Articles by "jain"
jain लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar watch News

Sagar Watch News/
सागर में जैन समाज और भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। समाज के विवाद में मीडिया में चर्चा का विषय बने है। भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज विराजमान हैं। रविवार को उनके आहार के दौरान सेवा में जुटी 'ब्रह्मचारिणी दीदी' के साथ जरा सी बात पर समाज के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। 

मामला फिलहाल थाने में हैं। दोनों पक्ष एफआईआर दर्ज कराने का दबाव भी बना रहे हैं। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए मोतीनगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत पर मामला जांच में लिया है। दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार भाग्योदय तीर्थ में रविवार सुबह मुनिश्री के आहार चल रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मचारिणी दीदी ने वहां मौजूद दूसरे पक्ष से हाथ हटाने के लिए बोला। ताकि उनके परिचित कमरे के अंदर आ सके। इसी दौरान उन्होंने दूसरे पक्ष का हाथ हटा दिया, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और मुनिश्री के आहार होने के बाद मारपीट होने लगी।

पुलिस से मिली जानकारी भाग्योदय तीर्थ में रविवार को जैन मुनि की आहारचर्या के दौरान विवाद हुआ है। जैन समाज की ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने जो घटना बताई है उसमें मुनिश्री के आहार के दौरान हाथ हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ है। 

साधक विशाल जैन व कुछ लोगों ने मुनिश्री के जाने के बाद उनके साथ मारपीट की है। उनका चश्मा भी तोड़ दिया गया है। बीच बचाव के लिए उनके भतीजे से भी मारपीट की गई है।  

इधर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और घटना की अलग कहानी सुना रहा है। जैन समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में थाना पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। 

थाना परिसर में लगी जैन समाज के लोगों की भीड़।

ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने बताया कि भाग्योदय तीर्थ में मुनिश्री के आहार चल रहे थे। इसी दौरान हाथ हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ। कुछ लोगों ने मुनिश्री के जाने के बाद मेरे साथ मारपीट की। चश्मा तोड़ दिया। मेरे भतीजे को भी मारा है। 

विवाद देख लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मामले में थाने आकर शिकायत की है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। इस दौरान थाने में जैन समाज की भीड़ लग गई।

मामले में जांच करा रहे हैं 

भाग्योदय तीर्थ में ब्रह्मचारिणी के साथ मारपीट के मामले में मोतीनगर थाना प्भारी जसवंत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाग्योदय में दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में एमएलसी करा रहे हैं। फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।मेंडिकल जांच कराई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले में जांच की जा रही है।

Jain Parichay Sammelan- विवाह योग्य युवक-युवतियों ने दिया अपना परिचय

सागर वॉच/
संजोग समिति सागर के द्वारा आयोजित अखिल भारतीय जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में लगभग 6 दर्जन से अधिक युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना और परिवार का परिचय दिया सभी युवक-युवतियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
 

आज परिचय देने वालों में 

  • गौरव जैन बेगमगंज, 
  • अरिहंत जैन बड़मलहरा, 
  • प्राशु सिधंई तेंदूखेड़ा, 
  • गरिमा जैन बटियागढ़, 
  • रिचा बजाज नरसिंहपुर, 
  • प्रिन्स जैन नागपुर, 
  • स्वप्निल जैन देवरी, 
  • शिल्पा जैन जैसीनगर, 
  • केतन वैशाखिया सागर, 
  • आकाश जैन शाहगढ़, 
  • अमन जैन खिमलासा, 
  • मौसम सिंघई सागर, 
  • प्रिया मलैया गढ़ाकोटा, 
  • सुष्मिता जैन मड़ावरा, 
  • श्रद्धा जैन मड़ावरा, 
  • अकित जैन कोटा, 
  • सागर जैन जबलपुर, 
  • महिमा दीवान, 
  • मोनिका जैन छतरपुर,
  • रविकान्त बॉदकपुर,
  • विनोद जैन सागर,


आदित्य जैन पूना सहित लगभग 6 दर्जन से अधिक युवक- युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया युवतियों ने विशेष रूप से अपने परिवार का परिचय दिया और ससुराल में स्वतंत्रता रहे बंधन कम हो धर्म से जुड़ा हुआ परिवार हो ऐसे परिवारों को प्राथमिकता देने की बात कही वही लड़कों ने कहा कि उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो उनके साथ-साथ उनके परिवार का ध्यान रखें और माता जी महाराज जी के लिए चौका इत्यादि में पारंगत हो इसके अलावा व्यापारिक कार्यों में सहयोग करें। 

आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नेवी जैन, दीपक बहेरिया, संजय दिवाकर, डॉ विक्रम जैन, सुनील छाया, श्रीमती रश्मिरितु अनिल नैनधरा की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ समिति के स्वागत अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया कि पत्रिका में लगभग 1050 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं।

कार्यक्रम में विशेष रुप से देवेंद्र जैन स्टील, सटटू कर्रापुर, सचिन स्पोर्ट्स, मुकेश मोदी , मनीष नायक, राजेश सरस, मुकेश खमकुआ, आशीष वाछल, ऋषभ गढाकोटा, रजनीश डीसेंट, अजय लंबरदार, संजय डबडेरा, ऋषभ डबडेरा, सपन जैन, भैयालाल लंबरदार, महेश बाबा सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।