#sagar #collector # tehseeldaar #punishment
Sagar Watch News/फार्मर रजिस्ट्री के काम में घोर लापरवाही करने पर राजस्व अधिकारियों के खिलाफ जिला कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने ने दोषियों से तय समय में वाजिब जवाब न मिलने के स्थिति में उनके खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।
इन्हें दिया गया नोटिस
- बंडा तहसीलदार महेंद्र चौहान,
- शाहगढ़ तहसीलदार ज्ञानचंद राय,
- मालथौन तहसीलदार प्रेम नारायण सिंह,
- तहसीलदार सागर ग्रामीण,
- तहसीलदार देवरी विकास सिंह भदौरिया,
- तहसीलदार बीना सुनील शर्मा शामिल हैं।
- नायब तहसीलदार बंडा ममता मिश्रा,
कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से जारी कारण बताओं नोटिस के अनुसार राजस्व अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। फार्मर रजिस्ट्री की लंबित प्रगतियों की समीक्षा करने पर अधिकारियों के क्षेत्रांतर्गत लक्ष्य के अनुसार फार्मर आई.डी. का कार्य नहीं किया जाना पाया गया है। अधिकारियों के द्वारा विगत दिवसों में न्यूनतम कार्य किया गया। फार्मर आई.डी. का कार्य अधिकारियों के स्तर पर लंबित है।
यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है परन्तु उक्त अधिकारियों के द्वारा कार्य को गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों का उक्त कृत्य शासकीय सेवा में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीनता का प्रतीक है तथा स्वच्छंद व्यवहार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को प्रकट करता है।
इसके चलते सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 एवं सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 अंतर्गत अक्षम्य है। इसी आधार पर उक्त राजस्व अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया तथा उक्त नोटिस का जवाब 10/मार्च 2025 को शाम 4 बजे समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है, जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा संतोषजनक नहीं पाये जाने की दशा में नियमानुसार एक पक्षीय कार्यवाही करने का आदेश भी दिया गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours