Articles by "Sagar"
Sagar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sagar Watch

Sagar Watch
/
प्रदेश के समस्त जिलों में चालक सहित अतिरिक्त सवार को  दो पहिया वाहन पर हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालकों द्वारा सीटबेल्ट धारण करने के संबंध में वाहन चालकों को यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिये गये है। 

11 जुलाई 23 को पारित निर्णय के अनुसार उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जारी निर्देशों के पालन कराये जाने की सख्त हिदायत दी गई है। न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही न करने पर  कार्यवाही के बारे में भी सचेत गया है।

प्रदेश के समस्त जिलों में द्वितीय सवार सहित चालक को दो पहिया वाहन पर  हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालक द्वारा अन्य सवारी सहित सीटबेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही गंभीरता से कराने के निर्देशों का पूर्णतः पालन करने एवं वाहन चालक हेलमेट / सीटबेल्ट आवश्यक रूप से धारण करने के निर्देश दिये गये है। 

जारी निर्देशों के अनुसार समस्त शासकीय  अधिकारी कर्मचारी को भी निर्देश के पालन करने हेतु लिखित निर्देश जारी किये जाये एवं हेलमेट धारण न करने वालों के विरूध्द सख्ती से कार्यवाही करते हुए कार्यालय में प्रवेश निरूध्द करने बाबत सख्त हिदायत दी गई है। 

चालक को हेलमेट धारण करने पर ही पेट्रोल वितरण करने के लिए भी कहा गया है। समस्त होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मॉल आदि स्थानों पर फलेक्स एवं बेनर के माध्यम से हेलमेट धारण करने के संबंध में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये है।। हेलमेट धारण न करने वाले को वाहन चालको का उपरोक्त स्थानों पर प्रवेश वर्जित किये जाने के बारे में सख्त हिदायत दी जा रही है। 
 
डायल 100 एवं शहर में लगे पी.ए. सिस्टम व्हीएमएस सिस्टम के माध्यम से हेलमेट धारण करने के संबंध में लगातार उदघोषणा की जाएगी। जिला आबकारी विभाग द्वारा संचालित लाइसेंसी शराब की दुकानों पर एवं हाट बाजार के पार्किंग स्थलों पर हेलमेट धारण करने के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए कहा गया है।

Sagar Watch

SAGAR WATCH/
सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव समूचे सागर नगर में बड़े ही हर्ष और उल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक  शैलेंद्र जैन ने सपत्नीक सागर के विभिन्न जिनालयों में पहुंचकर 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550 निर्वाण महोत्सव पर लाडू चढ़ाया। उन्होंने सर्वप्रथम मोराज़ी पहुंच कर लाडू चढ़ाया एवं मोराजी में विराजमान 105 आर्यिका सौम्य नंदिनी जी माताजी ससंघ के दर्शन कर चरणों में श्रीफल अर्पित किया।

Sagar Watch, Letter Writing Competition

SAGAR WATCH/
अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान वर्ष 2023 24 भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान वर्ष 2023 24 के तहत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 अगस्त 2023 से 31अक्टूबर 2023 तक किया जा रहा है

इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय नए भारत के लिए डिजिटल इंडिया डिजिटल इंडिया फॉर न्यू इंडिया निर्धारित किया गया है प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए रखी गई है जिसमें 18 वर्ष तक तथा 18 वर्ष के अधिक की दो श्रेणियां रखी गई है। 

इन दोनों श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र अधिकतम 500 शब्दों में एवं लिफाफा अधिकतम 1000 शब्दों में की दो उप श्रेणियां रखी गई है हस्तलिखित पत्र हिंदी अंग्रेजी में संबंधित प्रवर अधीक्षक अधीक्षक डाकघर के कार्यालय के पते पर रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट साधारण डाक के माध्यम से अथवा हाथों-हाथ भेजा जा सकता है

प्रवर अधीक्षक अधीक्षक डाकघर का पता अपने निकटतम डाकघर से प्राप्त किया जा सकता है पत्र में प्रतिभागी को उम्र के संबंध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा की दिनांक1 जनवरी 2023 को मेरी आई 18 वर्ष से कम अधिक हैमध्य प्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उप श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रम सा ₹25000 10,000 एवं ₹5000 से पुरस्कृत किया जाएगा एवं चयनित पत्रों को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु महानिदेशालय नई दिल्ली भेजा जाएगा

 महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उच्च श्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमशाह ₹50000 ₹25000 एवं ₹10000 से सम्मानित किया जाएगा पत्र लेटर बॉक्स में पोस्ट करने की अंतिम तारीख दिनांक 31 अक्टूबर 2030 रखी गई है इसके बाद पोस्ट किए गए पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा

परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम दिनांक 15 दिसंबर 2023 एवं अखिल भारतीय स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम दिनांक 31 मार्च 2023 तक घोषित किया जाएगा परिमंडल प्रमुख माननीय श्री बृजेश कुमार मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमंडल भोपाल ने मध्य प्रदेश के सभी नागरिकों से अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान से जुड़ने की अपील की है मुख्य पोस्ट मास्टर जनरलमध्य प्रदेश परिमंडल भोपाल462012

SAGAR WATCH

SAGAR WATCH/
रंग थियेटर फोरम के द्वारा शीघ्र ही महेश एलकुंचवार के प्रसिद्ध नाटक विरासत का मंचन सागर में किया जाएगा। रंग थियेटर फोरम के निदेशक मनीष बोहरे ने बताया कि भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध नाटककार महेश एलकुंचवार के नाटकों में नाटकीय अभिव्यक्ति के कई रूपों को देखा जाता है उन्हें एक जीवनी नाटककार के रूप में देखा जाता है। उन्हीं के प्रसिद्ध नाटक विरासत की तैयारी 1 माह से लगातार केंट बंगला नंबर 48 में चल रही है। नाटक का निर्देशन संगीत श्रीवास्तव NSD कर रहे हैं।

Postings-  प्रभारी नायब तहसीलदारों को तहसीलों में पदस्थ किया

SAGAR WATCH/
कलेक्टर के प्रशासकीय कार्य की सुविधा से जिले में पदस्थ प्रभारी नायब तहसीलदारों, प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख को नये सिरे से विभिन्न तहसील कार्यालयों में पदस्थ किया है।

  इनमें  

  • रमेश प्रसाद कोष्टि प्रभारी नायब तहसीलदार खुरई, 
  • रामराज चौधरी प्रभारी नायब तहसीलदार देवरी, 
  • हेमराज मैहर प्रभारी नायब तहसीलदार बीना,
  • कमलेश समनामी प्रभारी नायब तहसीलदार मालथौन,
  • महेश कुमार दुबे प्रभारी नायब तहसीलदार सुरखी,
  • सुशील कुमार खरे प्रभारी नायब तहसीलदार बिलहरा
  • अनिल अहिरवार प्रभारी नायब तहसीलदार परसोरिया
  • राघवेन्द्र पटेल नायब तहसीलदार को सागर तहसील 


के भू-अभिलेख शाखा में संलग्न किया गया है।
Adhaar Card Updation-अब घर बैठे बदलवा सकते हैं आधार कार्ड में पता

सागर वॉच/
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने नागरिकों के अनुकूल एक नई सुविधा पेश की है। इसके तहत, उन्हें घर के मुखिया (एचओएफ) की सहमति से आधार में दर्ज पते में ऑनलाइन सुधार करने में सहायता मिलेगी।

आधार में एचओएफ आधारित ऑनलाइन पते में सुधार की सुविधा से बच्चों, जीवनसाथी, अभिभावकों आदि ऐसे संबंधियों को काफी सहायता मिलेगी, जिनके पास अपने नाम पर दस्तावेज नहीं होते हैं।

ऐसा राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि संबंध के प्रमाण से जुड़े दस्तावेज जमा करके भी किया जा सकता है, जिनमें आवेदक और एचओएफ का नाम और उनके बीच के संबंध का उल्लेख है। इसके लिए एचओएफ को ओटीपी के जरिये प्रमाणित करना होगा। संबंध के प्रमाण से जुड़ा दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में, यूआईडीएआई के द्वारा सुझाए गए प्रारूप में एचओएफ को एक स्व-घोषणा यूआईडीएआई के पास जमा करनी होती है।

देश के भीतर विभिन्न वजहों से शहरों और कस्बों को पलायन करने वाले लोगों को देखते हुए, यह सुविधा देश के लाखों लोगों के लिए लाभकारी होगी। यह विकल्प यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित किसी भी वैध पते के प्रमाण का उपयोग करते हुए मौजूदा पते में सुधार की सुविधा के अतिरिक्त होगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी निवासी इस उद्देश्य के लिए एक एचओएफ हो सकता है और इस प्रक्रिया के माध्यम से अपने रिश्तेदारों के साथ अपना पता साझा कर सकता है।

‘माई आधार’ पोर्टल  में एक नागरिक पते में ऑनलाइन सुधार करते समय इस विकल्प को चुन सकता है। इसके बाद, निवासी को एचओएफ की आधार संख्या दर्ज करने की अनुमति दी जाएगी, जिसकी सिर्फ पुष्टि करनी होगी। एचओएफ की पर्याप्त गोपनीयता बनाए रखने के लिए एचओएफ के आधार की कोई अन्य जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित नहीं की जाएगी।

एचओएफ की आधार संख्या की सफलतापूर्वक पुष्टि होने के बाद, नागरिक को संबंध के प्रमाण से जुड़ा दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत होगी।

इस सेवा के लिए 50/ रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सफल भुगतान पर, नागरिक के साथ एक सेवा अनुरोध संख्या (एसआरएन) साझा की जाएगी और पते के अनुरोध से जुड़ा एक एसएमएस एचओएफ को भेजा जाएगा। एचओएफ को सूचना प्राप्त होने की तारीख से 30 दिन के भीतर माई आधार पोर्टल में लॉग इन करके अपनी सहमति देनी होगी और इसके बाद अनुरोध पर कोई कार्यवाही की जाएगी।

यदि एचओएफ अपना पता साझा करने से इनकार कर देता है या एसआरएन जारी होने के 30 दिन के भीतर उसे स्वीकार या इनकार नहीं करता है तो अनुरोध को बंद कर दिया जाएगा।

इस विकल्प के माध्यम से पता अपडेट करने की कोशिश करने वाले नागरिक को एक एसएमएस के माध्यम से अनुरोध के बंद होने के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। यदि अनुरोध बंद हो जाता है या एचओएफ की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण अस्वीकार कर दिया जाता है या प्रक्रिया के दौरान अस्वीकार कर दिया जाता है, तो आवेदक को धनराशि वापस नहीं की जाएगी।



सागर वॉच
  सागर जिले में तीन चरणों में हुए त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के बाद आज सागर, राहतगढ़, जैसीनगर, बीना, खुरई, मालथौन, रहली, देवरी, केसली, बण्डा, शाहगढ़ विकासखण्ड मुख्यालयों पर पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों की मतगणना का सारणीकरण और परिणामों की घोषणा की गई। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये।

सागर विकासखण्ड मुख्यालय की मतगणना का सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा स्थानीय शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में की गई। एसडीएम श्रीमती सपना त्रिपाठी ने पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। 

Election Result-पंचायत चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र वितरित

सागर जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में 

  • हल्लू सौर रिछोड़, 
  • राघवेन्द्र सिंह लोधी, 
  • श्रीमती आषा, 
  • श्रीमती राधा, 
  • रीना कोरी, 
  • संजय मोंटू यादव, 
  • मनोहर प्रसाद पाराषर, 
  • चंद्रषेखर अहिरवार, 
  • फदाली अहिरवार, 
  • गंगा अहिरवार 
  • कल्पना राय, 
  • विनीता राजेन्द्र सिंह,
  • अमिता तोमर
  • राधा रानी कुर्मी,
  • गंगा तिवारी,
  • संध्या गौड़,
  • शुभाषीष तिवारी,
  • गणेष चढार और 
  • दिनेष सिंह दिन्नू सम्मिलित है।



केसली

केसली जनपद पंचायत के सदस्य के लिए निर्वाचित सर्वश्री 

  • बलदाउ, 
  • मदनसिंह, 

  • संदीप, 
  • रविशंकर  , 

  • देवीबाई लोधी, 
  • मुन्नालाल लोधी, 
  • माखन अहिरवार,
  • जयरानी अहिरवार,
  • उषा श्रीवास्तव,
  • मीना रानी,
  • प्रीति दांगी,
  • बृजेषरानी गौड़,
  • रामलली
  • छायारानी,
  • रामसेवक उइके,
  • रेखा अरेले,
  • इन्द्रपाल सिंह लोधी,
  • सुल्तान उर्फ कलू गौड़ 


को केसली के तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री कैलाष कुमार कुर्मी द्वारा प्रमाण-पत्र दिये गये। इसके अलावा निर्वाचित पंच एवं सरपंचों को भी निर्वाचन प्रमाण-पत्र दिए गए।

राहतगढ़

राहतगढ़ जनपद पंचायत सदस्य,

  • रामकिशन कटारे, 
  • शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, 
  • प्रियंका, 
  • रामबाबू कुर्मी, 
  • लोकपाल यादव, 
  • रूपवती यादव, 
  • शैतान सिंह, 
  • मुलाबाई, 
  • सरिता, 
  • शोभा रानी राय, 
  • जाहर सिंह राजपूत, 
  • साधना तिवारी, 
  • संजना, 
  • नंदलाल (बबलू) अहिरवार, 
  • शैलेन्द्र साहू खजुरिया, 
  • वंदना विकास कन्हौया, 
  • मनोकामनी अहिरवार, 
  • साधना अरविंद सिंह, 
  • संजना साहब सिंह, 
  • बिन्द्रावन खंगान, 
  • षिवपाल यादव, 
  • सुधीर यादव, 
  • माया जयराम, 
  • जवाहर चढ़ार, 
  • मीना राजू, 
  • गेंदारानी अहिरवार शामिल है।  


शाहगढ़

शाहगढ़ निर्वाचित जनपद सदस्यों में 

  • राजकुमारी अहिरवार,
  • दशोदा अहिरवार,
  • नोनीबाई,
  • नन्ने भाई,
  • हल्लू अहिरवार,
  • टीकाराम विष्वकर्मा,
  • रजनी यादव,
  • कुसुम अहिरवार,
  • मनीष यादव,
  • दीपेन्द्र बुंदेला,
  • रामदेवी, 
  • संतोष, 
  • शिवराज सिंह, 
  • क्रांति सिंह, 
  • पूर्णिमा अहिरवार,
  • मुलाम सौंर,
  • मेंदाकुमारी,
  • कमला यादव,
  • मथराबाई,
  • रामवती सौंर शामिल है।


देवरी

देवरी विकासखण्ड मुख्यालय पर पंच, सरपंच, जनपद सदस्य की मतगणना के बाद सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की विधिवत घोषणा की गई। घोषणा के उपरांत तहसीलदार श्री संजय दुबे ने निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों में श्रीमती सरिता लोधी, निधि बाई, उर्मिला गौड़, वीरेन्द्र लोधी, राधा दीवान, आंचल आठिया, प्रीति गौड़, मुन्नी बसोर, धनीराम गौड़, सुप्रिया कटारे, ओमकार कुर्मी, हेमलता, विकास पाठक, पिंकी नायक शामिल है। जबकि क्षेत्र क्रमांक 2, 4, 5, 9, 11, 14, 17 में निर्विरोध निर्वाचन पूर्व में ही संपन्न हो चुका है।  

बीना

बीना विकासखण्ड मुख्यालय पर पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के पद की मतगणना का सारणीकरण किया गया। साथ ही निर्वाचन परिणाम की घोषणा कर विजयी उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकरी श्री सतीष वर्मा द्वारा प्रमाण-पत्र सौंपे गए। निर्वाचित जनपद सदस्यों में सर्वश्री चंदन आदिवासी, प्रकाष सिंह लोधी, मीराबाई, सखी जनदेव यादव, छमाधर, प्रीति लोधी, संगीता, अमरप्रताप त्रिलोक सिंह, कल्याण सिंह, प्रपेन्द्र उर्फ पप्पू सेन, षिवकुमार राजेन्द्र चढ़ार, मोनाली पस्तौर, सुखवती सुनील कुर्मी, उषा दिनेष राय, मायावती अहिरवार, पी.पी. नायक, लक्ष्मीबाई भरत कुषवाहा, बिहारी, पूरनसिंह रघुवंषी, शोभाबाई शामिल है।

रहली

रहली निर्वाचित जनपद सदस्यों में

  • हनमत जाटव, 
  • ममता मुकेष यादव, 
  • रेखा यशवंत ठाकुर, 
  • करन कुर्मी,
  • सुनीता, लोधी, 
  • हम्मीर सिंह लोधी, 
  • विशाल लिम्मरदार, 

  • रश्मि , 
  • रामराज चौधरी, 

  • आनंद चौधरी, 
  • कविता रानी, 
  • कोमल सेठ, 
  • पार्ववती चढार, 
  • प्रभाबाई राजपूत, 
  • माखन चढार, 
  • लक्ष्मी रानी, 
  • अनिता,
  • मधु सुरेन्द्र सिंह क्षौर, 
  • खुशबू/दीप, 
  • द्रोपदी अहिरवार, 
  • उमाबाई कुर्मी 
  • शानवती, 
  • ममता रानी,
  • सविता भरत सिंह, 
  • रचना शामिल है।


जैसीनगर

जैसीनगर विकासखण्ड मुख्यालय पर पंच, सरपंच, और जनपद सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा के साथ ही रिटर्निंग अधिकारी श्री निर्मल सिंह राठौर द्वारा विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र दिये गये। जनपद पंचायत जैसीनगर के निर्वाचित सदस्यों में श्रीमती अबिता सिंह, सर्वश्री राकेष धानक, रामराज सिंह दांगी, प्रणवराज, सौरभ शुक्ला, कृष्णा बाई चढार, सचिन मंगल सिंह, बृजेन्द्र सिंह दांगी, श्रीमती राधिका घोषी, छतरसिंह, श्रीमती पूनम कोरी, श्रीमती चंद्ररानी पटेल, श्रीमती कृष्णा बाई दुबे, कु. षिवानी गौड़ श्रीमती भारती कुर्मी, श्रीमती गुलाब रानी पटेल, श्रीमती दषोदा जाहर चढार, संतोष पटेल, रामाधार सिंह राजपूत, श्रीमती रामरानी दांगी शामिल है।

बण्डा

बण्डा विकासखण्ड मुख्यालय में रिटर्निंग अधिकारी श्री गोपाल शरण पटेल ने निर्वाचित पंच, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्यों को निर्वाचन की घोषणा के पष्चात प्रमाण-पत्र सौपें। निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्यों में श्रीमती राजरानी सौर, श्रीमती पार्वती बाई, सर्वश्री शालकराम पटेल, गजराज सिंह अहिरवार, गौरव जैन, कु. हरपाल सिंह बेसली, श्रीमती सुमन गौड़, श्रीमती संगीता काछी, रामजी राजपूत, आयुष पांडे, निक्की/विनोद, पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीमती किरण अहिरवार, श्रीमती सुमतरानी, श्रीमती भागबाई, अजीत सिंह लोधी, श्रीमती सरोज राजाभाई वेरखेड़ी, गिल्ली/सड़े, श्रीमती विद्या देवी खारमऊ, राजेष गौड़ श्रीमती प्रीतमबाई अटाबारे, अषोक भारद्वाज, श्रीमती विनीता राजपूत, श्रीमती रानी मिश्रा, लोकेन्द्र सिंह लम्मरदार शामिल है।

खुरई

खुरई विकासखण्ड मुख्यालय पर पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा के बाद निर्वाचित उम्मीदवारों को रिटर्निंग अधिकारी श्री इसरार अहमद खान ने प्रमाण-पत्र वितरित किये। विजयी जनपद पंचायत सदस्यों में सर्वश्री शकंर सिंह, श्रीमती कुसुम रानी अहिरवार, धन्नू सेन, सचिन पटेल, ठा. संतोष सिंह, श्रीमती विनीता राजपूत, लक्ष्मण, दीपेष अहिरवार, श्रीमती संगीता राजपूत, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती कुसुम कुषवाहा, जमना खैरा, समरत अहिरवार श्रीमती सरोज रानी दांगी, श्रीमती माधुरी सिंह, श्रीमती नीरज बाई गौड़, श्रीमती हेमलता दांगी, श्रीमती सीमा देवी ठाकुर, श्रीमती प्रियंका बेडिया, अंकित सिंह ठाकुर, श्रीमती प्रेमरानी व रामबाबू विष्वकर्मा सम्मिलित है।  

मालथौन
मालथौन जनपद पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ है, उनमें 

  • बड़ी बहू आदिवासी, 
  • अजय प्रताप सिंह, 
  • बुंदेल सिंह ललोई, 
  • महादेव पटेल, 
  • माखनलाल, 
  • शिरोमणी दांगी, 
  • चंद्रकली अहिरवार, 
  • राजकुमारी राजपूत, 
  • कमलेष अहिरवार, 
  • रागनी सिंह, 
  • मालती बाई, 
  • प्यारे सौर, 
  • रमेष कुमार कुशवाहा, 
  • देवकी पटेल, 
  • संतोष अहिरवार, 
  • उत्तम सिंह राजपूत, 
  • सुनीला,
  • प्रेमबाई यादव शामिल है।

 Read In English I Hindi
80th-Foundation-Day-एक-अक्टूबर-को-स्थापित-हुई-थी-महार-रेजिमेंट

सागर वॉच । गुरूवार को महार रेजिमेंट केन्द्र, में  रेजिमेंट के 80 वां  स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर केंद्र के कमाडेंट ब्रिगेडियर अमित बाजपेई ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इसी मौके पर एक स्मारिका का विमोचन भी  हुआ। 

महार रेजिमेंट का है गौरवशाली इतिहास 

महार रेजिमेंट के स्वर्णिम इतिहास की शुरुआत 01 अक्टूबर 1941 को प्रथम बटालियन की स्थापना से हुई । अब तक यह रेजीमेंट 21 नियमित इन्फेंट्री बटालियन, तीन टी. ए. बटालियन, तीन राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन और एक टास्क फोर्स बटालियन के साथ विशाल रेजिमेंट के रूप में विकसित हो चुकी है।

                    Also Read: Clerks-running Nagar Palikas in Bundelkhand

शुरुआत में पूर्णतः महार जाति की एक इन्फैंट्री रेजीमेंट के रूप में स्थापित हुई यह रेजिमेंट अब अखिल भारतीय स्वरुप धारण कर चुकी है । इसमें बार्डर स्काउट्स बटालियन की मिश्रित जातियों को शामिल किया गया । 

रेजिमेंट की जवानों ने ओलिंपिक खेलों में किया भारत का प्रतिनिधित्व 

महार रेजिमेंट ने राष्ट्र निर्माण, राहत अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों और खेलकूद में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं ।  रेजीमेंट के कई सैनिकों ने एशियाई खेलों और ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर ख्याति प्राप्त    की ।

Also Read: Paste-COVID-19-Treatment-Charges-List-At-The-entrance-DM

उल्लेखनीय है कि 22 वीं महार रेजीमेंट के सूबेदार अमित पंघाल ने हाल ही में राष्ट्र मंडल खेलों, एशियन गेमऔर विश्व मुक्केबाजी चम्पियनशिप में जीत का परचम लहराया ।