Articles by "#Surkhi-By-Election"
#Surkhi-By-Election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 

By-Election-Surkhi-Ready-to-Poll-Admin

सागर वॉच । सुरखी विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए मतदान को जिला प्रशासन द्वारा सारी प्रशासिनक तैयारियां कर ली गईं हैं. 

  • सुरखी विधानसभा क्षेत्र -एक नजर 
  •  कुल मतदाता -2 लाख 5 हजार 810 मतदाता
  • क्षेत्र में कुल मतदाता पर्ची वितरित 1 लाख 97 हजार 349 
  • अनुपस्थित मिले मतदाता -3376
  •  स्थानांतरित हुए मतदाता -1528
  • मृत पाए गए मतदाता -2620 
  • दोहरे मिले मतदाता -935 
  • अवितरित  मतदाता पर्चियां 8459 
  • डाक मतपत्र से मतदान  - 1069
  • 80 वर्ष से अधिक, दिव्यांग एवं कोविड 19 प्रभावित कुल  मतदाताओं द्वारा किया गया है.
  • क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र  297
  •   आर्दश मतदान 10 
  • क्षेत्र में कुल  सेक्टर ऑफीसर नियुक्त- 30  
  •  साथ 30 पुलिस मोबाईल निरंतर भ्रमण कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करायेगी.  
  • चिन्हित क्रिटीकल मतदान केंद्र 93 
 Also Read : कोरोना से बचे तो बाल झड़ने लगे, नजर होने लगी कमजोर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक सिंह ने बताया कि 

प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 70 प्रतिशत मतदाता के मान से कोविड संक्रमण से बचाव की विभिन्न सामग्री वितरित की जाएगी। इस सामग्री में 

370 थर्मल गन, 

4 हजार 88 फेस शील्ड, 

500 एमएल की 615  सैनेटाईजर की बॉटल, 

सौ एमएल सैनेटाईजर की 4 हजार 985 बॉटल, 

1 हजार 782 पीपीई किट, 

डेढ़ लाख पॉलीथिन ग्लब्ज, 

12 हजार 328 रबर ग्लब्ज, 

8 हजार 664 एन-95 फेस मास्क 

तथा 

डेढ़ लाख थ्री-लेयर मास्क वितरित किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि  मास्क व हाथपोश   आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।

 Also Read : Admin carelessness-कचरा हटाये जाने के लिए था फटकार का इंतज़ार

Read In English I Hindi
MP-Surkhi-By-Election-Uma-Bharti-Says-कांग्रेस-विधायकों-ने-सरकार-गिराई-भाजपा-का-तोड़-फोड़-में-भरोसा-नहीं

सागर वॉच ।
मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती का कहना है कि भाजपा तोड़ने मे विश्वास नहीं करती वह तो समुद्र है जहां नदियां उमड़-उमड़ के उसमें समाती हैं । 
कांग्रेस सरकार में कोई भी काम न होने से उनके विधायक और मंत्री सभी परेशान थे । इसलिए कांग्रेस के विधायकों ने ही कांग्रेस की सरकार गिराई है।  

                         Also Read : उपचुनाव-में-कांग्रेस-हार-की-कगार-पर-खड़ी-है

सुरखी विधान सभा क्षेत्र के बिलहरा मे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आयीं  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस नें जनता से इतने वादे कर लिये थे कि वो पूरे नही हो रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया नें जनता से किये वादे कमलनाथ को याद दिलाये ,तो उन्होंने सिंधिया को सड़क पर जाने के लिए कह दिया । 

सुश्री उमाभारती ने कहा कि कमलनाथ तो सरकार चला ही नहीं  रहे थे रिमोट कांट्रोल मिस्टर बंटाधार उनके पीछे ही खडे़ रहते थें । उन्होंने कहा कि जनता अर्श -फर्श पर बैठाती है अब इन उपचुनावों मे भी पूरी 28 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त  होने वाली है अगले बीस-तीस साल तक कांग्रेस आने वाली नही है।

Also Read : सियासी बयानबाजी का निशाना बने सिंधिया,कमलनाथ ,गद्दारी और आईटम

पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुश्री भारती नें राष्ट्रीय मुद्दों बोलने पर परहेज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित  है । उन्होने कहा कि जितनी तपस्या से उन्होंने मिस्टर बंटाधार से सत्ता छीनी थी उतनी ही तपस्या से शिवराज सिंह चौहान ने सरकार चलाई है। उनके पास संयम है, धेर्य है जो मेरे पास नहीं है। 

Also Read : दुबई तक फैले हैं आईपीएल सट्टेबाजों के तार, किसानों की मौत से सकते में है सरकार


Congess-Leader-Covid-19-Guidelines

#MediaWatch@Khabron-Ki-Khabar

Headlines : सुर्खियाँ 

आज अधिकांश अखबारों में कोविड-19 से जुड़ी खबरों को काफी तवज्जो के साथ प्रकाशित किया है। खबरों के मुतबिक जिला प्रशासन ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन  के दो मामलों में तो मामले दर्ज किए लेकिन एक अन्य मामले में कोई भी कार्रवाई करने मे रूचि नहीं दिखाई।

 दैनिक भास्कर ने अपनी खबर मे सुरखी विधानसभा मे भाजपा के दो कार्यक्रमों  में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के उलंघन पर भाजपा अध्यक्ष पर जैसीनगर मे पार्टी की बैठक के आयोजन व राहतगढ़ में राजस्व मंत्री की मौजूदगी में सभा के आयोजन पर वेयर हाउस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Also Read : News-In-Short- NO-Remedisivil-Injection-Without-doctors-Prescription

वहीं दैनिक आचरण ने जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष की अंत्येष्ठी में कोविड-19 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन की खबर को बैनर खबर बना कर छापा है। खबर के मुताबिक जिला कलेक्टर को भोपाल के अस्पताल से दिवंगत के कोरोना संक्रमित होने की सूचना आने के बाद स्वास्थ्य अमला मौके पर पहुंचा तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। इस मामले में नगर निगम आयुक्त ने अपनी अनभिज्ञता जाहिर की। खबर के मुताबिक अंत्येष्ठि कार्यक्रम मे दो भाजपा के मंत्री, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण व शहर के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। 

नवदुनिया की खबर मे बताया गया है कि कोविड-19 के प्रकोप  चलते नवरात्र के अवसर पर भगवानगंज स्थित कच्छ कड़वा पाटीदार समाज की समाजवाड़ी में गरबे का आयोजन नहीं किया जाएगा। खबर के मुताबिक लगातार पिछले 60 साल से यहां आयोजित हो रहे गरबा नृत्य की परंपरा पहली बार टूटने जा रही है।

            Also Read: #Media-Watch, IPL-Betting, ख़बरों-का-दबदबा-बरकरार

अखबारों में सुरखी विधानसभा में होने जा रहे चुनावों से जुड़ी खबरों को भी काफी अहमियत से छापा जा रहा है। दैनिक भास्कर ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के एक गांव के लोगों से चर्चा के आधारित पर छापी खबर मे बताया है कि गांव वालों का कहना है कि दोनों प्रत्याशियों को देख लिया गांव वालों की समस्याएं जस की तस बनीं हुईं है। वहीं गांव के लोग दोनों प्रत्याशियों के दबदबे से भयभीत भी नजर आए। उन्होंने किसी भी प्रत्याशी बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। 

वहीं नवदुनिया ने सुरखी उप-चुनाव के सिलसिले में जिला प्रशासन द्वारा अपराधियों व अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ की गई कार्रवाईंयों का ब्यौरा छापा है। खबर के मुताबिक  जिला प्रशासन ने अब तक करीब तीन दर्जन अपराधियों को जिला बदर व अवैध शराब के 5 सौ से ज्यादा प्रकरण बना चुका है।

                                Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी

लीक से हटकर खबर

दैनिक भास्कर ने शहर में स्मार्ट सिटी व यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुई वाहनों के ई-चालान की कार्रवाई से जुड़ी खबर छापी है। खबर मे बताया है कि एक अक्टूबर से शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत अबतक  दो सौ से ज्यादा चालान भेजे जा चुके हैं व तीन दर्जन से ज्यादा लोग चालान भर चुके हैं। अखबार ने 15 तारीख से शुरू होने जा रहे सिनेमाघरों के सिलसिले में शहर के मल्टीप्लेक्स व सिनेप्लेक्स के मालिकों के हवाला से बताया कि अभी एक और हफ्ते सिनेमाघर बंद ही रहेंगें।

नवभारत ने “केन्द्र से पर्याप्त नहीं मिल रहा है बीज” शीर्षक से छापी खबर में बताया है कि रबी की फसल लेने के लिए किसानी कार्य शुरू हो गए हैं लेकिन क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र में भी प्रमाणित व आधार बीज की कमी बनी हुई है।

                            Also Read : उपचुनाव-में-कांग्रेस-हार-की-कगार-पर-खड़ी-है

#MediaWatch@Khabron-KI-Khabar

#mediawatch-SagarWatch

 जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष व श्रीमंत नरेश सेठ के निधन की खबर आज सभी अखबारों ने प्रमुखता से छापी है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की पत्रकार वार्ता को लगभग सभी अखबारों ने अलग-अलग पहलुओं के साथ स्थान दिया है।

अखबारों की आज की सुर्खियां 

दैनिक आचरण ने झा के बयान उपचुनाव में कांग्रेस पराजय के मुहाने खड़ी है शीर्षक से छापा है। जबकि नवभारत ने झा के अन्य बयान कमलनाथ ने अलीगढ़ के तालों मे कैद कर दिया है कांग्रेस के विधायकों के शीर्षक से बाक्स लगाया है। वहीं नवदुनिया ने इस खबर को “अमर्यादित भाषा का उपयोग कर संवेदना खो रही है कांग्रेस” शीर्षक से लगाया। दैनिक सागर दिनकर मे प्रभात झा की पत्रकार वार्ता को स्थान ही नहीं दिया। लेकिन अखबार ने अपने सागर पृष्ठ पर देवरी क्षेत्र मे एक शिक्षक के कोविड-19 संक्रमण से मौत होने की खबर को पहली खबर के रूप मे स्थान दिया है। खबर मे अखबार ने पाठकों को कोरोना के भर व निराशा से उबरने की सलाह भी दी।

Also Read: #MediaWatch हड़ताल खत्म-दिवाली पर मिलेंगे ऑफर-ठगों से रहें सावधान

लीक से हटकर खबर 

नवदुनिया ने शहर की चर्चित पुरव्याऊ क्षेत्र मे लगने वाली दुर्गा जी की झांकी से जुड़ी खबर छापी है। खबर मे बताया गया है कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते इस बार पुरव्याऊ काली पंडाल मे मातारानी के दरबार के लिए सीढ़ियों को नहीं बनाया जाएगा और आरती में माईक का प्रयोग  भी नहीं किया जाएगा जिससे ज्यादा भीड़ एक ही समय पर न जुट पाए। 

             Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी

दैनिक आचरण ने बोनस नहीं मिलने पर रेल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी को पहली खबर बना कर छापा है। खबर मे पश्चिमी क्षेत्र रेलकर्मियों के महामंत्री के हवाले से बताया गया है कि रेलवे के करीब 13 लाख कर्मचारियों को 2 हजार करोड़ रूपए बोनस के रूप मे केन्द्र सरकार के पास लंबित पड़ा है। इसके अलावा अखबार ने निर्माणाधीन मेगा आईटीआई के ठेकेदारों द्वारा काम को अधूरा छोड़ कर भाग जाने की खबर प्रमुखता से छापी है। खबर के मुताबिक ठेकेदारों के काम छोड़ कर बीच मे ही भागने से मौके पर निर्माण सामग्री ढेर लगे हुए हैं।

फाॅलोअप खबर की श्रंखला में

नवभारत ने एक बार फिर सागर-भोपाल मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के शुरू हुए नई पथकर चैकी पर उपभोक्ताओं को अभी एक साथ आने-जाने का कर भरने पर मिलने वाली छूट की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है और न ही फास्टटैग की सुविधा भी चालू नहीं हुई है।

Read In English I Hindi
#News-In-Short-सुरखी-में-नेताओं-के-दौरों-में-आई-तेजी

 सागर वॉच @ खबर संक्षेप में 

सुरखी-उप चुनाव -नेताओं के दौरों में आई तेजी 

सुरखी विधानसभा में उपचुनाव के चलते राजनैतिक सरगर्मियां तेज होती जा रहीं हैं। दोनों प्रमुख राजनैतिक दलों-भाजपा व कांग्रेस के नेता सुरखी को फेरा लगा रहे हैं और जनता से संपर्क कर रहे है।मंगलवार को भाजपा के सागर के विधायक शैलेंद्र जैन व नरयावली के विधायक प्रदीप लारिया ने सुरखी के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर जन संपर्क किया।

सिहोरा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान सागर के विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा गरीबों व किसानों का खास ख्याल रखती है इसीलिए वह इनहीं वर्गों से जुड़ी योजनाओं के क्रियांवयन लगी है।

                     Also Read: Clerks-running Nagar Palikas in Bundelkhand    

वहीं नरयावली विधायक ने राहतगढ़ क्षेत्र मे जनसंपर्क के दौरान कहा कि आगामी उप-चुनाव पर ही उनकी पार्टी का भविष्य तय करने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने 15 महीनों के कार्यकाल मे प्रदेश मे चल रहीं सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था।

विश्वविद्यालय में विभागा-अध्यक्ष की नियुक्ति पर भाराछासं ने जताया खेद 

डाॅ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्याय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ ने विश्वद्यालय को ज्ञापन सौंपकर वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग की है। संघ का आरोप है  कि विभागाध्यक्ष पर संबंधित थाने मे छेड़खानी का मामला दर्ज है। इस लिहाज से उन्हें विभागाध्यक्ष के जैसे जिम्मेदारी भरे पर नियुक्ति अनुचित है।

                                     Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी

संभागायुक्त ने लगाया बीएमसी का औपचारिक दौरा ..बांटी नसीहतें 

मंगलवार को ही संभागायुक्त ने बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय का औपचारिक दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने चिकित्सकों व अस्पताल के अमले को नसीहत भी दी कि कोविड-19 के मरीजों के उपचार व सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है।

                            Read Also: Prevention-Best Vaccine Against Covid-19

Read In English I Hindi
News-In-Short

सागर वॉच । ख़बरें संक्षेप में   

सिंधिया को बनना था मुख्यमंत्री कमलनाथ को बना दिया -भाजपा 

सुरखी विधानसभा क्षेत्र मे आगामी 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के सिलसिले में आयोजित एक जनसभा मे भाजपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस पार्टी पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जनता ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश का मुख्यमंत्री चुनने के मकसद से कांग्रेस को वोट दिया था। लेकिन कांग्रेस के आलाकमान ने प्रदेश की बागडोर कमलनाथ को सौंप कर जनता के साथ धोखा किया है।

                        Also Read: Clerks-running Nagar Palikas in Bundelkhand    

उन्होंने कहा कि कमलनाथ विकास की बात नहीं सुनते थे इसलिए उनकी सरकार बिखर गई। अब कोई भी कांग्रेस के साथ नहीं रहना चाहता है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसका नतीजा उसे आगामी चुनावों मे भुगतना पड़ेगा।

राशन पोर्टल से आधार कार्ड जोड़ने में कोताही दो पंचायत सचिव निलंबित 

ग्राम पंचायतों मे राशन मित्र पोर्टल पर हितग्राहियों के आधार कार्ड जोड़ें जाने की प्रक्रिया मे ढिलाई बरते जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी  अधिकारी ने बंडा व राहतगढ़ जनपद पंचायतों की क्रमशः बीजरी पंचायत व कांचरी पंचायत के सचिवों को निलंबित कर दिया है।

                        Read Also: Prevention-Best Vaccine Against Covid-19

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला खाद्य नियंत्रक ने  ग्राम पंचायतों मे राशन मित्र पोर्टल पर हितग्राहियों के आधार कार्ड जोड़े जाने की प्रक्रिया के सिलसिले मे प्राप्त प्रगति पत्रक प्राप्त के आधार पर सभी ग्रामं पंचायतों को 5 अक्टूबर तक राशन मित्र पोर्टल पर आधार कार्ड की सीडींग का कार्य पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।


प्रदेश के राजस्व मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में लाखों की अवैध शराब जब्त 

प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री के गृह क्षेत्र में जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी व राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्र की होटलोंव ढाबों पर छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई मे सुरखी व राहतगढ़ के मुख्य संचालित ढाबों व होटलों से करीब चार लाख रूपए कीमत की अवैध शराब जब्त की  गई है।

                                        Also Read : सागर -भोपाल-की-यात्रा-हुई-महंगी