#sports #sagar #News #StateLevel #championship

 शहर में प्रदेश स्तर की खेल प्रतियोगिता आयोजित होने जा   रही है। ख़ुशी का विषय है पर एक नजरिये से कुछ हद तक  मीडिया के लिए नहीं।  इस आयोजन के लिए क्या इंतजाम किये गए हैं। कितने खेल शामिल हो रहे हैं। कितने विद्यार्थी आ रहे हैं और उनके रुकने खाने-ठहरने का क्या व्यवस्था की गयीं हैं। 

 

 न चिट्ठी न कोई सन्देश ...!  की तर्ज पर यह सब बताने के लिए आयोजन शुरू होने से पहले  शिक्षा विभाग ने मीडिया से रूबरू होना भी  जरूरी नहीं समझा। यहाँ तक की उन्हें औपचारिक तौर पर प्रतियोगिता में शामिल होने और रिपोर्टिंग करने का आमंत्रण तक जारी नहीं किया। आखिर ऐसा क्या है जिसके चलते शिक्षा विभाग के तेवर इतने बदले-बदले नजर आ रहे हैं?  

Sagar watch News

दस संभागों के पांच सौ से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल 

Sagar Watch News/ 68वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसमें प्राचार्य, खेल अधिकारी, शिक्षक और खिलाड़ी शामिल हैं। इन समितियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

इस आयोजन के नोडल अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में 10 संभागों से 580 छात्र-छात्राएं और 80 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। खिलाड़ियों के निवास के लिए विभिन्न स्थानों की व्यवस्था की गई है मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी स्थानों पर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

प्रतियोगिता में क्रिकेट और कूड़ो खेल शामिल हैं। कूड़ो में 14, 17, और 19 वर्ष के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे, जबकि क्रिकेट में 19 वर्ष के प्रतिभागी खेलेंगे। क्रिकेट मुकाबले नगर निगम सिटी स्टेडियम, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय खेल मैदान और एक निजी स्कूल में होंगे, जबकि कूड़ो प्रतियोगिता एक अन्य निजी  स्कूल में होगी।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours