#sagar #kshatriya #maharanaPratap
Sagar Watch News/ गुरुवार को सागर स्थित होटल रॉयल पैलेस, किला कोठी में क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक समाज के संयोजक कृष्णासिंह महुआखेड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में जिले भर से आए वरिष्ठ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, जनपद व जिला सदस्यों तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल के चित्रों पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद समाज के विकास और उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जैसे:
-
जिला क्षत्रिय समाज का नेतृत्व गैर-राजनीतिक व्यक्ति को सौंपा जाए।
-
महाराणा प्रताप की मूर्ति IG बंगला के सामने स्थापित की जाए।
-
क्षत्रिय समाज का भवन जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बनाया जाए।
-
सागर के संस्थापक राजा उदयन शाह की स्मृति में शहर के चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार बनाए जाएं।
बैठक में यह भी तय हुआ कि 29 मई को महाराणा प्रताप और राजा छत्रसाल की जयंती पर एक भव्य जुलूस और आयोजन किया जाएगा। जुलूस स्वीडिश मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर पद्माकर सभागार में समाप्त होगा।
संयोजक कृष्णासिंह महुआखेड़ा ने समाज के उत्थान के लिए सामूहिक प्रयास और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया। बैठक के अंत में महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ समाजजनों ने एकजुटता दिखाई।
बैठक में उपस्थित 400 से अधिक समाजजनों ने अपनी मांगों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कृष्णासिंह राजपूत महुआखेड़ा, हरिराम सिंह कैथोरा कार्यवाहक अध्यक्ष जिला क्षत्रिय समाज, नर्मदा सिंह खोना वाले सुरखी, गोविंद सिंह मालथौन पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मुआर पूर्व जनपद अध्यक्ष, नंदराम सिंह डाबरी, अभीजीत सिंह राजपूत उदयपुरा गोल्डी, संतोष सिंह नयाखेड़ा, हम्मीर सिंह पवैया खिमलासा, सत्यजीत सिंह बीना, देवेन्द्र सिंह केसली उपाध्यक्ष, सुधीर भाई सिंह केसली, रामजी सिंह लुहारी, अमर सिंह कल्लू डाबरी, राजकुमार सिंह बरकोटी, फूलसिंह पंडा, पुष्पेन्द्र सिंह मोनू मोकलपुर, मंगल सिंह दादा. जाहर सिंह बमूरा, एड. अनिल सिंह पड़रई, जितेन्द्र सिंह बिलहरा राजा, प्रताप सिंह दादा सागौनी, ऊधम सिंह देवरी, देवेन्द्र सिंह राजपूत बिजौरा, नत्थू सिंह सिमरिया, रनवीर सिंह डिलाखेड़ी, महेश सिंह पडरई, गोविंद सिंह सानौधा, भगवत शरण सीहोरा, शिवराज सिंह सागौनीगुरू, राजेन्द्र सिंह अदावन, जयहिन्द सिंह हीरापुर वीरेन्द्र सिंह अवधकिशोर सिंह बेरखेड़ी, अशोक सिंह ढ़ाना, देवेन्द्र सिंह हिलगन जिला पंचायत सदस्य, भूपेन्द्र सिंह पनारी, सुरेन्द्र सिंह छीर, सीताराम सिंह बड़गान सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
सागर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा निर्माण हेतु सिटी स्टेडियम के सामने स्थल चयन करने और सिटी स्टेडियम का नामकरण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के नाम पर करने के निर्णय लेने पर क्षत्रिय महासभा जिला सागर की ओर से 18 अप्रैल, शुक्रवार को महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा।
साथ ही नगर निगम सागर आयुक्त द्वारा मूर्ति निर्माण करने वाली फर्म को 50 प्रतिशत लंबित भुगतान राशि जारी किए जाने पर क्षत्रिय महासभा जिला सागर ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी तथा आयुक्त श्री राजकुमार खत्री का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष श्री लखन सिंह बामोरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रतिमा निर्माण की भुगतान राशि पर लिए गए निर्णय के साथ ही क्षत्रिय महासभा जिला सागर ने पत्रकार वार्ता में घोषित किया गये नगर निगम के घेराव व आंदोलन के निर्णय को स्थगित कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रशांत मूर्ति कला केंद्र ग्वालियर को निविदा अनुसार वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा निर्माण का लंबित 50 प्रतिशत पार्ट पेमेंट निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री द्वारा जारी कर दी गई है। इससे प्रतिमा निर्माण के कार्य को अंतिम रूप देकर महाराणा प्रताप जयंती के पूर्व प्रतिमा की स्थापना के कार्य में आ रही बड़ी रुकावट दूर हो गई है।
यह निर्णय हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है, साथ ही इससे समाज की भावनाओं का भी सम्मान हुआ है।
अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने कहा है कि इस संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री भी धन्यवाद व आभार के पात्र हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours