Mithun | Dada Saheb Phalke | Film| Actor |
Sagar Watch News/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान " दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लगभग 5 दशक में अपनी उत्कृष्ट अभिनय यात्रा के माध्यम से अभिनेता श्री चक्रवर्ती ने न केवल करोड़ों भारतीय के साथ विश्व के दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि समाज के निर्माण में भी योगदान दिया है।
मिथुन दा और उनका फ़िल्मी सफ़र
मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के सबसे होनहार और विविधता भरे अदाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत 1976 में फिल्म मृगया से की, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।
गंभीर किरदारों से लेकर मनोरंजक और हास्य भूमिकाओं तक में सहजता से ढल जाने कि उनकी खूबी के चलते अदाकारी कि दुनिया में उन्होंने अपना एक अलग ही मुकाम बनाया। फिल्म जगत में उन्हें "मिथुन दा" और "डिस्को डांसर" के रूप में पहचाना जाता है, वो 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर से एक आइकन बन गए। इस फिल्म ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाई और उनकी डांसिंग स्टाइल को एक नया आयाम दिया।
मिथुन का अभिनय शैली प्राकृतिक और ऊर्जा से भरपूर होती है। वह हर किरदार को अपनी शारीरिक भाषा और चेहरे के भावों के साथ जीवंत करते हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में हैं डिस्को डांसर, प्यार झुकता नहीं, घर एक मंदिर, अग्निपथ, और सुरक्षा। उन्होंने एक्शन, रोमांस, ड्रामा, और कॉमेडी सभी शैलियों में काम किया है, जिससे वे बहुआयामी अभिनेता साबित हुए हैं। इसके अलावा, मिथुन ने टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी है और "डांस इंडिया डांस" जैसे शो में जज की भूमिका निभाई है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours