#sagar #amitshah #ambedkar #congress #bjp
Sagar Watch News/ कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के केंद्रीय मंत्री पर डॉ अम्बेडकर पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाकर देश भर में उनके खिलाफ में जो माहौल बनाया उसके जवाब में मप्र के पूर गृह-मंत्री और विधायक भूपेन्द्र सिंह ने मीडिया को एक पत्र जारी किया। जिसके जरिये उन्होंने अमित शाह के नेतृत्व में हुए कार्यों के तारीफ की एवं कांग्रेस को अम्बेडकर विरोधी बताने वाली पूर्व में हुईं घटनाओं का उल्लेख किया।
पत्र में लिखा है "सरदार पटेल के बाद देश को एक प्रभावी केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में अमित शाह जी मिले हैं, जिन्होंने धारा 370 हटाने, आतंकवाद-नक्सलवाद खत्म करने और सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर भारत को सशक्त और अखंड बनाया। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।
भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर अंबेडकर जी के अपमान का आरोप लगाया, बताते हुए कि कांग्रेस ने उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देने पर मजबूर किया और चुनावों में हराने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर जी को भारत रत्न कांग्रेस ने नहीं, बल्कि 1990 में भाजपा के समर्थन से मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने अंबेडकर जी के प्रति सम्मान दिखाने के लिए पंचतीर्थ स्थापित किए, जिसमें महू की जन्मस्थली, नागपुर की दीक्षाभूमि, दिल्ली में परिनिर्वाण स्थल और मुंबई की चैत्यभूमि शामिल हैं। साथ ही, लंदन स्थित अंबेडकर की अध्ययन स्थली को संग्रहालय में परिवर्तित किया गया।
महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा और समानता सुनिश्चित करते हुए मोदी सरकार ने महिला आरक्षण और उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार किया। भाजपा ने "भीम ऐप" के जरिए डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देते हुए अंबेडकर के नाम को जन-जन तक पहुंचाया। सिंह ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के विपरीत, अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours