Articles by "Republic Day"
Republic Day लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 

Sagar Watch

सागर, 27 जनवरी 2024

26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस  के अवसर पर कलेक्टर सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी श्री दीपक आर्य के आदेशानुसार निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा पीटीसी ग्राउंड के मुख्य कार्यक्रम में चलित झांकी का प्रदर्शन किया गया। 
भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन अंतर्गत सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर विकास की विभिन्न परियोजनाओं के झांकी के माध्यम से किये गए प्रदर्शन को सराहा गया। विभिन्न विभागों की प्रस्तुत झाकियों का निर्णायक दल ने अवलोकन किया और सागर स्मार्ट सिटी की चलित झांकी को द्वितीय स्थान प्रदान किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी श्री चंद्र शेखर शुक्ला के साथ स्मार्ट सिटी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और शुभकामनायें दीं।

इस थीम पर किया गया झांकी का प्रदर्शन

1- झांकी का प्रतिनिधित्व करती स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माणाधीन नवनिर्मित सागर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन बिल्डिंग नगर पालिक निगम की गतिविधियों के और बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

2- शहर की सतत निगरानी सुनिश्चित करते इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (प्ब्ब्ब्) की स्क्रीनवॉल से इंटीग्रेटे सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम के कैमरे आप सभी पर नजर रखे हुए हैं। 300 से अधिक कैमरों से शहर की निगरानी जा रही है। पीटीसी ग्राउंड में चलित झांकी पर लाईव कैमरों को भी इंस्टॉल किया गया था।

3- स्टार्टअप और नवउद्यमियों को बढ़ावा देता सागर स्मार्ट सिटी का इनक्यूबेशन सेंटर भवन आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर सागर की संकल्पना को साकार करने में सहयोगी बनेगा।

4- भोपाल रोड एवं न्यू आरटीओ के पास नवनिर्मित इंटरसिटी बस टर्मिनल्स से नागरिकों को बेहतर बस कनेक्टविटी सुविधाएं मिलने के साथ ही मुख्य शहर में कम होगा यातायात दबाव।

5- नवनिर्मित स्मार्ट आँगनवाड़ी भवनों में हॉल, ऑफिस रूम, स्वच्छ टॉयलेट, स्टोररूम सहित किचिन, बच्चों को खेलने के लिए उपलब्ध परिसर, दिव्यांग बच्चों हेतु रेम्प आदि सुविधाओं से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ते हुए विकास की मुख्यधारा में लाने में सहयोग मिलेगा।

6- नागरिक सुविधा केंद्र (जोनल फैसिलिटेशन सेंटर) संबंधित वार्डों के नागरिकों को उनके घर के नजदीक ही नगर पालिक निगम की विभिन्न सेवाओं भवनकर, जलकर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, मैरिज सर्टिफिकेट, हितग्राही मूलक योजना का लाभ आदि दिलाने में सहयोगी बनेंगे।

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार करते हुए नागरिकों की उच्च जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु प्रयासरत है। पार्काे से पर्यावरण सुधार, सौंदर्यीकरण एवं नागरिकों में खुशहाली आई है। पार्काे में झूलो- स्लाइड्स पर बच्चों के खिल-खिलाते चेहरे देखे जा सकते हैं। 

एलीवेटेड कॉरिडोर-चौड़ी सड़कों के साथ विशाल सुव्यवस्थित चौराहे, स्मार्ट क्लास से बेहतर हुई शिक्षा व्यवस्था, अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से खेल सिटी में उभरता सागर, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण कर नागरिकों को गौरवशाली इतिहास से जोड़ता जिला पुरातत्व संग्रहलय आदि फोटो चित्रों के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के सकारात्मक और सुखद परिणामों को प्रदर्शित किया गया था।
क्रमांक 282/282/मनोज नेमा/फोटो संलग्न है