agriculture,Paddy,Registration
सागर वॉच/ धान उपार्जन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा की बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों से अभी तक 14 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। जिले में बनाए गए 30 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से खरीदी जारी है। जिले में कुल 7750 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया था। अभी तक 2248 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। 3986 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए स्लाट बुक किए गए है।
बैठक में कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर जिले में उत्पादित धान किस्मों की ही खरीदी के साथ-साथ उपसंचालक कृषि को खरीदी केन्द्रें का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन को सुचारू रखने के साथ वारदाने की कमी न होने के लिए,समय पर परिवहनके लिए भी ताकीद किया। बैठक में बताया गया कि उपार्जित धान का 85 प्रतिशत परिवहन हो गया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा में खाद्यान वितरण और उठाव की माह नबम्वर-दिसंबर की जानकारी लेकर कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक समूह और कल्याणकारी संस्था निर्धारित मात्रा का हर माह उठाव करें। महिला बाल विकास मैपिंग में बार बार बदलाव न करें। उचित मूल्य दुकानों के बहुउदेशीय बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारण, एनयूटी माडल अंतर्गत दुकान निर्माण, गडबडी करने वाले उचित मूल्य दुकानों के विरूघ्द कार्यवाही, पात्रता पर्ची , ई-केवायसी, नई दुकानों को समूह को आंवटित करने , सीएम हेल्पलाइन की षिकायतों का निराकरण आदि की समीक्षा की।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours