#sagar #stress #collector #Exam #result

Sagar Watch News

Sagar watch News/
सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी.आर.
ने परीक्षा परिणाम के पहले बच्चों को तनाव मुक्त रखने के उद्देश्य से एक अभिनव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

कलेक्टर ने छात्रों को समझाया कि:

  • परीक्षा जीवन का हिस्सा है, परिणाम से डरने की जरूरत नहीं।

  • असफलता अंत नहीं, बल्कि सफलता की शुरुआत होती है।

  • कर्म करते रहें, फल अपने आप मिलेगा (गीता के श्लोक का उदाहरण)।

  • खेल-कूद जरूरी है, यह शरीर को स्वस्थ रखता है और करियर का रास्ता भी बन सकता है।

  • आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को बनाए रखें।

  • तनाव को दूर करने के लिए मित्रवत व्यवहार, खुले संवाद और समय प्रबंधन अपनाएं।

पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने कहा:

  • शौक और दोस्त तनाव दूर करने में मदद करते हैं।

  • तनाव को साझा करें, छुपाने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन और जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा ने भी छात्रों को लक्ष्य पर केंद्रित रहने और समस्याओं को साझा करने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम को पूरे मध्यप्रदेश का पहला प्रयास बताया गया, जिसमें कलेक्टर ने स्वयं अभिभावक की भूमिका निभाते हुए छात्रों से संवाद किया और उन्हें तनाव से निपटने के उपाय बताए।


इस अवसर पर सीएम राइज विद्यालय क्रमांक-1 सागर की कक्षा 12वीं की छात्रा अन्वी ठाकुर ने संवाद करते हुए कहा कि असफल होने पर क्या करना चाहिए ,क्या नहीं करना चाहिए, किसका सपोर्ट लेना चाहिए, किसका नहीं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़े ही मार्मिक रूप से दोनों प्रश्नों के उत्तर दिए जिससे सभी बच्चे संतुष्ट हुए। 

उत्कृष्ट विद्यालय सागर की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी कोमल गोस्वामी एवं कुमारी प्रांसी गोस्वामी ने, महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय क्रमांक 2 की छात्रा कुमारी निशा मकरानी, कुमारी प्रकृति वर्मा, कुमारी शरमीन खान, बेसिल स्कूल के छात्र वरुण अरोड़ा, आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा अपेक्षा गोस्वामी ने भी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

संवाद कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ. सोनू चौबे ने छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की। प्राचार्य कल्पना शर्मा ने संवाद कार्यक्रम का संचालन किया एवं अपने विचार व्यक्त किये। 

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से कुमारी शालू शर्मा ने छात्र-छात्राओं को तनाव मुक्त रहने के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र के श्री पंकज शर्मा, अतिरिक्त परियोजना अधिकारी श्री यशवर्धन चौबे, श्री कमलेश चढ़ार सहित शिक्षक मौजूद थे।

तनाव मुक्त रहने के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सीएम राईज शास. कन्या उमावि एमएलबी क्र 01 विखं सागर, शासकीय कन्या उमावि एमएलबी क्रमांक-2 विखं सागर, शासकीय उत्कृष्ट उमावि सागर, शास. बालक हाईस्कूल गोपालगंज, शासकीय हाईस्कूल काकागंज विखं सागर, शासकीय उमावि बाघराज तिली, शासकीय उमावि पुरानी सदर, शासकीय उमावि बरारु ,अशासकीय एमानुअल उमावि, अशासकीय सरस्वती शिशु मंदिर रमझिरिया विखं सागर, आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4,केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, टैगोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पर्ल पब्लिक स्कूल, वात्सल्य स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, बीईओ मनोज तिवारी व अन्य अधिकारी  शामिल हुए।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours