Articles by "Public Issues"
Public Issues लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Sagar Watch News

Sagar Watch News/ 
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर का मानना है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का विरोध राजनीतिक है, और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज़ादी के 77 वर्ष बाद भी भाषा की राजनीति जारी है। 

सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने भाषा विवाद पर बोलते हुए कहा कि त्रिभाषा फार्मूला कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। 

उन्होंने हिंदी भाषा की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संख्या बल के बावजूद भी हाशिये पर है, क्योंकि इस पर राजनीतिक संरक्षण नहीं है। उन्होंने स्टालिन से अपील की कि यदि हिंदी से आपत्ति है तो वे उर्दू, कन्नड़ या तमिल में शिक्षा प्रदान कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इसी फार्मूले को दोबारा लागू किया है। श्री ठाकुर ने कहा कि यदि कोई भाषा वास्तव में थोपी गई है, तो वह अंग्रेजी है। दक्षिणी राज्यों में पहली भाषा उनकी मातृभाषा या राज्य भाषा होती है, दूसरी अंग्रेजी और तीसरी कोई अन्य भारतीय भाषा।

श्री ठाकुर ने सुझाव दिया कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं में सी-सैट-2 को समाप्त कर दिया जाए और चयनित अभ्यर्थियों को उनके कार्यक्षेत्र के राज्य की भाषा का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए।

अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर बोलते हुए, उन्होंने पाकिस्तान की अस्थिरता और सरकार व सेना की कमजोरी का जिक्र किया। उन्होंने यूक्रेन संकट से सीख लेने की आवश्यकता बताई और कहा कि अंतरराष्ट्रीय कर्ज के दुष्परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं।

SAGAR WATCH NEWS

Sagar Watch News/ 
नगर निगम द्वारा सभी व्यवसाईयों को अलग से अनुज्ञप्ति न लेने पर दुकान सील करने की चेतावनी का सभी दवा विक्रेताओ ने विरोध किया एवं आगे आंदोलन की चेतावनी दी।

यह चेतावनी शहर के दवा विक्रेताओं ने  ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एन्ड ड्रगस्ट AIOCD की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जिला औषधि विक्रेता संघ सागर द्वारा सदस्य मिलन समारोह मोतीनगर स्थित गार्डन मे संपन्न कार्यक्रम के दौरान दी। इसी कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी शुक्रवार को भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय  में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

समारोह मे दवा व्यवसायियो द्वारा दवा व्यापार में आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार मंथन किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने ऑनलाइन दवा विक्रय पर चिंता व्यक्त की, विभिन्न औद्योगिक घरानों के द्वारा विभिन्न खाद्य आपूर्ति श्रंखला  के माध्यम से जैसे स्विग्गी, रेलटेल आदि के द्वारा दवाइयों का विक्रय एवं सप्लाई करने पर चिंता जताई गई।

दवा विक्रेताओं का कहना था की दवा व्यवसाय में समुचित तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता होती है एवं उचित रखरखाव की भी आवश्यकता होती है किंतु इन अप्रशिक्षित एवं लेकिन खान-पान की  सामग्री का वितरण करने वाली कथित अवैध एजिंसियाँ  द्वारा दवा का विक्रय गैर कानूनी एवं आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। 

इनके द्वारा दवा विक्रय करने से नकली एवं प्रतिबंधात्मक दवाइयां का विक्रय रोकना संभव नहीं है, जिससे दवा व्यवसाय की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग जाता है। अतः उचित दवा विक्रय के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। 

इस अवसर पर नगर निगम द्वारा सभी व्यवसाईयों को अलग से अनुज्ञप्ति न लेने पर दुकान सील करने की चेतावनी का सभी दवा विक्रेताओ ने विरोध किया एवं आगे आंदोलन की चेतावनी दी। समारोह मे अध्यक्ष अशोक जैन, सचिव अनिल जैन, पीआरओ अरूण तारण, प्रदीप जैन, राजेश जैन, रवि गुप्ता,दिलीप दूधानी, मनीष ठाकुर, संदीप जैन सहित जिले के 500 से अधिक दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

SAgar Watch News

Sagar Watch News/
क्षत्रिय महासभा की युवा शाखा अध्यक्ष राहुल सिंह चौरा ने महासभा के वरिष्ठ संरक्षकों के मार्गदर्शन और क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा की सहमति से क्षत्रिय महासभा युवा कार्यकारिणी जिला सागर का गठन किया है। 147 सदस्यीय युवा कार्यकारिणी में 5 जिला संगठन महामंत्री, 20 जिला महामंत्री, 39 जिला उपाध्यक्ष, 66 जिला मंत्री, 9 विधिक सलाहकार तथा 6 सोशल मीडिया सहयोगियों की नियुक्ति की गई है।

क्षत्रिय महासभा युवा कार्यकारिणी में जिले के सभी विकास खंडों व तहसीलों के विभिन्न ग्रामों से सक्रिय युवाओं को शामिल किया गया है ताकि संगठन का विस्तार हो और समाज की एकता को और मजबूती प्रदान की जा सके। 

युवा कार्यकारिणी में 

जिला संगठन महामंत्री के पद पर 

  • अवधेश सिंह बेरसला (युवा उद्योगपति) केसली, 
  • अमर प्रताप सिंह(गोलू) (ज.प. उपाध्यक्ष बीना) देहरी, 
  • सिद्वार्थ सिंह रूसल्ला, 
  • जितेन्द्र सिंह पटौआ, 
  • सचिन सिंह राजपूत सागर शामिल हैं।  


जिला महामंत्री के पद पर 

  • सुरेन्द्र सिंह भौंरदहार, 
  • अवधेश प्रताप सिंह राजपूत गुढ़ाकला, 
  • अभिषेक सिंह (सरपंच प्रतिनिधी) मुआर, 
  • रामजी सिंह ठाकुर बहेरिया गौरझामर, 
  • महाद्वीप सिंह राजपूत कंदवा, 
  • बलवंत राजा बुंदेला सेमरा, 
  • ब्रजेन्द्र सिंह, हिलगन, 
  • सत्यविजय सिंह दुदवारा, 
  • राजेश सिंह(सरपंच) कुकवारा, 
  • भानूप्रताप सिंह (न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधी) सिमरिया, 
  • मिलन सिंह(सरपंच) हनौता, 
  • कृष्ण सिंह राजपूत बिलहरा, 
  • गौतम सिंह ठाकुर सेमाढ़ाना, 
  • विश्वजीत सिंह रिछावर, 
  • नीलम सिंह राजपूत(सरपंच) मुर्रई, 
  • पुष्पेन्द्र सिंह सहावन, 
  • नागेन्द्र सिंह(रिंकू) घोगरा, 
  • तिलक सिंह बूढ़खेड़ा बण्डा, 
  • भूपेन्द्र सिंह(गोलू) उरदौना, 
  • संदीप सिंह भापेल, विक्रम सिंह तेवरा के नाम शामिल हैं।


जिला उपाध्यक्ष के पद पर दिनेश सिंह इमलिया, सत्यपाल सिंह(गोलू) पड़क्वारी, शिवेन्द्र सिंह पाटई, अनिरूद्व सिंह गौर शाहपुर, यश राजपूत टिकरिया, मोंटू राजपूत(पूर्व सरपंच) मुआर, ऋषभ सिंह चौहान डोंगर सलैया, अंगद सिंह कुसमी, कुलदीप सिंह झिरिया, चंद्रभान सिंह कुकवारा, राजदीप सिंह(सरपंच प्रतिनिधी) गोराखुर्द, शैलेन्द्र सिंह बुंदेला बण्डा, दीपेन्द्र सिंह परासिया, संदीप सिंह ठाकुर कुसुमगढ़, अजय प्रताप सिंह ठाकुर मेनवारा, रणधीर सिंह राजपूत रतौना, पिंटू सिंह बहेरिया नरयावली, आकाश सिंह गोदना, पुष्पेन्द्र सिंहसीहोरा, सुदीप सिंह बम्होरी, सचिन सिंह (इन्डस बैंक) सागर, दिव्यांक सिंह मोहासा, कपिल सिंह बेरखेड़ी, कृष्णा सिंह राजपूत झागरी, निर्माण सिंह मकरोनिया, सतेन्द्र सिंह बेरखेड़ी, विक्रम सिंह केवलारी, अजीत सिंह सोलंकी हिलगन, आकाश सिंह पीपरा, रवि सिंह ठाकुर पैलेसपुर, यशवंत सिंह बघेल गीधा, रावराजा राजपूत बांदरी, राज ठाकुर बिलैया, शत्रुघन सिंह गढ़ौला, सुमित सिंह धनोरा, प्रभात सिंह धनोरा, अंकित सिंह बरोदिया नौनगिर, पुष्पेन्द्र सिंह रारौन, राहुल सिंह बाहरपुर, अभिनाश राजपूत गढ़ौला के नाम शामिल हैं।

जिला मंत्री के पद पर सुमेर सिंह बड़गान, ब्रजेश सिंह रमखिरिया, आनंद सिंह परासई, सुरेन्द्र सिंह जामघाट, अभिषेक सिंह अंकला,  आकाश सिंह पर्रका, सुनील सिंह सीरी, भानू सिंह सिकंदर बरखेड़ा, देवेन्द्र सिंह रानीपुर, राहुल सिंह रानगिर, हरदेव सिंह शाहपुर, संजय सिंह बरौदा, प्रदीप सिंह अचलपुर, रवि सिंह हिलगन, राजा सिंह झिनपिनी, गोलू सिंह रैंजा, विजयपाल सिंह (पिंटू) घाटमपुर, नरेन्द्र सिंह उदयपुरा, चरन सिंह नरेटा, सरदार सिंह जैतपुर, नीरज सिंह सागौनी, देवेन्द्र सिंह बिजौरा धुलतरा, सौरभ सिंह बिजौरा, निरंजन सिंह मानेगांव, हर्षपाल सिंह बोरिया, भूपेन्द्र सिंह समनापुर, शक्ति प्रताप सिंह झिरिया, रामजी राजपूत नन्ही देवरी, सौरभ राजपूत रामखेरी, अनिल राजपूत जरूआ, रामखिलौना सिंह खमरिया, अंकुश सिंह सरपंच बरकोटी, अभिराज सिंह अटारी, सत्यम सिंह (लम्बरदार) भड़राना, नितिन सिंह कंदवा, राहुल सिंह सोलंकी कोटरा, नीरज सिंह टेंटवारा, लोकेश सिंह बीना, रोहित सिंह बरा, अमोल सिंह क्वायला, शुमेन्द्र राजा बुन्देला बरगुवां, अभिषेक सिंह ठाकुर खोना वाले, कृष्णा राजा दांगी महुआखेड़ा, अक्षय सिंह राजपूत रामझायरी सुरखी, मोहित सिंह ठाकुर जैसीनगर, अनिरूद्व सिंह राजपूत नरयावली, निषिकांत ठाकुर सीहोरा, अमन सिंह कौरजा, जितेन्द्र सिंह देवराजी, गौरव सिंह चौहान मौठी, रोहित राजपूत मझगुवां, विक्रम राजपूत कर्रापुर, राजा सिंह ठाकुर बारछा, राहुल सिंह सिमरिया, रवि सिंह हरदी, हीरू सिंह मालथौन, राज सिसोधिया मालथौन, अंकित सिंह पड़रिया, आदित्य सिंह मेनवारा, अरूण राजा गंभीरिया, अभिमन्यू सिंह सरगोली, संदीप सिंह सानौधा, संग्राम सिंह ठाकुर पड़रिया, राजवीर सिंह शाहपुर, दीपेन्द्र सिंह जैतपुर, अजय राजपूत रोड़ा के नाम शामिल हैं।

विधि सलाहकार के पद पर एड. सौरभ सिंह परमार सागर, एड. अनुराग सिंह हिलगन, एड. अनिरूद्व सिंह केसली, एड. यशपाल सिंह दुधवारा, एड. कृष्ण प्रताप सिंह महुआखेड़ा, एड. प्रणव सिंह महुआखेड़ा, एड. अरूण सिंह रहली, एड. कृष्ण राज पड़रई, एड. मनीष सिंह पटौआ के नाम शामिल हैं। सोशल मीडिया के पद पर जयप्रताप सिंह गुढ़ाकला, अंकित सिंह मझगवां, त्रिवेन्द्र सिंह सौरई बण्डा, अजेन्द्र सिंह मुआर, प्रीतेश सिंह बरोदा एवं रामराजा सिंह बनखिरिया को नियुक्त किया गया है।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 एक सिपाही अकेले 50 करोड़ का भ्रष्टाचार नहीं कर सकता है। इतना बड़ा भ्रष्टाचार उच्च अधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधियों की सहभागिता के बगैर नहीं हो सकता है। परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा प्रकरण की जांच विस्तार से होना चाहिए। 

यह विचार लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने आज सागर प्रवास पर  पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किये उन्होने कहा कि पिछले ढाई दशक के दौरान सरकार के तीन-चार कार्यकाल में परिवहन विभाग की जांच कराई जाना चाहिए, ताकि भ्रष्टाचार का बड़ा स्त्रोत बंद हो सके। 

श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आरटीओ के नाकों को समाप्त करने का निर्णय पूर्व में ही लिया था जिसके अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं ट्रक चालकों की परेशानी कम होने के साथ ही विभागीय भ्रष्टाचार पर बंदिश और ईधन और प्रदूषण में कमी आयेगी। 

श्री ठाकुर ने कहा कि बंगलादेश के हालात निरंतर बिगड़ रहे हैं और जिया उर्र रहमान की पार्टी में अराजकता कीस्थिति व अल्पसंख्यकों पर ज्यादती हो रही है जो कि चिंताजनक हैं. हाल ही में बंगलादेश में पाक के सैन्य अधिकारियों को अपने कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया है। 

प्रधानमंत्री कोइस सवाल पर गहराई से विचार करना चाहिए चूंकि बंगलादेश भारत की सीमाओं से सटा है उसका प्रभाव पड़ सकता है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर लोसपा की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि डॉ सिंह ने संसद में लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वहन किया और प्रतिपक्ष को सम्मान दिया। 

उन्होंने कहा कि खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंहने पिछले दिनों विधानसभा में मालथौन नाके  पर अराजकता की स्थिति होने और ट्रक-चालकों से अवैध वसूली की बात उठाई थी। उनकी सूचना सही होगी वे गंभीरता से मामलों को उठाते हैं किन्तु इस एक घटना को आधार बनाकर परिवहन नाकों पर चैकिंग बंद किये जाने के निर्णय को नकारा नहीं जा सकता। 

उन्होंने कहा कि सागर जिला अस्पताल अलग से संचालित होना चाहिए। इस मामले में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने भी अपनी ओर से पहल की है। मैं सागर की जनता की भावनाओं के अनुरूप उनके इस प्रयास पर उन्हें धन्यवाद देता हूं। राज्यसरकार ने तिली अस्पताल में एक वार्ड को लोकर्पण कराकर तिली अस्पताल को अलग से संचालित करने की मंशा दिखाई है मुझे उ्मीद है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शीध्र ही तिली अस्पताल और बीएमसी के मर्जर संबंधी निर्णय को समाप्त करने की घोषणा करेंगे।

रघु ठाकुर ने कहा कि वर्ष १९६४ में राममनोहर लोहिया ने सबसे पहले नदी जोड़ों योजना की पहल की थी । उन्होंने कहा था कि बाढ़ और सूखा सबसे बड़ी बीमारी है। प्रतिवर्ष इससे प्रभावित लोगों की मदद के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। स्वतंत्रता के बाद से अब तक बाढ़ व सूखा के नाम पर 40 लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इतिहास के बारे में निष्पक्ष दृष्टिïकोण रखना चाहिए।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज को संपूर्ण और ठीक तरीके से विकसित करने के लिए लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में नये सिरे से निर्मित किया जाना चाहिए। वर्तमान स्थल पर बीएमसी के विकास के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।  ऐसे में जिला अस्पताल का परिसर बीएमसी को दिये जाने के बाद भी मेडिकल कॉलेज को ठीक तरह से विकसित नहीं किया जा सकता।

यह सुझाव सागर की प्रथम नागरिक महापौर संगीता तिवारी ने मीडिया को जारी अपने एक बयान के जरिये दिया। महापौर ने कहा इस संबंध में माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री और सागर के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्लाजी से भी पिछले प्रवास के दौरान चर्चा की थी।

उनका कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त 300 करोड़ रुपये की राशि पिछले तीन वर्ष से रखी है उसका मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए कोई उपयोग नहीं हो पाया। उसका उपयोग भी नई जगह पर ही हो। 

मेडिकल कॉलेज की वर्तमान जगह को पीपीपी मोड पर प्राइवेट संस्थान को दे दी जाये तो वह उस परिसर को निजी उपयोग के लिए ठीक से विकसित कर देगा साथ ही नये परिसर में बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज को भी तैयार किया जा सकेगा। 

जिला अस्पताल सागर यानी तिली अस्पताल की अपनी एक पहचान है। जिले के प्रत्येक व्यक्ति के लिए यहां इलाज सुलभ है। उनकी पहुंच में यह स्थान है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल का मर्जर बिल्कुल गलत है। 

इसी सिलसिलें में उन्होंने जिला अस्पताल के बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में वलय के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि  यह काम पूर्व में भी किया जा चुका है, जिसके दुष्परिणाम सामने आने के बाद मर्जर समाप्त करना पड़ा। ऐसी ही स्थिति दोबारा न बने, लोग परेशान न हों इसलिए जिला अस्पताल को यथावत रखा जाये और मेडिकल कॉलेज का विस्तार नये सिरे से नई जगह पर किया जाये। 

बेहतर यही है कि जिला चिकित्सालय तिली को वर्तमान परिसर में ही और अधिक सुविधायुक्त बनाया जाये तथा मेडिकल कॉलेज के लिए नये परिसर की तलाश कर एक ही कैंपस में चिकित्सा सेवा संबंधी सभी संकाय संचालित करने की व्यवस्था की जाये। 

साथ ही उन्हें यह भी बताया था कि जनभावनाएं मर्जर के खिलाफ हैं। जल्दी ही नगर निगम के पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ इसी मांग को लेकर हम एक बार फिर से माननीय उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्लाजी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से भी मिलेंगे।

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में जिला चिकित्सालय के  विलय की योजना आम जनता के खिलाफ है । जब  प्रदेश के इंदौर उज्जैन जबलपुर भोपाल रीवा ग्वालियर जैसे कई जिलों में जिला चिकित्सालय का विलय मेडिकल कॉलेज में नहीं किया गया तो सागर ही  क्यों ? 

ये मुद्दा   सर्व दलीय  नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित बैठक सरस्वती वाचनालय सागर में आम नागरिकों के साथ संवाद में चर्चा के दौरान रघु ठाकुर ने उठाया। उन्होंने कहा कि  वो  मेडिकल कॉलेज के  विकास और उन्नति के पक्षधर हैं, लेकिन एक के विकास के लिए उसकी मातृ संस्था को  खत्म किया जाय ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सागर की जनता के साथ यह  सौतेला  व्यवहार है ,जिसे जनता किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी। 

इनको को भी समझ आये विलय (Merger) के नुकसान 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित उन सभी दलों के लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस बात को समझा है कि यह विलय जनता की हितों को नुकसान पहुंचाएगा । उन्होंने कहा कि सभी की राय एक कमेटी गठित की जाए जो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन    देकर जनहित में चर्चा करेगी ।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि जिला चिकित्सालय सागर एक सुचारू रूप से चलने वालीसंस्था है जिसमे हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं इसका मर्जर ऊचित नहीं है ।पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वे इस विलय के पक्ष में नहीं है। 

इस अवसर पर सीपीआई नेता कामरेड अजीत कुमार जैन शिवसेना के प्रदेश नेता पप्पू तिवारी आम आदमी पार्टी केजिलाध्यक्ष डी के सिंह एस यू सी आई के राम अवतार शर्मा सेहत कई समाजसेवी संगठनों ने भी इस विलय का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सुखदेव प्रसाद तिवारी ने की। संचालन रामकुमार पचौरी ने किया और आभार पूर्व विधायक सुनील जैन ने माना।

ये हुए शामिल

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बचाने के संबंध में श्री रमाकांत यादव, प्रदीप गुप्ता, सिंटू कटारे प्रभात जैन लीला शर्मा, जितेंद्र रोहन विनोद तिवारी चंपक जैन हर्षित पांडे रानू ठाकुर चिकी एंथोनी सुधीर जैन रमेश दुबे बाबू मछंदर शंकर लाल मेट टीकाराम दीवान श्री दास रैकवार संजीव महेश्वरी वीरेंद्र सुहाने प्रकाश सोनी पुष्पेंद्र राजपूत वीरेंद्र राज हरिशंकर सेन बाबूलाल अहिरवार प्रवीण डोंगरे  और अन्य लोगों ने भाग लिया। चर्चा उपरांत हाथ उठाकर मत पूछा गया। सभी लोगों ने जिला चिकित्सालय के विलय के विरोध में मत दिया।

मोर्चा आज सौंपेगा ज्ञापन

कल 19 नवंबर 2024 को दिन बारह बजे नागरिक मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल रघु ठाकुर संरक्षक के साथ आयुक्त सागर संभाग से मिलकर उन्हें मुख्य मंत्री जी के नाम ज्ञापन देगा।