Assembly, Election,मध्य प्रदेश
Sagar Watch/ 14 Nov/ सागर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान दल विशेष के लिए काम करने वाले शासकीय सेवकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। जिसके तहत सोमवार को रहली के सहकारिता विभाग के दो कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। अब तक सात शासकीय कर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
अधिकृत जानकारी के मुताबिक रहली विस क्षेत्र में अचलपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता अरविंद सिंह एवं सहायक समिति प्रबंधक छिरारी विजय जैन के खिलाफ दल विशेष का प्रचार करने की शिकायत की गई थी।अधिकृत जानकारी के अनुसार रहली रिटर्निंग ऑफीसर से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर दोनों को बर्खास्त करने का नोटिस सहकारिता उपायुक्त द्वारा आज जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी नगर निगम के दो कर्मचारियों सहित पांच शासकीय कर्मियों के खिलाफ शिकायतें हुई थीं। जिस पर आयोग के निर्देश के तहत कार्रवाई की गई है।
खुरई । खुरई नाका पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इरफान खान ने पार्टी की रीति-नीति एवं खुरई के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
खुरई से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह के समक्ष इरफान खान ने अपने 100 साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया। श्री सिंह ने सभी का भाजपा का गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।
इस मौके पर इरफान खान ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में अंतर नहीं है। भूपेंद्र सिंह ने खुरई को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कर प्रदेश में एक नई पहचान बना दी है। वे सिर्फ विकास की बात करते हैं।
जीत का बनेगा नया कीर्तिमान
मंगलवार को मालथौन में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री मन्नूलाल कोरी ने भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह के लिए जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह ने मालथौन समेत पूरे खुरई विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी। यहां के विकास कार्य देखकर लगता है भूपेंद्र सिंह इस बार जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे।
सेवादल परिवार ने चाचा नेहरू की जयंती मनायी
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सेवादल परिवार ने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने गुरूगोविंद सिंह वार्ड में छोटे छोटे बच्चों के बीच पहुंच कर उन्हें चाकलेट,बिस्किट,नमकीन और खिलौने बांटकर बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का स्मरण किया।
इस दौरान म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने कहा पं.नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे,उनके कार्यकाल में सामुदायिक विकास, कृषि उद्योग के क्षेत्र में देश का चहुंमुखी विकास हुआ,
इस मौके पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होने कार्यकत्ताओं से पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने को कहा।
इस अवसर पर ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला राजेश उपाध्याय,लल्ला यादव,रंजन यादव,सुरेश जाटव,श्रीकांत पटेल,सीनू वाल्मीकि,अंकुर यादव आदि बड़ी संख्या में सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours