Congress,Politics,
प्रदेश को अराजकता से बचाने में मुख्यमंत्री पूरी तरह विफल
SAGAR WATCH/ प्रदेश में कमजोर वर्गों के साथ बढ़ती हिंसक घटनाओं से आक्रोशित सागर की महिलाओं ने जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में मकरोनिया की सड़कों पर हाथों में झाड़ू ले कर प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा और शिवराज सरकार में कमजोर वर्गों को खुले आम गुंडागर्दी कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
सीधी, डबरा, शिवपुरी में इन वर्गों के साथ शर्मनाक कृत्य और जूतों से पीट कर पैर के तलवे चटवाने जैसी घिनौनी हरकत,जबलपुर व भोपाल में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं की जघन्य हत्याओं, सागर में गरीब दलितों के घर बुलडोजर से रौंदने, रतलाम में जैन व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या करने जैसी अनेक घटनाओं से सिर्फ प्रदेश ही नहीं वल्कि पूरा देश शर्मसार हुआ है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा चौधरी के मुताबिक अब महिलाओं ने अपने हाथ में झाड़ू लेकर भाजपा के गुंडे मवाली व अपराधी तत्वों को सबक सिखाने का ठान लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने नैसर्गिक हथियार के रूप में झाड़ू, बेलन, कपड़े धोने की बैट लेकर इन तत्वों से निपटने को सामने आ चुकी हैं और सीएम शिवराज सिंह अपनी गद्दी छोड़कर प्रदेश की सत्ता महिलाओं को सौंप दें।
नरयावली विधानसभा क्षेत्र व सागर के उपनगर मकरोनिया में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के प्रारंभ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी कांग्रेस एससी सेल अध्यक्ष अजय अहिरवार आदि ने सामुदायिक भवन के पास स्थित संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर महिलाओं के झाड़ू जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल महिलाओं ने अपने हाथों में झाड़ू लहराते हुए शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ उनके इस्तीफे की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा की शिवराज सरकार में एससी एसटी और कमजोर वर्गों के साथ लगातार रूप से अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। अब इनके खिलाफ खुली लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि शिवराज सिंह के संरक्षण में भाजपा के लोगों ने तालिबानी संस्कृति पर उतरकर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है।
विरोध प्रदर्शन जुलूस के मकरोनिया के मुख्य बाजार होकर राजखेड़ी से मकरोनिया चौराहे पर वापिस लौटने के दौरान युवक कांग्रेस मकरोनिया नगर अध्यक्ष इंजीनियर संजय रोहिदास ने अपने साथियों के साथ सीएम शिवराज सिंह का पुतला फूंक दिया।
जिला कांग्रेस विरोध प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस एससी सेल अध्यक्ष अजय अहिरवार ने किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के साथ ही प्रमुख रूप से मकरोनिया पार्षद संगीता अहिरवार, जितेंद्र खटीक, सीमा चौधरी, पार्षद रिचा सिंह, नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, वीरेंद्र राजे विनोद अहिरवार नरेंद्र अहिरवार जगदीश अहिरवार रमाकांत यादव मुरलीधर चौधरी अजीत कुर्मी सुरेश अहिरवार अजय बंदेले मोहनलाल अहिरवार सुरेंद्र सिंह राजपूत रामनरेश राजपूत सीताराम यादव हरलाल अहिरवार भागीरथ यादव अक्षयसिंह गंभीरया रंजीता राणा लक्ष्मी अहिरवार प्रमिला सिंह राजपूत लक्ष्मीनारायण सोनाकिया सुनील पावा जैद खान कमल रानी पूर्व सरपंच हेमरानी हल्की बाई मनीषा रैकवार रेखा सेन अनीता लोधी अर्चना कनौजिया भगत सिंह राजपूत जतिन चौकसे सुनील अहिरवार महेंद्र साहू निखिल चौकसे मुल्ले दाऊ उमा यादव मनीष सेन पवन पटेल रवि सोनी रामगोपाल खटीक गोवर्धन रैकवार श्रीदास रैकवार सविता चौधरी प्रीति रैकवार गिरजा आठया राजकुमारी बंसल अनिता राय संध्या रैकवार लक्ष्मी आठया तुलसीराम अहिरवार चंद्रावती नमिता इंद्राणी विनीता अहिरवार लाजवंती अहिरवार रोशनी अहिरवार रेखा रानी प्रभा अहिरवार विद्या अहिरवार श्याम भाई अहिरवार नीलम अहिरवार सरस्वती अहिरवार पप्पू सेन वसीम खान महेश अहिरवार बिल्डिंग बब्बू अहिरवार गिद्वानी मनीषा ठाकुर काशीबाई विनीता सेन संतोष रानी पदमा गुरु सविता साहू गुड्डी रैकवार सुशीला लोधी वैजयंती अहिरवार पूजा गुरु प्रीति सेन मीराबाई कांताबाई सूरज भाई पुष्पा अहिरवार अनीता खंगार कमल रानी तुलसा अहिरवार कल्लू भाई गीताबाई चौधरी राजकुमारी बंसल धर्माबाई अहिरवार पार्वतीबाई अहिरवार हरलाल अहिरवार सुखराम अहिरवार गब्बर अहिरवार महेश जाटव, जितेन्द्र चौधरी,अजय अहिरवार राहुल चौबे, कमल अहिरवार, राजा बुंदेला, वीरेंद्र जेन, अजय बंदेले, राहुल अहिरवार, पप्पू सेन, अभिनाश खरे, सागर साहू, नीलेश अहिरवार,जेद खान बंटी पंथी, मुल्ल चौधरी, उमरेश ठाकुर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours