Atal Bihari statue

 

Atal Bihari Statue Inaugrated-अष्टधातु से बनी यह प्रतिमा  30 फीट  ऊंची है

SAGAR WATCH/
सागर के अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया गया।  और कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत उपस्थित थे।

      
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी जी ऐसे महापुरूष थे, कोई विरोधी भी जिनकी आलोचना नहीं करता था। वे युग पुरूष थे। इतिहास पुरूष थे। सारे विशेषण उनके लिए कम पड़ जाते है। 

वाजपेयी जी ने गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये। अगली पीढियां उनकों जान सके उनके व्यक्तित्व , कृतित्व उनके साहित्य से प्रेरणा ले सके। इसके लिए उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। उनका व्यक्तित्व निराश व्यक्ति के लिए हौसला देता है। वे अजातशत्रु और राजनीति के संत थे। आज प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना ने गांव-गांव को सडकों से जोड़ दिया है। यह उन्हीं की देन है।
         
नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि आज हम सबके जीवन का महत्वपूर्ण दिन और सौभाग्य की बात है कि महामानव स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी ने विकास यात्रा की शुरूआत की थी, उस यात्रा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।  
      
राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी ऐसे व्यक्तित्व थे सभी राजनैतिक दलों के लोग जिनका सम्मान करते थे। वे प्रखर वक्ता थे। हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति उनके भाषण सुनने के लिए आतुर रहते थे। किसी परिपूर्ण व्यक्ति की कल्पना करते है तो वे वाजपेयी थे।
      
सांसद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की कार्य करने की अदभुत शैली थी। यह खुशी की बात है कि आज उनकी प्रतिमा स्थापित हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की यह देश में सबसे बडी मूर्ति है। यह स्थान एक तीर्थ के रूप में जाना जाएगा।
      
सागर के विधायक ने बताया कि अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगरीय विकास मंत्री द्वारा एक करोड़ रू. की राशि स्वीकृत की गई थी। जिससे प्रतिमा का स्थापना हो सकी। स्व. वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे, जो सभी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है।
       
   
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अटल पार्क सागर में अनावृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की प्रतिमा देश में स्व. वाजपेयी की स्थापित की गई सबसे बड़ी प्रतिमा है। अष्टधातु से बनी यह प्रतिमा 30 फीट उंची और इसका वजन सात टन है।
 
इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, शैलेष केशरवानी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, नगरनिगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, पत्रकारगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours