Politics, Sagar


 

SAGAR WATCH/ सागर जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनने लगा है। सागर विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपना प्रचार शुरू कर चुके हैं।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र में हीरालाल चौधरी ने शासकीय सेवा से निवृत्त होने के बाद दीवार लेखन का काम तेजी से शुरू कर दिया है। ये कांग्रेस पार्टी से टिकिट की उम्मीद लगाए है।

सागर में कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ने दीवार लेखन का काम काफी पहले ही शुरू कर दिया था। पूछता है सागर अभियान के माध्यम से वे सागर की जनता के बीच अपना संदेश पहुंचा रहे। 

सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मुकेश जैन ढाना ने भी दीवार लेखन का काम शुरू कर दिया। इसके पहले वे हॉर्डिंग्स- बैनर पोस्टर के माध्यम से शहर के विभिन्न भागों में जनता को चुनाव लड़ने का संदेश दे चुके हैं। 

हालांकि उनका मामला अभी किस राजनीतिक दल से जुड़कर चुनाव लड़ना है इस बात पर लटका हुआ।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours