कांग्रेस ,भाजपा , सुरखी
SAGAR WATCH/ 16 OCT/2023/ मप्र की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में राहतगढ़ की 15 सदस्यीय परिषद में 10 सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर भाजपा को चौंका दिया है। राजनैतिक चर्चाओं में इस घटना को कांग्रेस के सुरखी अधिकृत प्रत्याशी बनाये जाने का नतीजा बताया जा रहा है ।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के मुताबिक राहतगढ़ नगर पंचायत के सभी पार्षदों ए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं क्षेत्र में चल रही सियासी चर्चाओं के कांग्रेस पार्टी इसे अपने प्रत्याशी के जनता के बीच गए कार्य का फल व् भाजपा के लिए झटका बता रही है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष राहतगढ़ नगर पंचायत कि जिन पार्षदों ने कांग्रेस की सदस्यता ली है उनके नाम इस प्रकार हैं- प्रियंका / गोलू राय,(अध्यक्ष - भाजपा) पुष्पेन्द्र मीणा (पार्षद - भाजपा) अनिल ताम्रकार (पार्षद - भाजपा) राजू अहिरवार (पार्षद - भाजपा) रूस्तम शाह (पार्षद - निर्दलीय/भाजपा समर्थक) जरीना बी (पार्षद - निर्दलीय/भाजपा समर्थक) लालमिया भाई ( पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष) जगदीश लोधी (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा एवं लोधी समाज जिला अध्यक्ष) राजू पटेल (पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच) ललित चौबे (पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, एवं अंत्योदय समिति सदस्य) फहीम कुरैशी (पूर्व पार्षद भाजपा एवं अंत्योदय समिति सदस्य) अनिल राय ( जनपद सदस्य एवं भजपा नेता) यूसुफ मंसूरी (निर्दलीय पूर्व पार्षद अध्यक्ष) नसीम कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष, जिला हम्माल यूनियन एवं पूर्व मंडी सदस्य) दीवान सिंह लोधी (भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच)
Post A Comment:
0 comments so far,add yours