Mayor Election- कांग्रेस के प्रपंच पर सागर विधायक को निष्ठा प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं

Mayor Election- " कांग्रेस के  प्रपंच पर सागर विधायक को निष्ठा प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं "


सागर वॉच/
नगर निगम सागर के महापौर पद का  चुनाव सियासत के गलियारों में काफी अहमियत हासिल करता नजर आ रहा है
। कांग्रेस पार्टी द्वारा सागर नगर विधायक की बहू को अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लेकर भाजपा के खेमे में भूचाल सा पैदा कर दिया है जिसके कम्पन से  भाजपा का प्रदेश स्तर का नेतृत्व भी महसूस कर रहा है। 

इसी के नतीजतन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सागर के दौरे पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन के दौरान न केवल कांग्रेस पार्टी को छल ,प्रपंच, कपट और फूट डाल कर राज करने वाली पार्टी बता कर आलोचना की बल्कि नगर विधायक शैलेन्द्र जैन को यह कह कर तसल्ली भी दी कि उन्हें चिंता करने के जरूरत नहीं है

उन्होंने विधायक को पार्टी का कर्तव्यनिष्ठ  कार्यकर्ता बताते हुए तसल्ली दी कि कांग्रेस द्वारा उनके छोटे भाई की पत्नी को महापौर प्रत्याशी बनाये जाने से उन्हें किसी भी प्रकार से निष्ठा के प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं है 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी द्वारा सागर नगर के महापौर पद के लिए प्रत्याशी चयन कर पैदा किये गए हालात में  कांग्रेस पार्टी का जवाब देने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है 

श्री शर्मा ने  भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है बताते हुए कहा कि चुनाव चाहे कोई भी हो उसमें पार्टी की जीत का कारण सिर्फ कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुये कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे प्राणपण से आगामी चुनाव में जीत का संकल्प लेकर चुनाव रण में उतरे। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की अहमियत बताते हुए कहा कि संगठन की नजर प्रत्येक कार्यकर्ता पर होती है और सदैव ही संगठन अच्छे कार्यकर्ताओं को खोजकर फिर उन्हें जबावदारी सौंपती है। इसलिये सभी कार्यकर्ता निरंतर कार्य करते रहें। साथ ही आगामी चुनावों में पार्टी द्वारा बनाये गये अधिकृत प्रत्याशी को एकजुटता के साथ ऐतिहासिक जीत दिलाकर देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करे  





Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours