SAGAR WATCH। कांग्रेस की सरकार के समय प्रदेश की क्या हालत थी, सभी ने देखी है। सड़कें खराब थी, बिजली नहीं थी, किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलता था। 15 महीने वाली कांग्रेस की सरकार ने कर्जमाफी का झूठा वादा करके किसानों को कर्जदार बना दिया। बहनों को छला। जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दीं।
कांग्रेस देश-प्रदेश का विकास नहीं कर सकती, ये काम सिर्फ भाजपा कर सकती है। आज सभी को भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है,प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विश्वास है इसलिए आगमी चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
पत्रकार वार्ता में नगर निगम अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार,श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी जय सोनी उपस्थित रहें।