#sagar #engineering #computerScience

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
सत्र 2025-26 से इंदिरा गांधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इससे अब सागर एवं बुंदेलखंड के छात्र-छात्राओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। AICTE, नई दिल्ली ने इस ब्रांच के लिए 60 सीटें स्वीकृत की हैं। साथ ही ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 10% (6 सीटें) और टीएफडब्ल्यू योजना के अंतर्गत 5% (3 सीटें) अतिरिक्त मिलेंगी। कुल मिलाकर 69 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

कॉलेज में विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों की पढ़ाई करवाई जाएगी। इसके लिए उच्च तकनीकी लैब्स तैयार की गई हैं।

प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में होगी:

  1. दो चरण JEE-2025 के आधार पर।

  2. तीसरा चरण 12वीं मैथ्स मेरिट पर कॉलेज लेवल काउंसलिंग से होगा।

छात्रवृत्ति और सुविधा: SC, ST, OBC वर्गों को छात्रवृत्ति तथा SC-ST को निःशुल्क स्टेशनरी भी दी जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर: जानकारी के लिए हेल्प डेस्क 9425663001, 8770020949 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस निर्णय से बुंदेलखंड के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours