#sagar #maharanaPratap #rally

Sagar watch News

Sagar Watch News/ 
 सागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की जयंती की पूर्व संध्या पर युवा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में भव्य ऐतिहासिक वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम से हुई, जो सागर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। 

हजारों लोगों की सहभागिता और भगवा पताकाओं से सजी रैली में डीजे पर देशभक्ति गीत गूंजते रहे। रैली में श्रीराम, महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल की भव्य झांकियां भी थीं। विभिन्न समाजों और संगठनों ने स्वागत द्वार बनाकर, आरती और पुष्प वर्षा से रैली का स्वागत किया।

यात्रा का उद्देश्य हमारे महापुरुषों वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल के विषय में युवा पीढ़ी को जागृत करना है ताकि वे इस देश के वीर क्षत्रियों की गौरव गाथा , उनके त्याग और बलिदान के इतिहास को जानें।- अविराज सिंह

अविराज सिंह, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष लखन सिंह और महिला विंग अध्यक्ष प्रीति सिंह ने रैली का नेतृत्व किया। गौर प्रतिमा, महाराज छत्रसाल प्रतिमा सहित अन्य स्थलों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। रैली का स्वागत ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, जैन समाज, साहू समाज, मुस्लिम समाज, राजनीतिक नेताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया। मार्ग में शीतल जल व जूस की व्यवस्था की गई।

तीन बत्ती पर कांग्रेस नेताओं ने भी रैली का स्वागत किया, जिससे आयोजन की गैर-राजनीतिक छवि स्पष्ट हुई। रैली का समापन पटकुई में सरपंच विशाल गुरु के स्वागत के साथ हुआ। पूरे शहर में ओजस्वी नारों और आतिशबाजी से माहौल भगवामय हो गया। यह आयोजन ऐकता, संस्कृति और इतिहास के गौरव को सशक्त रूप से उजागर करने वाला रहा।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours