Congress
रथ यात्रा का किया आस्था के साथ भव्य स्वागत
सागर/20 जून/ सागर वॉच/ शहर के सदर क्षेत्र में मरई माता की रथ यात्रा का ग्रामीण कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूर्ण भक्तिभाव और आस्था के साथ स्वागत किया।
भीषण गर्मी और दोपहर के समय माता के भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने लायक था। सेवादल परिवार ने यात्रा मे सम्मिलित भक्तों पर पुष्पवर्षा की,रथ पर विराजमान माता जी का पूजा अर्चना करके,श्रीफल भेट करके और आरती उतारी तत्पश्चात् रथ को कांधे से आगे बढाया।
स्वागतकर्ताओ में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित दुबे रामजी,सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,अशोक श्रीवास्तव,चक्रेश सिंघई,सुल्तान कुरैशी,समीर खान,नितिन पचोरी,आनंद हैला, राहुल जाटव,शीनू वाल्मीकि, प्रकाश जाटव,शुभम जाटव,आकाश जाटव,छोटू वाल्मीकि,अनिल जाटव आदि उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours