#sagar #tourism #bundelkhand

Sagar WAtch News

Sagar Watch News/
 
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग  धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी का कहना है कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं इस पर लगातार कार्य किया जा रहे हैं। 

सागर की लाखा बंजारा झील सागर में 196 लाख से तैयार होने वाले वोट क्लब जलक्रीडा केंद्र के भूमि पूजन में शामिल होने आये पर्यटन संस्कृति मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार पर्यटन संस्कृति को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है जिसके तहत रामराजा सरकार में 200 करोड रुपए की लागत श्री रामराजा लोक का निर्माण किया जा रहा है, चित्रकूट, बांदकपुर में भी बड़े विकास कार्य किया जा रहे हैं जो की शीघ्र ही मूर्त रूप लेंगे।


मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि दमोह में रानी दमयंती बाई संग्रहालय एवं किले का जीर्णोद्धार 20 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा, इसी प्रकार पन्ना में डायमंड म्यूजियम भी बनाया जाएगा, इसी प्रकार रामवन गमन पथ का भी कार्य चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि सागर के छोटा तालाब के लिए दो करोड रुपए की राशि से विकास कार्य किया जाएगा, इसी प्रकार 50 लाख रुपए की राशि से सागर के पुरातत्व संग्रहालय का विकास एवं विस्तार किया जाएगा ।

उन्होंने पर्यटन संस्कृति के लिए शासन के पास राशि की कमी नहीं होने देने का आश्वासन देते हुए कहा कि सागर के विधायक शैलेंद्र जैन लगातार विकास की बात करते हैं और जिस के चलते सागर विकास की दृष्टि में महानगरों की तर्ज पर विकास कर रहा है।

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि सागर के इतिहास में नया अध्याय जुड़ रहा है, जब लाखा बंजारा झील में जल क्रीड़ा केंद्र स्थापित किया जा रहा है। झील को दो भागों में विभाजित किया गया है—बड़ा तालाब तैयार हो चुका है, जबकि छोटे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए सरकार से सहयोग की अपेक्षा है। 

उन्होंने बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाओं की बात करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन का विकास होगा। साथ ही पुरातत्व संग्रहालय के विकास के लिए भी अर्थसहायता की आवश्यकता जताई। जल क्रीड़ा केंद्र में सभी प्रकार की जल क्रीड़ाएं उपलब्ध होंगी और पर्यटकों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि सागर में विकास की लहर चल रही है और यह अब रुकेगी नहीं
 

 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours