#sagar #iscon #temple #cm

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 
 मप्र का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर  सागर में मेनपानी गाँव में बन रहा है। इस्कॉन सागर के अध्यक्ष कृष्णार्चनदास प्रभुजी ने बताया कि  इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस यानी इस्कॉन (ISCON) संस्था शहर से लगे मेनपानी गांव की पहाड़ी पर भगवान राधा-कृष्ण का भव्य मंदिर बनाएगी। मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन 30 अप्रैल को होगा। भूमिपूजन समारोह में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आएंगे।

उन्होंने बताया कि मंदिर बनने से सागर के इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। धार्मिक पर्यटन बढ़ने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। परिवहन सहित व्यापारिक गतिविधियां इस क्षेत्र में बढ़ने से सागर के निवासियों को भी फायदा मिलेगा।

मुख्य मंदिर के अलावा 12 प्रकल्प बनेंगे

उन्होंने बताया की मुख्य मंदिर सफेद मार्बल और राजस्थान के लाल पत्थरों से 20 हजार वर्गफीट में   पहाड़ी पर 3 एकड़ क्षेत्र में 50 करोड़ की लागत से बनेगा  इसके अलावा बाकी क्षेत्र में गौशाला और चिकित्सा जैसे सेवा के प्रकल्प बनाए जाएंगे। संस्था को दान में मिली  3 एकड़ भूमि  पर होने जा रहे  

इस्कॉन सागर के अध्यक्ष कृष्णार्चनदास प्रभुजी ने बताया कि भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमाएं जयपुर से तैयार होकर आएंगी। प्रतिमाएं करीब साढ़े तीन से चार फीट ऊंची होंगी। मुख्य मंदिर के अलावा 12 प्रकल्प बनाए जाएंगे। 

जिनमें वैदिक गुरुकुल स्कूल, भक्तिवेदांत अस्पताल, गौ शाला व आर्गेनिक खेती, प्रसादम हाल, वैदिक लाइब्रेरी, संत आश्रम, प्राकृतिक गांव, बुजुगों के लिए आश्रम, गेस्ट हाउस, रेस्तरां, कीर्तन बैंक्वेट हाल, पशुओं की देखभाल के लिए फार्म बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पहले मंदिर बनेगा फिर प्रकल्पों के काम शुरू होंगे। मंदिर निर्माण के लिए कोई समय सीमा तो निर्धारित नहीं की गई है लेकिन प्रयास होगा मंदिर जल्द से जल्द बने। मंदिर निर्माण के लिए राशि दान से ही जुटाई जाएगी। मार्बल व लाल पत्थरों को तराशने के लिए जयपुर से कलाकार आएंगे, बाकी काम स्थानीय कलाकार ही करेंगे। मंदिर निर्माण के लिए एक समिति का गठन भी किया जाएगा।

इस्कॉन सागर के अध्यक्ष कृष्णार्चनदास ने बताया कि जबलपुर में भी बड़ा मंदिर निर्माण चल रहा है। वह इससे कुछ विशाल हो सकता है। भोपाल में बना मंदिर 2 एकड़ क्षेत्र में है। इंदौर और उज्जैन के भी मंदिर हैं तो बड़े ही लेकिन क्षेत्रफल के लिहाज से यह दूसरा बड़ा मंदिर बनेगा। 


Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
पुरानी पोस्ट

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours