#sagar #politics #holi #bhupendra

Sagar Watch|News In Short|ख़बरें संक्षेप में 

Sagar Watch News

👉पूर्व गृह मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने होली मिलन समारोह में भारत की सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म की महानता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत में नदियों, वृक्षों, पहाड़ों और जीव-जंतुओं की पूजा की परंपरा है, जो दुनिया में अद्वितीय है। 
 फाग मंडलियों के माध्यम से दुखी परिवारों के घर जाकर भक्ति गीत गाने की परंपरा भी भारत की विशेषता है।

उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए राजनेता और राजनैतिक व्यक्ति के अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सच्चा नेता वही होता है जो जनसेवा, सुशासन और समाज कल्याण को प्राथमिकता देता है, न कि केवल चुनावी लाभ के लिए काम करता है। उन्होंने होली को प्रेम और सद्भाव का पर्व मानते हुए उन्होंने भक्त प्रह्लाद की आस्था का उदाहरण दिया। भाजपा की लोकप्रियता को राष्ट्रसेवा से जोड़ा।

  जिले में पंजीयन 108 केंद्रों पर

👉भारत सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य अंतर्गत रबी वर्ष 2024-25, (विपणन वर्ष 2025-26) के लिए ई उपार्जन पोर्टल पर चना, मसूर, सरसों के लिए पंजीयन कार्यवाही 17 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। 

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने बताया सागर जिले में गेंहूँ का पंजीयन कार्य जिन केंद्रों पर किया जा रहा है उन ही केंद्रों पर चना, मसूर, सरसों का भी पंजीयन कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार जिले में 108 पंजीयन केंद्रों पर गेंहूँ, चना, मसूर,सरसों, का पंजीयन कार्य 17 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है। 

कलेक्टर ने सभी किसान से अपील की पंजीयन से शेष रहे सभी किसान भाई अपना पंजीयन अविलब कराये और सरकार की न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठायें।


Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours