Sagar Watch News/ सन 1968 से निरंतर योग के क्षेत्र में कार्यरत योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर 16 जून रविवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक योग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के संचालक और जिला योग आयोग के अध्यक्ष योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि 21 जून योग दिवस पर सामूहिक आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारिया योग से जुड़ी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतमय में योग निकेतन परिवार द्वारा योगाभ्यास का आयोजन पद्माकर सभागार परिसर में 16 जून की सुबह किया जा रहा है।
Sagar Watch News/ सन 1968 से निरंतर योग के क्षेत्र में कार्यरत योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर 16 जून रविवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक योग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के संचालक और जिला योग आयोग के अध्यक्ष योगाचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि 21 जून योग दिवस पर सामूहिक आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारिया योग से जुड़ी संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतमय में योग निकेतन परिवार द्वारा योगाभ्यास का आयोजन पद्माकर सभागार परिसर में 16 जून की सुबह किया जा रहा है।
SAGAR WATCH / 23 जून 2023/ प्रदेश स्तरीय योग ओलंपियाड में जिले के बंडा विकासखंड के कक्षा आठवीं के छात्र ने स्वर्ण पदक (GoldMedal)जीत कर SAGAR संभाग का नाम रोशन किया है।
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंडा के कक्षा आठवीं के छात्र प्रशांत खंगार ने प्रदेश स्तरीय योग ओलंपियाड में गोल्ड मेडल जीता। साथ ही उन्होंने योग का प्रदर्शन करके सबको दिखाया।
इस सफलता के लिए उन्होंने अपने मॉडल स्कूल के प्रशिक्षक व शिक्षक को धन्यवाद दिया और यह गोल्ड मेडल स्कूल को समर्पित किया।
प्रशांत खंगार ने बताया कि उनके प्रशिक्षक प्रदीप के द्वारा प्रतिदिन योग का प्रशिक्षण दिया जाता था और समर कैंप में भी योग की कक्षाएं लगाई गई। इस सफलता पर सागर संभाग के जेडी डॉ मनीष वर्मा के द्वारा प्रशांत को हार्दिक बधाई दे कर उत्साहवर्धन किया।
प्रशांत अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने कि तैयारी कर रहा है। एक कार्यक्रम के अवसर पर जे.डी. मनीष वर्मा एवं सहायक संचालक श्री आशुतोष गोस्वामी के द्वारा प्रशांत को सम्मानित किया गया।
सागर वॉच : 21 जून, 2023 / नवमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सागर जिले में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर हजारों लोगों ने योगासन, प्रणायाम आदि यौगिक क्रियाओं में भाग लिया।
जिले का मुख्य कार्यक्रम पीटीसी ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “वसुधेव कुटुम्बकम के लिये योग“ की थीम पर आधारित था। इसमें सैकडों स्कूली बच्चों के साथ अतिथियों ने योगाभ्यास किया।
SAGAR WATCH/ योगाचार्य विष्णु आर्य का कहना है कि योग को योग ही बना रहने दे योगा नही बनाए। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति है। योग आसन आसानी से की जाने वाली क्रिया है इसे कसरत जैसे नही करना चाहिए। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस के जरिए पूरे विश्व में नए सिरे से स्थापित किया है।
योगाचार्य श्री आर्य विश्व योग दिवस 21 जून की तैयारियों पर केंद्रित योग निकेतन द्वारा पद्माकर सभागृह परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
इसी सिलसिले में कार्यक्रम के मुख अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज दुनिया में भारत विश्व गुरु योग जैसी अध्यात्मिक शक्तियों की वजह से है। हमने भौतिक संसाधनों की बजाय योग आयुर्वेद जैसी प्रभावी परम्पराओं पर फोकस किया । यही कारण विश्व गुरु बनाने का है। सागर में योग की लंबे समय से योगाचार्य विष्णु आर्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे है।
अनेक संस्थाएं आगे आई है। सागरवासी योग को इस तरह अपनाए कि अब सागर को लोग योग नगरी के रूप में जाने और स्थापित हो।
भाजपा नेता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम सागर इस तरह के आयोजनों के लिए जगह उपलब्ध कराए ताकि शहरवासी नियमित योगाभ्यास कर सकें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए योग गुरु भगतसिंह ने 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर लोगो को नियमित योगाभ्यास, श्रीयंत्र और श्री सूक्त के पाठ और नशामुक्ति का संकल्प पत्र भरवाया गया।
जनसमूह को योग कैलेंडर आदि वितरित किए गए। योगाभ्यास में अनेक स्कूलों और संस्थानों से जुड़े महिला पुरुषो ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यकम में पगारा क्षेत्र के पवन विश्वकर्मा और उनके बेटे गौरव और बेटी राधिका ने योग की संगीतमय प्रस्तुति दी।
सागरवॉच @ सातवे विश्व योग दिवस पर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान साग़र में योग के क्षेत्र मे स्थापित राज्यस्तरीय स्वामी विवेकानन्द योग पुरस्कार के लिए चयनित योगाचार्य विष्णु आर्य के निर्देशन में पूरे विधि-विधान के साथ आयोजित हुआ। इसका आन लाईन कार्यक्रम भी प्रसारित हुआ। केंट बोर्ड ने इसका प्रसारण किया।