#shyamlam #kavi #sagar #sahityaSagar
Sagar watch News/ रज़ा फाउण्डेशन नयी दिल्ली तथा सागर की साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था श्यामलम् संयुक्त रूप से एक ही नाम के दो कार्यक्रमों की एक श्रंखला आयोजित कर रहे हैं- साहित्य सागर शीर्षक से क्रमशः ये आयोजन 10 नवंबर 2024 तथा 08 दिसंबर 2024 को होटल वरदान के सभागार में किये जा रहे हैं |
पहले आयोजन में शिवकुमार श्रीवास्तव, राजा दुबे तथा माधव शुक्ल मनोज की कविताओं पर विचार विमर्श किया जायेगा| दूसरे आयोजन में रमेशदत्त दुबे, आग्नेय तथा जितेन्द्र कुमार के कविकर्म पर विचार विमर्श होगा| इन आयोजनों के माध्यम से शहर में एक बार कवियों की उपस्थिति को, उनकी भौतिक अनुपस्थिति के समय, अनुभव किया जा सकेगा|
आयोजनों की जानकारी देते हुए श्यामलम् संस्था के अध्यक्ष उमाकान्त मिश्र ने बताया कि वयस्क साहित्य रसिकों की सहभागिता तक ही इन आयोजनों को सीमित नहीं रखा गया है| सागर के विद्यालयों के विद्यार्थियों को पूर्वज कवियों से परिचित कराने के लिए काव्यपाठ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं|
दोनों आयोजन तिथियों से पहले शहर के छह विद्यालयों में इन कवियों की कविताओं का पाठ विद्यार्थियों द्वारा किया जायेगा| निर्णायकों की भूमिका में स्थानीय साहित्यकार तथा विद्यालयों के भाषा के शिक्षक रहेंगे|
दोनों आयोजनों में भोपाल, बनारस, बाँदा, नयी दिल्ली के विद्वानों के साथ ही स्थानीय वक्ता वक्तव्य देंगे | दूसरे आयोजन में सभी छह कवियों की चयनित कविताओं के संग्रह का लोकार्पण किया जायेगा |
#shyamlam #kavi #sagar #sahityaSagar
Post A Comment:
0 comments so far,add yours