Sagar | Teacher | Suspend |

News In Short | 27 July 2024 

Sagar Watch News

जिले में शिक्षकों कि कामचोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं
। अगर विभाग के आला अधिकारी कभी औचक दौरे पर निकलते हैं तो उन्हें शिक्षक विद्यालयों से गायब मिलते हैं । ऐसा ही एक मामला  शुक्रवार  को  सामने आया जब जिला शिक्षा अधिकारी ने शहर से लगे एक गाँव के विद्यालय का दौरा किया 

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन द्वारा शास.उ.मा. वि. पथरिया जाट के  अकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय शाला में ताला लगा हुआ पाया गया। 10ः35 बजे विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये उन सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री जैन के द्वारा शास.उ.मा.वि. चितौरा का प्रातः 11ः00 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय से 1 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये 1 शिक्षक का भी एक दिन का वेतन काटा गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जैन ने बताया कि इस प्रकार का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। 

उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया है कि सभी शिक्षक समय पर उपस्थित हो एवं शाला का संचालन सुचारु रूप से समय सारणी के अनुसार किया जाए उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शाला में उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क करें जिससे कि विद्यालय की उपस्थिति शत प्रतिशत रहे। 

 शिक्षक का निलंबन 

शासकीय प्राथमिक शाला मकरोनिया की प्राचार्य श्रीमति सीमा पाण्डेय विरूद्ध ग्रामवासियों द्वारा शिकायत की गई, कि प्राचार्य, शासकीय कार्याे मे उदासीनता, संस्था में अनियमित रहना, संस्था के छात्र-छात्राओं, ग्रामवासियों एवं एम. डी. एम. कर्मचारियों को लगातार परेशान एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर संस्था का शैक्षणिक वातावरण दूषित कर रही है। 
उक्त शिकायत के आधार पर संकुल केन्द्र प्राचार्य द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की गई। जिसके तहत प्राचार्य श्रीमती सीमा पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका प्रतिउत्तर समाधान कारक नहीं पाया गया। 

 अतएव, संकुल केन्द्र कार्यालय के आदेशानुसार श्रीमति सीमा पाण्डेय को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम - 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours