#NagarNigam #Mayor #Comissionor #Employees #demands

Sagar Watch News

Sagar Watch News
/ नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा नगर निगम कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के निराकरण करने हेतु कर्मचारी संघों की बैठक उपरांत महापौर संगीता तिवारी, निगमाध्यक्ष  वृन्दावन अहिरवार एवं निगमायुक्त राजकुमार खत्री को दिये गये ज्ञापन सौंपा  

महापौर, निगमाध्यक्ष एवं निगमायुक्त ने कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि  शासन के आदेशानुसार कर्मचारियों के मंहगाई भत्तें के एरियर की राशि का भुगतान एकादशी के पूर्व एक किश्त देने का आश्वासन दिया, पात्र कर्मचारियों को समयमान वेतनमान शासन के निर्देशानुसार नियमानुसार लाभ दिये जाने हेतुं कार्यवाही की जायेगी। 

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक ने शेष 84 मस्टरकर्मियों का विनियमितीकरण करने की मांग के संबंध में कहा कि पूर्व में भी महापौर परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित किये जा चुके है जिसके मुताबिक  पुनः शासन को लिखा जाये इस संबध में महापौर एवं निगमायध्यक्ष ने स्वीकृति प्रदान की। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में गठित जांच समिति के प्रतिवेदन अनुसार पद रिक्त होने पर नियुक्ति प्रदान कराने की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में महापौर ने कहा कि वर्तमान में सागर नगर निगम की शासन द्वारा चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि में कटौती अधिक होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। इसलिये सभी कर्मचारी राजस्व वसूली में सहयोग प्रदान करें तथा नगर निगम प्रशासन द्वारा शासन स्तर पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। 

अधिकारी कर्मचारियों की पदोन्नति न होने से शासन द्वारा अन्य विभागों  में उच्च पद का प्रभार दिया गया है, उसी आधार पर नगर निगम सागर के अधिकारी कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार दिये जाने के संबंध में नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को आवश्यकता एवं योग्यता अनुसार पदनाम शासन निर्देशानुसार काार्यवाही की जाएगी। 

कार्यक्रम में  प्रांतीय सचिव  राजेशसिंह राजपूत एवं ईकाई अध्यक्ष वर्षा समद एवं नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष हरेन्द्र खटीक, उपाध्यक्ष  शकुनतला गोस्वामी सचिव माधव चढ़ार एवं कोषाध्यक्ष राजेश चौबे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारिगण उपस्थित रहे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours