Central Govt | Minister | Virendra Kumar | BJP |
Sagar Watch News/ केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने सागर में धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा की। चर्चा के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान भारत के आरक्षण नीति को हटाने की बात कही, जो देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि यह विचारधारा कांग्रेस परिवार द्वारा नेहरू के समय से ही अपनाई गई है।
वीरेन्द्र कुमार ने कांग्रेस पार्टी की 57 वर्षों के शासन की आलोचना की और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक उद्देश्यों की उपेक्षा की।
उन्होंने कांग्रेस पर यह आरोप भी लगाया गया कि उसने संविधान के आरक्षण सिद्धांतों को सही भावना से लागू करने की राजनीतिक इच्छा शक्ति कभी नहीं दिखाई।
उनका यह बयान राहुल गांधी के विदेश दौरों पर की गई टिप्पणियों के संदर्भ में है, जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेता "भारत के खिलाफ बयानबाजी" के रूप में देखते हैं।
पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, नरयावली विधायक, वृन्दावन अहिरवार, रामबिहारी चौरसिया, भाजपा प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया, पूर्व विधायक सोनाबाई अहिरवार,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन और आलोक केशरवानी भी मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours