#agniveer #sagar #recruitment #army
Sagar Watch News/अग्निवीर सैना भर्ती रैली का आयोजन सागर जिला मुख्यालय पर इंदिरा गाँधी शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 05 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक किया जाना है। इस भर्ती रैली में शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, एवं छतरपुर सहित कुल 10 जिलों के उम्मीदवार सम्मलित होगें।
इस भर्ती रैली व्यवस्थाओं हेतु कलेक्टर संदीप जीआर ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं जिसमें संपूर्ण भर्ती कार्यवाही के लिए अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय नोडल अधिकारी होंगे एवं जिला रोजगार अधिकारी अंगूरी ठाकुर सहायक नोडल अधिकारी होगी।
इसके अतिरिक्त भर्ती रैली की कार्यवाही के दौरान विभिन्न अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए हैं जिनमें रैली स्थल पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल को निर्देशित किया गया है कि भर्ती स्थल पर 24 घंटे पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध करावें एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। जो अभ्यर्थी भर्ती से बाहर हो जाये उन्हे यथाशीघ्र भर्ती स्थल से बाहर करें।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सेना भर्ती रैली स्थल पर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना, नगर निगम आयुक्त को सेना भर्ती रैली कार्य हेतु 20-25 चलित शौचालय उपलब्ध कराना इनकी साफ- सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराना एवं फायर सुरक्षा हेतु एक फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराना, सेना भर्ती स्थल हेतु अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के सम्पूर्ण परिसर में निरन्तर निर्वाध विद्युत उपलब्ध कराने हेतु अधीक्षण यंत्री एम.पी.ई. बी. सागर को कार्य दायित्व सौंपा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours