Achievement | Sagar | University | scientist |
Sagar Watch News/ डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के 5 शिक्षकों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की 2024 की सूची में स्थान मिला है, जिसे स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका और एल्सिवियर पब्लिशर्स द्वारा 16 सितंबर, 2024 को जारी किया गया।
इस सूची में फार्मेसी विभाग के प्रो. एस.पी. व्यास, प्रो. संजय कुमार जैन, माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो. नवीन कानगो, रसायन विभाग के प्रो. ए.पी. मिश्रा और क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिक साइंस विभाग की डॉ. वंदना विनायक का नाम शामिल है।
यह सूची विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 174 उपक्षेत्रों के वैज्ञानिकों के डेटा और स्कोपस के विश्व स्तर के साइटेशन डेटाबेस पर आधारित कम्पोजिट स्कोर के आधार पर बनाई जाती है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के कई पूर्व शिक्षक और छात्र भी इस सूची में हैं, जो विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours