Collector | Show Cause Notice | Education |

Sagar Watch News

Sagar Watch News/
 एक स्कूल में उस समय हडकंप मच गया जब जिला कलेक्टर औचक निरीक्षण में स्कूल पहुँच गए । जब कलेक्टर स्कूल पहुंचे तो पदस्थ शिक्षक अपनीं कक्षाओं में न होकर स्कूल परिसर में ही किसी फेरी  वाले से खरीदारी में मशगूल थीं। स्कूल का यह हाल देखकर कलेक्टर आगबबूला हो गए इस घटनाक्रम के चलते एक दर्जन से ज्यादा शिक्षिकाओं से प्रशासन ने जवाब तलब किया है

कलेक्टर संदीप जी आर के द्वारा  8 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को अधिकारियों के साथ शासकीय माध्यमिक एकीकृत शाला तिली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कक्षाओं का निरीक्षण करने पर  शिक्षकों का कक्षा में उपस्थित न होकर संस्था परिसर में एक अनाधिकृत व्यक्ति (फेरी वाले) से कपड़े इत्यादि सामग्री क्रय करते पाये गये। कक्षाओं में कलेक्टर  संदीप जी आर  द्वारा स्वयं बच्चों से रूबरू होकर चर्चा की गई।


कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के द्वारा एक दर्जन से अधिक विद्यालय के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। शिक्षकों का उक्त कृत्य गंभीर कदाचरण, स्वैच्छाचारिता, शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल, कर्तव्यों के प्रति लापरवाह होने के साथ ही म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उपनियम का उल्लंघन है, एवं म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि जिन एक दर्जन से अधिक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें

  • पीएल अहिरवार उच्च श्रेणी शिक्षक ,
  • शालिनी रावत माध्यमिक शिक्षा ,
  • नीरजा रावत माध्यमिक शिक्षक,
  • विनीता सोनी माध्यमिक शिक्षक ,
  • गरिमा तिवारी माध्यमिक शिक्षक,
  • विदुष श्रीवास्तव प्राथमिक शिक्षक ,
  • सुनीता तिवारी ,
  • कमला तिवारी ,
  • वंदना ठाकुर ,
  • साधना श्रीवास्तव ,
  • नीरजा पहाड़िया 
  • आरती दुबे , एवं 
  • रजनी लता तिवारी सभी प्राथमिक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours