#sagar #aap #bjp #politics
Sagar Watch News/ आम आदमी पार्टी प्रदेश के संगठन मंत्री राम किशोर शिवहरे का कहना है के मप्र की भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहपूर्ण होता दिख रहा है। चाहे चाहे पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे हमलों का मामला हो, चाहे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला हो या स्थानीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनियमितताओं का मामला हो सभी घटनाक्रम सरकार के इसी रवैये की और इशारा करते हैं।
रविवार को प्रदेश आप पार्टी के संघटनमंत्री ने एक निजी होटल में पत्रकारों से औपचारिक चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश सचिव इन्द्र विक्रम सिंह , एवं सागर संभाग से आम आदमी पार्टी के सभी 6 जिलों, सागर दमोह टीकमगढ़ निवाड़ी पन्ना छतरपुर के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बताया की प्रदेश पदाधिकारीयो ने सागर संभाग के संगठन निर्माण एवं आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की है।
पत्रकार वार्ता के बाद पार्टी के संभागस्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन भी आयोजित हुआ। जिसमे पन्ना की जिला अध्यक्ष अंजली यादव ,दमोह जिला अध्यक्ष बृजेश चौबे ,निवाड़ी जिला अध्यक्ष विजय अहिरवार व् सागर के जिला अध्यक्ष डीके सिंह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
कार्यक्रम के संचालक और सागर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत ने मीडिया को बताया कि इस सम्मलेन में प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी नगरीय चुनावों को लेकर कामकाज के रणनीति पर विचार किया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours