Smart City Award

Sagar Watch, Smart City

SAGAR WATCH/
25 AUGUST 2023/  सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Sagar Smart City Limited) द्वारा नागरिकों के जीवन स्तर बेहतर बनाने के मकसद से शहर में किये जा रहे विकास कार्यों के लिए लगातार तीसरे बार  इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड आईसेक (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022) के लिए चुना गया है। सागर वर्ष 2019 और 2020 में भी इस अवार्ड से सम्मानित हो चुका है 

सागर स्मार्ट सिटी (Sagar Smart City Limited) ने मोबिलिटी श्रेणी में देश की 100 स्मार्ट सिटीज में तीसरा स्थान हासिल किया। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022) के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को की गई। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम में देश के सभी 100 स्मार्ट सिटीज एवं प्रदेशों के प्रतिनिधि विडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए। जून 2022 में इस इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड (India Smart Cities Awards Contest (ISAC) 2022) अंतर्गत विभिन्न केटेगरी में देशभर के स्मार्ट सिटीज द्वारा 815 प्रविष्टियां जमा की गईं थी। 

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Sagar Smart City Limited) ने अवार्ड हेतु राष्ट्रीय स्तर पर गठित जूरी मेंबर्स के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया था। मध्यप्रदेश की सभी 7 स्मार्ट सिटीज (Smart Cities) द्वारा शहर विकास हेतु चयनित विभिन्न परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्टेट केटेगरी (State Category) में मध्यप्रदेश ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस केटेगरी में विजेता बना सागर सागर स्मार्ट सिटी (Sagar Smart City Limited) को मोबिलिटी केटेगरी में विजेता घोषित करते हुए बेहतर यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) द्वारा किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्रीय मंच पर सराहा गया है। 

Sagar Watch

सागर स्मार्ट सिटी 
(Sagar Smart City Limited) के इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System, ITMS) अंतर्गत शहर में यातायात निगरानी के लिए उपकरण आधारित नियंत्रण प्रणाली स्थापित की गई है। शहर में लगभग 200 कैमरे 20 जंक्शनो पर लगाकर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ कर निगरानी की जा रही है। 

विभिन्न चौराहों पर सार्वजनिक घोषणा प्रणाली द्वारा लगातार नागरिकों व आगनतुकों को सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करने की सूचना प्रदान कर जागरूक किया गया है। इसके साथ ही अन्य आवश्यक सूचनाएं भी लगातार प्रदान की जा रहीं हैं। 

इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System, ITMS) की मदद से यातायात नियम उल्लंघन करने पर ऑनलाइन चालानी कार्यवाही से शहर में वाहन चालक यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए हैं। विभिन्न स्थलों पर स्थापित गति-जांच की मदद से वाहनों की सड़क पर गति को नियंत्रित कर सड़क दुर्घटना की संभावना को समाप्त करने में मदद मिल रही है। 

इसके साथ ही चौराहों पर स्थापित इमरजेंसी कॉल बॉक्स (Emergency Call Box) के माध्यम से आपात स्थिती में रहवासियों को सहयोग मिल रहा है। आईटीएमएस (Intelligent Traffic Management System, ITMS) की सड़क सुरक्षा के उल्लेखनीय कार्यों सहित शहर की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। 

एक नंबर प्लेट से दो वाहन चलाने वाले लगभग 200 लोगों को पकड़वाया गया है इनमें से कई लोगों की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की संभावना थी। पुलिस विभाग द्वारा 106 चोरी के वाहनों को पकड़वाने में सहयोग दिया। 

इसके साथ ही स्मगलिंग, मर्डर, एक्सीडेंट कर भागने वाले वाहनों को पकड़वाने, शहर में विभिन्न स्थलों पर चोरी की घटनाओं, महिला अपराध, गुमशुदा तलाश एवं अपहरण आदि अपराधों को शीघ्र फाइंड कर हल करने में भी आईटीएमएस (Intelligent Traffic Management System, ITMS) ने उल्लेखनीय सहयोग दिया है। 

सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Sagar Smart City Limited) द्वारा शहर में बेहतर मोबिलिटी के लिए सड़क सुरक्षा और सतत गतिशीलता के साथ सुगम आवागमन हेतु समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। सुव्यवस्थित चौड़ी सड़कों का निर्माण कर चौराहों का विकास किया जा रहा हैं।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours