#sagar #nagarnigam #ddcomplex

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 शहर के बेहद भीड-भाड़ वाले बाज़ार के बीचों-बीच एक एक नए और बाज़ार ने आकार ले लिया है
। आधुनिक सुख-सुविधाओं वाले इस बहुमंजिला बाज़ार के शुरू होने से नगर वासियों को एक ही क्षेत्र में खरीददारी के और अधिक विकल्प उपलब्ध होने लगेंगे

आज मप्र के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के कर कमलों से इस नवनिर्मित व्यापारिक परिसर- दीनदयाल काम्प्लेक्स- का लोकार्पण किया गया  

नगर निगम द्वारा कटरा वार्ड में बनाये गये पं.दीनदयाल उपाध्याय (डी.डी.कामपलेक्स) का लोकार्पण कार्यक्रम म.प्र.शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किया गया  

निगमायुक्त ने जानकारी देते हुये कहा कि सागर शहर के मुख्य व्यवसायिक क्षेत्र कटरा बाजार में शांपिंग काम्पलेक्स का निर्माण 20 करोड 35 लाख रूपये की राषि से किया गया है। 

22 हजार वर्गफुट भूमि पर लगभग 40 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल के 4 मंजिला शापिंग काम्ललेक्स का निर्माण किया गया है जिसमें 148 दुकाने बनायी गई है। प्रत्ये तल पर 37 दुकानों का निर्माण किया गया है, परिसर में कुल 70 चार पाहिया एवं 350 दो पहिया वाहनों को खड़े करने की सुविधा दी गई है

इसके अलावा 8 व्यक्तियों की क्षमता वाली दो यात्री लिफ्ट लगायी गई है। लगभग 1000 किलोग्राम क्षमता वाली एक भारी सामान के लिए लिफ्ट लगायी गई है साथ ही  दो चलायमान सीढियां (Escalator)  स्थापित की गयीं है। 

शापिंग परिसर  के भूतल एवं शीर्ष  मंजिल  पर एक-एक फूड प्लाजा का निर्माण किया गया है। प्रत्येक मंजिल  पर महिलाओं और पुरुषों  एवं दिव्यांगजनों के लिये शौचालय बनाये गए हैं परिसर में मुफ्त इन्टरनेट  सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सी.सी.टी.व्ही कैमरा की व्यवस्था की गई है।  

लोकार्पण कार्यक्रम नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर,संगीता तिवारी, निगमायुक्त  राजकुमार खत्री एवं पार्षदों की उपस्थिति में किया गया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours