#sagar #bhupendra #cm #airport #political

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
सेना के मुख्यालय,केंद्रीय विश्वविद्यालय और बीना रिफायनरी का हवाला देकर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर में हवाई अड्डा खोलने का अनुरोध किया है

इस सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री के प्रयास से मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर हवाई अड्डे स्वीकृत हुए, कुछ प्रारंभ हो गए और कुछ में कार्य चल रहा है।  प्रदेश में प्रमुख शहरों को हवाई यातायात से भी राज्य के द्वारा जोड़ा गया है। इससे प्रदेश के विकास में गति आयी है। 

पत्र में मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए यह भी लिखा है कि वो जानते हैं सागर संभागीय मुख्यालय है एवं बुन्देलखण्ड सागर सेना का बड़ा मुख्यालय, सागर का डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है, सागर जिले में एक लाख करोड़ की बीना रिफायनरी का कार्य चल रहा है जिससे तेजी से औद्योगिक विकास होगा। 

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सागर में हवाई अड्डे की स्वीकृति हेतु आप विशेष प्रयास करेंगे तभी सागर में हवाई अड्डा बन सकेगा। है,  

 

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours