#sagar #nagarnigam #bhupendra #NH146

sAGAR wATCH nEWS

NH 146 के बदहाली की केंद्रीय मंत्री से शिकायत 

👉NH की बदहाली पर पूर्व मंत्री की पीड़ा छलकी  पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भोपाल-विदिशा-सागर मार्ग की मरम्मत का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में बताया कि एनएच-146 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। यह मार्ग कई शहरों को जोड़ता है और भारी ट्रैफिक रहता है। उन्होंने सड़क सुधार की मांग की और इसे फोरलेन बनाने की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

 फार्मासिस्ट डॉक्टरों के समकक्ष

👉डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में 1970-76 बैच के बी.फार्म एवं एम.फार्म डेलीगेट्स का गोल्डन जुबली समारोह 17-18 मार्च को हुआ। इसमें देश-विदेश से पूर्व छात्र शामिल हुए।

समारोह में गीत संध्या, विश्वविद्यालय परिसर भ्रमण और पुरानी यादों को ताजा करने के आयोजन हुए। मुख्य कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश पाटिल की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें फैकल्टी, सेवानिवृत्त प्रोफेसर्स और शोध छात्र भी शामिल रहे।

फार्मास्यूटिकल उद्योग, रिसर्च, गुणवत्ता नियंत्रण और फार्मासिस्टों के बढ़ते स्टेटस पर चर्चा हुई। विदेशों में कार्यरत एल्युमनाई ने फार्मासिस्टों की भूमिका और उनके डॉक्टरों के समकक्ष होने पर जानकारी दी।

फार्मेसी कोर्स में नए विषय जोड़ने, छात्रों को मार्गदर्शन देने और विभाग में ऐसे आयोजन जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समारोह का समापन हुआ।

अश्वगंधा अभियान

👉20 मार्च 2025 को कृषि विज्ञान केंद्र सागर में राष्ट्रीय औषधि पादप बोर्ड के तहत अश्वगंधा अभियान पर कृषक कार्यशाला आयोजित हुई। डॉ. के. एस. यादव और डॉ. आशीष त्रिपाठी ने अश्वगंधा की उन्नत खेती पर जानकारी दी। डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर ने कृषकों को प्रेरित करने और औषधीय गुणों के बारे में बताया। किसानों को अश्वगंधा पौधे व जानकारी सामग्री वितरित की गई। आयुष विभाग के विशेषज्ञों ने इसके लाभ समझाए।

Sagar Watch News

विशेष शिविर

👉राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्र इकाई) द्वारा सहोद्रा राय शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सागर के ग्राम मेनपानी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन (17 मार्च 2025) को स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण सर्वेक्षण किया गया। ग्रामीणों से शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी जुटाई गई।

इसके बाद योगा ट्रेनर आदित्य प्रजापति ने जुंबा नृत्य और व्यायाम का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में महिला सेल प्रभारी मनीषा तिवारी ने महिला सशक्तिकरण और युवा जिम्मेदारी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कानूनी जागरूकता और नैतिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

अंत में पहाड़ी मंदिर परिसर की सफाई की गई। पूरे दिन की गतिविधियों पर चर्चा कर आगामी कार्ययोजना बनाई गई।

Sagar Watch News

तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला

👉शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय अग्रणी में पीएम ऊषा योजना के तहत स्ट्रेस मैनेजमेंट और मेडिटेशन पर 7 दिवसीय कार्यशाला (20-26 मार्च) आयोजित की जा रही है।

प्राचार्य डॉ. जीएस रोहित के निर्देशन व डॉ. इमराना सिद्दीकी के संयोजन में इस कार्यशाला में महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ भाग ले रहा है।

सेडमैप के जिला संयोजक एन.एस. तोमर के मार्गदर्शन में तनाव प्रबंधन की तकनीकें सिखाई जा रही हैं। डॉ. देवकीनंदन शर्मा और ब्रजेश सिंह द्वारा मनोविज्ञान और योग विज्ञान की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

रानी अवंतीबाई के  पराक्रम से लें  प्रेरणा 

👉रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलगुरु प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने रानी अवंतीबाई लोधी के पराक्रम, वीरता और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कुलसचिव और सहायक कुलसचिव ने उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को गौरवपूर्ण बताया। वित्ताधिकारी अभयराज शर्मा ने उनके जीवन की प्रमुख घटनाओं को रेखांकित किया। प्रो. डॉ. उदित मलैया ने संक्षिप्त जीवनी प्रस्तुत की, जबकि डॉ. सिद्धि त्रिपाठी और डॉ. श्रद्धा सोलंकी ने उनके सामाजिक, राजनीतिक और ऐतिहासिक योगदान पर विचार रखे। डॉ. दिनेश अहिवार ने कविता पाठ किया, वहीं संजय अहिरवार और अभय राजपूत ने कविता व गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours