#PMKSK #agriculture #PM #CM #kisanSamridhdhiKendra
Sagar Watch News/ पीएम किसान समृद्धि केन्द्र (Pradhan Mantri Kisan Samriddhi Kendra (PMKSK) वन स्टॉप सेंटर (One Stop Center) के रूप में कार्य करेंगे। इनमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और मिट्टी परीक्षण के अतिरिक्त खेती-किसानी से संबंधित अन्य जानकारियाँ भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जायेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने3 सितम्बर को सहकारिता विभाग और नर्मदा नियंत्रण मण्डल के कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र (Pradhan Mantri Kisan Samriddhi Kendra (PMKSK) स्थापित किये जाने के निर्देश दिये थे।
पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों (Pradhan Mantri Kisan Samriddhi Kendra (PMKSK) का उद्देश्य है कि एक ही स्थान पर किसानों को मिट्टी, बीज, उर्वरक इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई जाये। इसके साथ ही इन केन्द्रों को कस्टम हॉयरिंग सेंटर्स से जोड़कर किसानों को कृषि संबंधी छोटे और बड़े उपकरण भी उपलब्ध कराये जायें। किसानों को कृषि की बेहतर पद्धतियों और विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारियाँ प्रदान की जायें।
किसानों को मिलेंगे ये लाभ
ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र स्थापित हो जाने से किसानों को अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें केन्द्र में ही खेती-किसानी के लिये आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध होंगे। संसाधन उपलब्ध न होने पर किसान समृद्धि केन्द्र समन्वयक की भूमिका निभाकर उन्हें संसाधन उपलब्ध करायेगा।
इससे किसानों का खाद, बीज, उर्वरक और कृषि उपकरणों की खरीदी के लिये आने-जाने का समय भी बचेगा और अन्य व्यय भी नहीं होंगे। उन्हें किसान समृद्धि केन्द्र पर ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे वे बेहतर उपज भी प्राप्त कर सकेंगे।
किसान समृद्धि केन्द्र पर रहेगी सहायता केंद्र (Help-Desk)
पीएम किसान समृद्धि केन्द्र (Pradhan Mantri Kisan Samriddhi Kendra (PMKSK) पर सहायता केंद्र (Help-Desk) भी रहेगी। यहाँ से मृदा विश्लेषण और मृदा परीक्षण के आधार पर पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान की जानकारी मिलेगी। केन्द्र से फसल बीमा, ड्रोन, कृषि वस्तुओं की जानकारी के साथ अधिक लाभार्जन के लिये फसलों के पेटर्न के पैकेज संबंधी जानकारी भी मिलेगी।
प्रगतिशील किसानों का रहेगा व्हाट्सएप ग्रुप (WhatsApp Group)
पीएम किसान समृद्धि केन्द्र (Pradhan Mantri Kisan Samriddhi Kendra (PMKSK) के संचालक कृषि विभाग और कृषि संबंधी कार्यक्रम और गतिविधियों से जुड़े रहेंगे। पीएम किसान समृद्धि केन्द्र से जुड़े प्रगतिशील किसानों के किसान समृद्धि समूह नामक व्हाट्स-अप ग्रुप (WhatsApp Group) का निर्माण भी किया जायेगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours