Election, Assembly,2023,rajnath

Sagar Watch

सागर,मप्र/05 नवम्बर/Sagar Watch /
 
भारत के रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ  नेता राजनाथ सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच मौलिक और बड़ा अंतर  है। भाजपा जनता को अपना आधार मानती है और कांग्रेस अपने परिवार को आधार मानती है।

भाजपा नेता श्री सिंह ने यह विचार मप्र के सागर जिले की सुरखी, नरयावली, बंडा और बीना विधानसभा क्षेत्र  आज  आयोजित चार  जनसभाओं  में  संबोधन के दौरान व्यक्त किये।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की विशेषता बताते हुए कहा कि हो सकता है कि "पार्टी के अन्दर कोई नेता ऐसा हो जो कहता कुछ हो और करता कुछ हो लेकिन भाजपा जो कहती है वह करती है और इस बात को लेकर दुनिया में कोई उस पर ऊँगली नहीं उठा कर यह कह नहीं सकता की भाजपा ने जो कहा वो किया नहीं।"

हालाँकि उन्होंने अपने संबोधन में यह माना कि " नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण ही भारत की राजनीति और नेताओं पर से धीरे-धीरे जनता का विश्वास उठता जा रहा है।"

लेकिन भाजपा की काम काज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा कहती आयी थी कि संसद के दोनों सदनों में बहुमत मिलने पर वह जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 को समाप्त कर देगी और उसने ऐसा किया भी। यह भी कहा कि दोनों सदनों में बहुमत मिलने पर अयोध्या की भूमि पर श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने से उसे कोई रोक नहीं पायेगा।

इसी सिलसिले नें उन्होंने मप्र के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री की तरह नहीं एक सेवक की तरह प्रदेश में काम किया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राजीव गाँधी का जिक्र आने पर कहा की उन्होंने एक बार अपने मजबूरी बताई थी की दिल्ली से जनता के लिए अगर सौ पैसा भेजा जाता है तो केवल 14 पैसा उस तक पहुँचता है शेष 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। 

लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मजबूरी को चुनौती के रूप में स्वीकारा, जनता के बैंकों में खाते खुलवाए और अब किसानो को छः हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में  दिल्ली से चलता है तो पूरा पैसा सीधे खाते में आता है ।

उन्होंने कहा कि "भ्रष्टाचार को भाषण से ख़त्म नहीं किया जा सकता है उसे समाप्त करने के लिए व्यवस्था में बदलाव लाना पड़ेगा।"

मप्र में कांग्रेस के नेताओं की कपडा फाड़ने सम्बन्धी बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि "जिनको एक-दूसरे  कपडा फाड़ने की आदत होती है सरकार बनने पर जनता के कपड़े फाड़ेंगे। जनता को इनसे बच कर रहने की जरूरत है ।"

उन्होंने देश में मोबाइल फ़ोन की उपलब्धता को लेकर कहा की मोदी सरकार के आने पहले तक देश में 92 फीसदी मोबाइल फ़ोन बाहर से भारत आती थी लेकिन मोदी सरकार के आठ साल के बाद 92 फीसदी मोबाइल फ़ोन भारत में बनती है और यहाँ से विदेश जाती है ।

उन्होंने भारत की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। पहले अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो दूसरे देश ज्यादा महत्व नहीं देते थे कहते थे भारत गरीब है, कमजोर है, आज जब भारत बोलता है तो दुनियां कान खोल कर सुनती है कि भारत क्या कह रहा है।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours