होंने कहा कि उसने राजपूत की खिलाफत करते हुए हकीकत जनता के सामने लाई तो उसे झूठे मामले में पिछले एक माह से जेल में बंद कर रखा है

 

SAGAR WATCH, CONGRESS

SAGAR WATCH/ 04 JULY।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी दोष सिद्धि पर रोक लगाई गई है। इस खबर से समस्त कांग्रेस में उत्साह और ख़ुशी का माहौल है। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में गौर मूर्ति के समक्ष आतिशबाजी की गई, एवं कांग्रेस जनों ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि राहुल गाँधी देश में सच की आवाज है,सुप्रीम कोर्ट ने इसपर अपनी मुहर लगा दी है, सत्य की जीत हुई है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन अशोक श्रीवास्तव, अंकलेश्वर दुबे प्रदेश महामंत्री मुकुल पुरोहित,देवेंद्र तोमर गुरजीत सिंह अहलुवालिया, उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, रमाकांत यादव,अमित रामजी दुबे,जितेंद्र रोहन,अखिलेश केसरवानी,राकेश राय,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,प्रदीप पाण्डेय,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे जय रैकवार बंटी कोरी ,पप्पू गुप्ता,पार्षद रिचा सिंह रौशनी खान,ताहिर खान,रजिया खान, नितिन पचौरी, राहुल व्यास,रवि सोनी,रामगोपाल खटीक, राकेश छावड़ा, शिवराज लड़िया,कल्लू पटेल, ओमकार साहू,मुरलीधर अहिरवार कमलेश सोनी,जमुना सोनी, सुल्तान कुरेशी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान,योगराज कोरी, कमलेश तिवारी ओंकार साहू,जगदीश साहू,अभिलाष जैन,दीनदयाल तिवारी,राजू बक्शी,अजय दुबे, गजेंद्र बँखीरिया, इम्तियाज़ भाई,सन्ना भाई जान,वीरेंद्र महावते, द्वारका चौधरीसंजय रैकवार श्रीदास रैकवार ,गब्बर पठान,पवन पटेल,महेश अहिरवार,अनिल दक्ष,गंगाराम अहिरवार,पवन केशरवानी,कुंजीलाल,गोपी लाल यादव,रवि यादव,भैयन पटेल,विजय छत्तानी, सुनील पावा, राहुल रजक,लीलाधर सूर्यवंशी,शैलेश अकेला जाहिद ठेकेदार,नरेश संकत,कुंदन विश्वकर्मा,नरेन्द्र मिश्रा,रोहित मांडले, जितेंद्र चौधरी,मानसी चौधरी,धीरू चौधरी, एजाज हुसैन,साजिद राइन,हरिश्चन्द्र सोनवार सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।



Quotes and Comments about Sc Decision Gives relief to Rahul Gandhi

What Randeep Singh Surjewala, Member Of Parliament (Rajya Sabha) Says?

The roar of truth will be heard again in the halls of democracy!

What Omar Abdullah, Vice President, Jammu & Kashmir National Congress Says?

Congratulations to the people of Wayanad upon having their representation in the Lok Sabha restored.

What M.K.Stalin, Chief Minister Of Tamilnadu Says ?

This decision reaffirms our belief in the strength of our judiciary and the importance of safeguarding democratic values.

क्या  कहा रणदीप  सिंह सुरजेवाला ने ?

सच की गर्जना फिर से  लोकतंत्र के गलियारों में सुनी जायेगी  

क्या कहा उमर अब्दुल्ला, उपाध्यक्ष जम्मू और कश्मीर राष्ट्रीय कांग्रेस ने ?

लोकसभा  में वायनाड के लोगों के प्रतिनिधित्व की बहाली पर बधाई ! 

 क्या कहा  एम के स्टालिन, मुख्यमंत्री, तमिलनाडू ने ?

यह फैसला लोकतान्त्रिक मूल्यों की सुरक्षा की अहमियत और न्यायपालिका की ताकत में हमारे भरोसे को  पुष्ट करता है 

Sagar Watch,Congress

SAGAR WATCH/ 04 AUGUST/
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सागर दौरे के मद्देनजर बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रदीप टमटा 9 से 14 अगस्त तक सागर समेत संभाग के निवाड़ी छतरपुर तथा दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे। वे 13 अगस्त को सागर आएंगे व 2 दिन तक जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर फीडबैक लेंगे। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक प्रदीप टमटा अपने दौरा कार्यक्रम की शुरुआत बुंदेलखंड क्षेत्र के दतिया विधानसभा से करेंगे। 

वे 9 अगस्त को सुबह 10 बजे दतिया विधानसभा तथा दोपहर 03 बजे सागर संभाग के निवाड़ी में बैठकें लेंगे। श्री टमटा 10 अगस्त को छतरपुर में, 10 बजे बड़ा मलेहरा, 01 बजे चंदला व 04 बजे बिजावर विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। श्री टम्टा 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे हटा व 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बैठक करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री प्रदीप टमटा 13 व 14 अगस्त को सागर में ही रहेंगे। वे 13 अगस्त को सुबह 11 बजे यहां आकर सागर विधानसभा, 02 बजे बीना, 05 बजे खुरई तथा 14 अगस्त को सुबह 10. 30 बजे नरयावली, 01 बजे रहली व 04 बजे सुरखी विधानसभा क्षेत्र की सागर में ही बैठकें लेने के पश्चात शाम को भोपाल प्रस्थान करेंगे। 

 केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रदीप टमटा के इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने आगे बताया कि वे इस दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, दावेदारों तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आगामी चुनाव को लेकर संबंधित चर्चा करेंगे। 

इस दौरान वे संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियो तथा बीएलए की बैठक ले कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रदीप टमटा जी के सागर जिले के दौरे को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले कांग्रेसजनों से संबंधित बैठकों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।



    
Question 1

Answer 1


Question 2

Answer 2


Question 3

Answer 4

sagar watch, congress, politics

13 व 14 अगस्त को लेंगे सागर जिले की
 विधानसभावार बैठ

SAGAR WATCH/ 04 AUGUSTप्रधानमंत्री के प्रस्तावित सागर दौरे के मद्देनजर  बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रदीप टमटा 9 से 14 अगस्त तक सागर समेत संभाग के निवाड़ी छतरपुर तथा दमोह जिले के दौरे पर रहेंगे। 

वे 13 अगस्त को सागर आएंगे व 2 दिन तक जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव  को लेकर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर फीडबैक लेंगे।
  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक श्री प्रदीप टमटा अपने दौरा कार्यक्रम की शुरुआत बुंदेलखंड क्षेत्र के दतिया विधानसभा से करेंगे। 

वे 9 अगस्त को सुबह 10 बजे दतिया विधानसभा तथा दोपहर 03 बजे सागर संभाग के निवाड़ी में बैठकें लेंगे। श्री टमटा 10 अगस्त को छतरपुर में, 10 बजे बड़ा मलेहरा, 01 बजे चंदला व 04 बजे बिजावर विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेंगे। श्री टम्टा 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे हटा व 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बैठक करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री प्रदीप टमटा 13 व 14 अगस्त को सागर में ही रहेंगे। वे 13 अगस्त को सुबह 11 बजे यहां आकर सागर विधानसभा, 02 बजे बीना, 05 बजे खुरई तथा 14 अगस्त को सुबह 10. 30 बजे नरयावली, 01 बजे रहली व 04 बजे सुरखी विधानसभा क्षेत्र की सागर में ही बैठकें लेने के पश्चात शाम को भोपाल प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक  प्रदीप टमटा के इस दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने आगे बताया कि वे इस दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, दावेदारों तथा महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आगामी चुनाव को लेकर संबंधित चर्चा करेंगे। इस दौरान वे संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियो तथा बीएलए की बैठक ले कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
 

 कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रदीप टमटा जी के सागर जिले के दौरे को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले कांग्रेसजनों से संबंधित बैठकों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

 

Sagar Watch

प्रदेश को अराजकता से बचाने में मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल 

SAGAR WATCH/ प्रदेश में कमजोर वर्गों के साथ बढ़ती हिंसक घटनाओं से आक्रोशित सागर की महिलाओं ने जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में मकरोनिया की सड़कों पर हाथों में झाड़ू ले कर प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा और शिवराज सरकार में कमजोर वर्गों को  खुले आम गुंडागर्दी कर प्रताड़ित किया जा रहा है। 

सीधी, डबरा, शिवपुरी में इन वर्गों के साथ शर्मनाक कृत्य और जूतों से पीट कर पैर के तलवे चटवाने जैसी घिनौनी हरकत,जबलपुर व भोपाल में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं की जघन्य हत्याओं, सागर में गरीब दलितों के घर बुलडोजर से रौंदने, रतलाम में जैन व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या करने जैसी अनेक घटनाओं से सिर्फ प्रदेश ही नहीं वल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा चौधरी के मुताबिक अब महिलाओं ने अपने हाथ में झाड़ू लेकर भाजपा के गुंडे मवाली व अपराधी तत्वों को सबक सिखाने का ठान लिया है। उन्होंने कहा कि  महिलाएं अपने नैसर्गिक हथियार के रूप में झाड़ू, बेलन, कपड़े धोने की बैट लेकर इन तत्वों से निपटने को सामने आ चुकी हैं और सीएम शिवराज सिंह अपनी गद्दी छोड़कर प्रदेश की सत्ता महिलाओं को सौंप दें।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र व सागर के उपनगर मकरोनिया में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी कांग्रेस एससी सेल अध्यक्ष अजय अहिरवार आदि ने  सामुदायिक भवन के पास स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महिलाओं के झाड़ू जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल महिलाओं ने अपने हाथों में झाड़ू लहराते हुए शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ उनके इस्तीफे की मांग की।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार
ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार में एससी एसटी और कमजोर वर्गों के साथ लगातार रूप से अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। अब इनके खिलाफ खुली लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि शिवराज सिंह के संरक्षण में भाजपा के लोगों ने तालिबानी संस्कृति पर उतरकर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है।

विरोध प्रदर्शन जुलूस के मकरोनिया के मुख्य बाजार होकर राजखेड़ी से मकरोनिया चौराहे पर वापिस लौटने के दौरान युवक कांग्रेस मकरोनिया नगर अध्यक्ष इंजीनियर संजय रोहिदास ने अपने साथियों के साथ सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूंक दिया। 

 

Sagar Watch

जिला कांग्रेस विरोध प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस एससी सेल अध्यक्ष अजय अहिरवार ने किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के साथ ही  प्रमुख रूप से मकरोनिया पार्षद संगीता अहिरवार, जितेंद्र खटीक, सीमा चौधरी, पार्षद रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, वीरेंद्र राजे विनोद अहिरवार नरेंद्र अहिरवार जगदीश अहिरवार रमाकांत यादव मुरलीधर चौधरी अजीत कुर्मी सुरेश अहिरवार अजय बंदेले मोहनलाल अहिरवार सुरेंद्र सिंह राजपूत रामनरेश राजपूत सीताराम यादव हरलाल अहिरवार भागीरथ यादव अक्षयसिंह गंभीरया रंजीता राणा लक्ष्मी अहिरवार प्रमिला सिंह राजपूत लक्ष्मीनारायण सोनाकिया सुनील पावा जैद खान कमल रानी पूर्व सरपंच हेमरानी हल्की बाई मनीषा रैकवार रेखा सेन अनीता लोधी अर्चना कनौजिया भगत सिंह राजपूत जतिन चौकसे सुनील अहिरवार महेंद्र साहू निखिल चौकसे मुल्ले दाऊ उमा यादव मनीष सेन पवन पटेल रवि सोनी रामगोपाल खटीक गोवर्धन रैकवार श्रीदास रैकवार सविता चौधरी प्रीति रैकवार गिरजा आठया राजकुमारी बंसल अनिता राय संध्या रैकवार लक्ष्मी आठया तुलसीराम अहिरवार चंद्रावती नमिता इंद्राणी  विनीता अहिरवार लाजवंती अहिरवार रोशनी अहिरवार रेखा रानी प्रभा अहिरवार विद्या अहिरवार श्याम भाई अहिरवार नीलम अहिरवार सरस्वती अहिरवार पप्पू सेन वसीम खान महेश अहिरवार बिल्डिंग बब्बू अहिरवार गिद्वानी मनीषा ठाकुर काशीबाई विनीता सेन संतोष रानी पदमा गुरु सविता साहू गुड्डी रैकवार सुशीला लोधी वैजयंती अहिरवार पूजा गुरु प्रीति सेन मीराबाई कांताबाई सूरज भाई पुष्पा अहिरवार अनीता खंगार कमल रानी तुलसा अहिरवार कल्लू भाई गीताबाई चौधरी राजकुमारी बंसल धर्माबाई अहिरवार पार्वतीबाई अहिरवार हरलाल अहिरवार सुखराम अहिरवार गब्बर अहिरवार महेश जाटव, जितेन्द्र चौधरी,अजय अहिरवार  राहुल चौबे, कमल अहिरवार, राजा बुंदेला, वीरेंद्र जेन, अजय बंदेले, राहुल अहिरवार, पप्पू सेन, अभिनाश खरे, सागर साहू, नीलेश अहिरवार,जेद खान बंटी पंथी, मुल्ल चौधरी, उमरेश ठाकुर एवं बड़ी संख्या में  कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 Sagar Watch 



भाजपा आदिवासी वर्ग  पर हो रहें अत्याचारों  को दबा रही  है

SAGAR WATCH/ सीधी में भाजपा पदाधिकारी द्वारा आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की शर्मनाक घटना से आक्रोशित आदिवासी कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं पार्षद रिचा सिंह गोंड के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफे की मांग की। 

इस दौरान मौजूद भारी पुलिस बल ने पानी की बौछारें तथा बल प्रयोग द्वारा पुतला दहन रोकने की भरपूर कोशिश की। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को देखकर कांग्रेसजनों ने भी जुलूस निकाल कर पुलिस को काफी देर तक छकाया।

आदिवासी समुदाय समेत समाज के कमजोर वर्ग के ऊपर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार यह जा रहे अत्याचारों के चलते रीवा की घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस की जिला अध्यक्ष तथा पार्षद रिचा सिंह गौड़ के आव्हान पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिलाओं ने किया। 

प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों ने आईजी ऑफिस चौराहे के पास इकट्ठे होकर करीब 1 घंटे तक शिवराज सिंह चौहान और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों की घेराबंदी कर ली। 
Sagar Watch

कांग्रेसियों ने आईजी चौराहा से न्यू कॉलोनी तिराहा तक जुलूस निकाला और पुतला जलाने को लेकर काफी देर तक पुलिस को छकाने का काम किया। अंत में उत्साही युवा कार्यकर्ताओं ने जलता हुआ पुतला लाकर चौराहे पर फेंक दिया जिस पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी कांग्रेसजनों पर वाटर कैनिंग और बल प्रयोग कर पुतला दहन को रोकने का असफल प्रयास किया।

आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष ऋचा सिंह गौड़ ने इस अवसर पर कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदिवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग को संरक्षण देने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के नेता और पदाधिकारी इस वर्ग के लोगों को धोखा देकर शर्मनाक व हिंसक घटनाओं से दबाने का  काम कर रहे हैं। 

आदिवासी युवक के साथ हुई शर्मनाक घटना से भाजपा और शिवराज सिंह चौहान का इन वर्गों के प्रति नकली चेहरा उजागर हुआ है।  उन्होंने आदिवासी समुदाय व कमजोर वर्गों के साथ लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

पुतला दहन तथा विरोध प्रदर्शन को पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास पर उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीधी की शर्मनाक घटना के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन को भारी पुलिस बल द्वारा रोकने के असफल प्रयास से यह जाहिर होता है कि भाजपा और सरकार के साथ-साथ पुलिस भी इन घटनाओं में बराबर की भागीदार है।

प्रदर्शन में  कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी व जगदीश यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव, पार्षद ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, सुरेखा राय, रोशनी खान, शशि जाटव आदिवासी कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा ठाकुर समेत कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों, सेवादल युवा कांग्रेस आदि के कार्यकर्ता व कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

इनके अलावा विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकुल पुरोहित व देवेंद्र तोमर, जिला संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे व महेश जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अंकलेश्वर दुबे, वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सुरेंद्र सुहाने, रमाकांत यादव, पप्पू गुप्ता, सुरेंद्र चौबे, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, गोवर्धन रैकवार, हीरालाल चौधरी, अखिलेश मोनी केसरवानी, दीनदयाल तिवारी,महिला विंग अध्यक्ष रजिया खान यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष सागर साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जमीर गब्बर पठान, योगराज कोरी, सुनील पावा, हेमंत लारिया, धनसिंह अहिरवार, शरद पुरोहित, रवि सोनी, रंजीता राणा किरण सोनी, आशा साहू, होती पटेरिया, नत्थी रजक, पूना बाई, जैद खान, ऋषभ जैन, राकेश राय, हेमराज रजक, वसीम खान, चेतन पांडे, महेश अहिरवार, प्रांजल अग्निहोत्री, पंकज अहिरवार, सुनील रैकवार, विक्रम अहिरवार, संजू रैकवार,  सुमित बाल्टर, सनी मसीह अर्चना कनौजिया कुंजी लड़िया अनिल दक्ष विनोद कोरी इमरान खान आमिर खान जयकुमार सोर मानसिंह सौर समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज तथा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Digvijay Singh Congress Former CM,

दिग्गी बोले-मंत्री गोविंद राजपूत ने गिरवाए दलितों के घर:

पीड़ितों के साथ दिया धरना, 

मांगे पूरी करने के प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद उठे

SAGAR WATCH/ सुर्खी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेपुरा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दलितों के मकान तोड़े जाने के विरोध में धरना दिया इस दौरान कलेक्टर दीपक आर्य एसपी अभिषेक तिवारी ने दिग्विजय सिंह की मांगों पर लिखित आश्वासन दिया तब धरना समाप्त हुआ  प्रशासन ने वन विभाग के 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है

सागर के सुरखी में पीएम आवास योजना के तहत बने दलितों के घर पर बुलडोजर चलवाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर मकान तुड़वाने के आरोप लगाए है। 

Digvijay Singh Congress

गुरुवार को वे पीड़ितों से मिलने पहुंचे। पूर्व सीएम ने जमीन पर बैठकर पीड़ितों की बात सुनी। उन्होंने पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही प्लॉट और नए मकान बनने तक अस्थाई इंतजाम करने की मांग की। 

दिग्विजय सिंह ने मौके पर ही अधिकारियों को भी फटकार लगाई। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद ही दिग्विजय सिंह धरने से उठे। इधर मामले में रेंजर लखन सिंह ठाकुर को सस्पेंड किया गया है।

सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के रैपुरा गांव में बुधवार को करीब 16 दलित और आदिवासी परिवारों के मकानों पर वन विभाग की टीम ने राजस्व और पुलिस विभाग के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर बुलडोजर चलवा दिया। 

कार्रवाई की जानकारी जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लगी, तो उन्होंने ट्वीट कर इस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर मकान गिराए गए, क्योंकि ये लोग मंत्री से डरते नहीं हैं।


dDigvijay Singh Congress

लिखित आश्वासन मिलने पर ही जाऊंगा: दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मांग की है कि जिनके मकान टूटे है, उनको सरकार मुआवजा के साथ ही प्लाट भी दे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि मुहैया कराई जाए। जब तक इनके रहने के पुख्ता इंतजाम न हो जाएं तब तक पीड़ितों के रहने के लिए अस्थाई इंतजाम किए जाएं। 

पूर्व सीएम ने कहा जब तक ये मांगे पूरी करने का आश्वासन लिखित में नहीं दिया जाता, तब तक वे घटना स्थल से नहीं उठेंगे। कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी, डीफओ महेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर दिग्विजय सिंह से बात की। बाद में अधिकारियों उन्हें मांगें पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया।

मंत्री गोविंद सिंह ने की अफसरों से बात

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि मैंने दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा। उन्होंने कहा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कुछ मकान तोड़े गए हैं, जो कि दलितों के हैं। मैंने कलेक्टर, डीएफओ से बात की, तो डीएफओ ने बताया कि वह वन विभाग की जगह थी, तो अतिक्रमण हटाया गया है। मैंने कहा उनका सही नाप किया जाए फिर से देखा जाए। अगर उनके पास जगह नहीं है, तो उनको पट्टे दिए जाएं, उनको भी विस्थापित किया जाए

Demolished PM Awas

कई बार नोटिस दिए गए

दक्षिण वन मंडल के डीएफओ महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम रैपुरा में वन विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। बुधवार को रैपुरा ग्राम में वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग की कार्रवाई में वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों का अतिक्रमण हटाया गया है। 

करीब एक वर्ष से अतिक्रमण हटाने की प्रकिया चल रही थी। इन लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 27 पी धारा भी दर्ज किया गया था। धारा सी का नोटिस भी दर्ज दिया गया था। कई बार नोटिस दिए गए, उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था।

इससे पहले मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बडे़ भाई और सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत भी रैपुरा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा- 'गरीबों के मकान टूट रहे और हमें पता नहीं चल पाया। दिग्विजय सिंह तक खबर पहुंच गई। तुम लोगों की सेटिंग तो नहीं?'

पीड़ित परिवारों का कहना है कि मंत्री के इशारे पर बारिश के मौसम में उनके सिर से छत छीन ली गई। ये मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में बने थे। मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी से BJP विधायक हैं। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वह भी भाजपा में शामिल हो गए थे।


congress Workers

भाजपा नेताओं के मकानों पर बुलडोजर क्यों नहीं चल रहा ?

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा- 'शासकीय योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनते रहे, तब प्रशासन क्यों सोता रहा? क्या भाजपा के नेताओं के मकान शासकीय भूमि पर नहीं बने? उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? यह गरीब अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

इनके घर गिराए गए

अन्नू महाराज, हरिकांत महाराज, संजू बैरागी, शीतल महाराज, चंद्रेश अहिरवार, शांतिबाई बलेन अहिरवार, शंभू अहिरवार, कमल अहिरवार, भूपेंद्र अहिरवार, चंदा रानी, रामू अहिरवार, हेमराज अहिरवार और दुष्यंत अहिरवार।

कमलनाथ बोले, सरकार अत्याचारी हो गई है

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'शिवराज सरकार ने दलित समुदाय के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया है, इससे स्पष्ट है कि यह सरकार निरंकुश होने के साथ ही अन्यायी, अत्याचारी और अमानुषिक हो गई है।कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों साथ है। उन्हें हर कीमत पर न्याय दिलाकर रहेगी।'

बसपा सांसद ने कहा, शिवराज जी, यही है आपका दलित प्रेम

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने ट्वीट कर कहा, शिवराज जी, दलित और कुछ और गरीबों के लगभग 20 मकान आपने तुड़वा दिए। अब यह गरीब इस बरसात में कहां जाएंगे? क्या यही आपका दलित और गरीबों के प्रति प्रेम है? पचास साल से इनकी बसावट थी वहां पर। जवाब दीजिए यह लोग अब कहां जाएं। इंसाफ चाहिए।

पूर्व CM कमलनाथ ने भी दिग्विजय से चर्चा की

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा, 'मैं रैपुरा पहुंचकर पीड़ित अनुसूचित जाति के साथ बैठकर चर्चा कर आगे की रूपरेखा तय करूंगा।' इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी दिग्विजय सिंह से चर्चा की है। 

सागर जिले में स्थानीय नेताओं के दबाव में हो रही प्रशासन की कार्रवाइयों को लेकर कांग्रेस अब आर - पार की लड़ाई के मूड में है।

पीड़ित बोले- बिना नोटिस मंत्री के इशारे पर हुई कार्रवाई

स्थानीय रहवासी दशरथ अहिरवार और राजू अहिरवार ने कहा कि प्रशासन ने द्वेषभावना पूर्वक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इशारे पर ये कार्रवाई की है। हमें कोई नोटिस नहीं दिया और न ही कोई सूचना दी। 

एक तरफ मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि सबको पक्का मकान दिया जाएगा और दूसरी तरफ हम अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों के बने-बनाए मकान गिरा दिए हैं। बारिश के मौसम में छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों के सिर से छत छीन ली गई।

इस दौरान आनंद अहिरवार पूर्व विधायक सुनील जैन,प्रदेश प्रवक्ता संदीप सबलोक,  भूपेंद्र सिंह मुहासा आशीष जोशी राम कुमार पचौरी विजय साहू राजा सेन पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे

 

Congress Sevadal

रथ यात्रा का किया आस्था के साथ भव्य स्वागत 

सागर/20 जून/ सागर वॉच/ शहर के सदर क्षेत्र में मरई माता की  रथ यात्रा का ग्रामीण कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूर्ण भक्तिभाव और आस्था के साथ स्वागत किया।
भीषण गर्मी और दोपहर के समय माता के भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने लायक था। सेवादल परिवार ने यात्रा मे सम्मिलित भक्तों पर पुष्पवर्षा की,रथ पर विराजमान माता जी का पूजा अर्चना करके,श्रीफल भेट करके और आरती उतारी तत्पश्चात् रथ को कांधे से आगे बढाया।

Congress

स्वागतकर्ताओ में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित दुबे रामजी,सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,अशोक श्रीवास्तव,चक्रेश सिंघई,सुल्तान कुरैशी,समीर खान,नितिन पचोरी,आनंद हैला, राहुल जाटव,शीनू वाल्मीकि, प्रकाश जाटव,शुभम जाटव,आकाश जाटव,छोटू वाल्मीकि,अनिल जाटव आदि उपस्थित रहे।

NSUI NEW EDUCATION POLICY

एनएसयूआई ने नई शिक्षा नीति के खिलाफ राज्यपाल के नाम कालेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

भारत सरकार द्वारा संपूर्ण देश एवं मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा प्रणाली में नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है जिसमें अनेकों कमियां हैं । जिसके खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के आवाहन पर एनएसयूआई के नवागत जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी के नेतृत्व में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव दुबे को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 

संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदय से मांग की गई है अगर मध्यप्रदेश शासन द्वारा जल्द से जल्द नई शिक्षा नीति पर रोक नहीं लगाई गई तो मध्य प्रदेश एनएसयूआई पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी।

 सागर एनएसयूआई के अध्यक्ष अक्षत कोठारी ने कहा कि अगर 3 दिन के अंदर राज्य शासन द्वारा हमारे ज्ञापन पर उचित कदम नहीं उठाए गए तो सागर जिले के प्रत्येक कॉलेजों में जाकर नगाड़ा बजा कर आंदोलन चलाया जाएगा और छात्रों को जागृत कर एक छात्र क्रांति के रूप में सरकार का विरोध किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड राहुल खरे , पूर्व मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई शाहरुख खान ,दीपक कुर्मी,निशांत पांडे,संस्कार सैनी,भानु लोधी , अक्षय कोठारी,शादाब खान,साहित्य ठाकुर,अंबर खत्री,शुभम जांगी,अर्जुन सूर्यवंशी,विकास पटेल,आकाश शर्मा,मनदीप साहू आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित  हुए ।

Priyanka Gandhi in MP-भाजपा ने 220 महीने में किये 225 घोटाले-प्रियंका गांधी

सागर वॉच।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आरोप है कि मप्र की भाजपा सरकार ने  भाजपा 220 महीनों के शासन में 225 घोटाले किए हैं।  लगभग हर महीने एक नया घोटाला कर रहे हैं।
उनका कहना है कि मप्र की जनता के साथ  पिछले 18 सालों से जो हो रहा है, वह गलत हो रहा है। उससे तरह तरह के वादे किए जाते हैं लेकिन पूरे नहीं किया जाते हैं। धनादेश के बलपर जनादेश को कुचला जाता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई, लेकिन भाजपा ने  सरकार तोड़ी और अपनी सरकार बना ली।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में घोटालों के नाम गिनाते हुए कहा कि  भाजपा ने प्रदेश में रिश्वतराज और घोटालाराज कायम किया है। घोटाले पर घोटाला हो रहा है। इन्होंने नर्मदा मैया और महाकाल कॉरिडोर को भी नहीं छोड़ा। उसमें भी घोटाला किया है।

 
ये 18 सालों से सत्ता में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने महिलाओं के लिए घोषणाएं कीं। वो इसलिए की क्योंकि छह महीने में चुनाव आ रहा है। इतने सालों से ये घोषणा क्यों नहीं की, चुनाव के पहले करने की क्या जरूरत है। इनका व्यवहार दिखा रहा है कि ये सब कर्मकांड है, उन्हें आपके कल्याण में कोई आस्था नहीं है।

 मध्य प्रदेश में हमारे भी कुछ नेता थे जो सत्ता की वजह से छोड़कर चले गए। 

कांग्रेस की सरकार वाले प्रदेशों में पुरानी पेंशन फिर से लागू हुई है। कांग्रेस ने अपने राज्यों में जो भी वादा किया, उसे पूरा किया। कर्नाटक में पांच गारंटी दी और सरकार बनते ही पूरा किया। हिमाचल ने हमने जो भी वादा किया, उसे पूरा कर रहे हैं।

अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम कुछ गारंटी लाए हैं जिन्हें 100 प्रतिशत लागू करेंगे। हमने कर्नाटक में यही वादा किया था और सरकार बनते ही लागू किया। महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए, 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट बिजली हाफ, पुरानी पेंशन स्कीम लागू, किसानों का कर्ज माफ ।

आपको नकारने वाली राजनीति बहुत आगे बढ़ चुकी है। हम सबके लिए धर्म सर्वोपरि है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जनता के जज्बातों को उकसाया जाए और वोट मांगा जाए।  उन्होंने कहा कि वो वोट मांगने नहीं, जागरूकता मांगने आईं हैं।
 


सागर वॉच।
भाजपाईयों ने सामुहिक विवाह योजना में नव विवाहित जोड़ों को धोखा देकर नकली टीवी दे दिये, जिसमें करोड़ों की हेराफेरी की गई है । भाजपा के राज में भ्रष्टाचार चरम पर हैं और इसकी जॉच होनी चाहिए। यहॉ सरकारी जमीन पर बड़े बड़े मॉल बनाये जा रहे हैं इसकी भी जॉच होनी चाहिए ।

अपने तीन दिवसीय सागर जिले के दौरे पर पहुॅचे पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव  आज रहली में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश पटेल, नगर अध्यक्ष दीपक जैन, पीसीसी सह प्रभारी वीरेंद्र दवे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक, अनूप ददरया, कमलेश साहू सौरभ हजारी, ज्योति पटेल, प्रदेश महासचिव वीरसिँह यादव व विकास शर्मा आदि उपस्थित थे ।
 

श्री अरुण यादव ने क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सरकारी खर्च पर विवाह सम्मेलन के आयोजन में बेटियों को विदाई में खुशियों की जगह नकली टीवी और पायलों के नाम पर  छल कपट व धोखा दिया है।

 उन्होंने चर्चा में कहा कि 2023 में हम माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। नारी सम्मान योजना कांग्रेस की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत 500 मे रसोई गैस, 1500 रू प्रतिमाह मातृशक्ति को दिये जावेंगें ।

 यह योजना हमारी माताओं और बहनों के परिवारों को मॅहगाई से राहत दिलायेगी । इसके साथ ही कन्या विवाह में हमने 2018 में कांग्रेस की सरकार बनते ही कन्या विवाह अंतर्गत 51 हजार नगद दिये जाने की शुरूआत की थी, 2023 में भी हम इसे यथावत् रखेंगें ।
    पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री अरूण यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन, नियमितीकरण की मॉगों पर अमल किया जाएगा। साथ ही शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जावेंगे

Congress-मुख्यमंत्री का विरोध करेगी शहर- जिला कांग्रेस कमेटी

SAGAR WATCH/ 
 शहर जिला कांग्रेस कमेटी 14 मई को सागर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। शहर- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने घोषणा की है कि भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इस दोगली राजनीति का पर्दाफाश आम जनता के बीच में करते हुए संपूर्ण कांग्रेस पार्टी उनका तीखा विरोध करेगी।

उन्होंने कहा है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर लगभग 1300 करोड़ की राशि में से 70 फीसदी  रकम भ्रष्टाचार की बलि चढ़ चुकी है और सिर्फ 30 फीसदी  राशि के ही काम हुए हैं। जबकि शहर की जनता को सिर्फ परेशानियां ही हाथ लगी है। 

उन्होंने कहा कि सागर तालाब के सौन्दर्यीकरण के नाम पर भी भ्रष्टाचार हुआ  है। शहर की सड़के और गालियां  गड्ढों और मलबे के ढेर में बदली हुई है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जिन सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण का जोर-शोर से हल्ला किया जा रहा है वे आज तक पूरी नहीं हो पाई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार द्वारा ही पुलिस अकादमी और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की अधिकांश गतिविधियों को यहां से पहले ही  समेट कर भोपाल ले जाया जा चुका है। अब ऐतिहासिक पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल के अस्तित्व को ही समाप्त किए जाने की साजिश हो रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार की सौगात के रूप में स्थापित राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कमलनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए स्वीकृत की गई 100 करोड रुपए से ज्यादा की राशि का सिर्फ राजनीतिक श्रेय के चलते उपयोग नहीं कर सागर की जनता को पर्याप्त और निरंतर पानी से वंचित रखा जा रहा है।

  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के मुताबिक पार्टी के  सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारीयों, ब्लॉक, मंडलम व सेक्टर कमेटियों,  कांग्रेस पार्षदों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग, प्रकोष्ठ व समितियां के पदाधिकारी समेत आम कांग्रेसजनों ने समर्थन किया है।

Political Update-सागर जिले के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

सागर 15 राजीव । राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मीनाक्षी नटराजन( पूर्व सांसद) एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव टाले  की अनुशंसा पर सागर जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है जिला अध्यक्ष श्री ज्योतिषी ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
  •  सागर शहर महेश अहिरवार,

  • सागर ग्रामीण मनीष भारती

  • देवरी  कुलदीप सिंह राजपूत ,

  •  सुर्खी डॉ श्रीकांत पटेल

  • बंडा राम जी राजपूत

  • शाहगढ़ मुकेश लोधी

  • जैसीनगर सीताराम अहिरवार

  • रहली रविंद्र बीना

  •  गढ़ाकोटा डॉ गौरी शंकर पटेल

  •  केसली अनिरुद्ध सिंह ठाकुर

  • मालथोन डॉ मनीष बौद्ध

  •  नरयावली दौलत सिंह बीना

  •  बीना शहर श्रीमती चंदा अहिरवार

  • बीना ग्रामीण वीरेंद्र पस्तोर आदि शामिल हैं उक्त आशय की जानकारी संगठन के प्रभारी महामंत्री सूर्यकांत शुक्ला ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी ।