BJP, Election, Assembly

Sagar Watch

Sagar Watch/
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर में वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली स्वीडिश मिशन स्कूल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए बड़ा बाजार स्थित रामबाग मंदिर पहुंची। 

वाहन रैली में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन,वृंदावन अहिरवार, कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश से आये आनंद स्वरूप शुक्ल,अनिल तिवारी वाहन रैली में उपस्थित रहें। 

रैली में शामिल युवा हाथों में झंडे लेकर दोपहिया वाहन पर चल रहे थे। वही भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन दोपहिया वाहन पर सवार होकर नगर वासियों का अभिवादन कर रहे थे। जगह–जगह लोगों ने वाहन रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही जन सामान्य ने भी घर की छत और बालकनी पर खड़े होकर प्रत्याशी शैलेंद्र जैन अभिवादन किया।

वाहन रैली संयोजक एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुटा हैं। प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है एवं जन-जन तक  पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की पक्ष में मतदान का आग्रह कर रहा है। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह संकल्प लिया है के प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराके अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours