Election,Assembly, BJP
Sagar Watch/ भारतीय जनता पार्टी ने दो दिन पहले मध्यप्रदेश का संकल्प-पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में मध्यप्रदेश के सर्व कल्याण के साथ स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का रोडमैप है। भाजपा सरकार मध्यप्रदेश में गरीब अनाज कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन के साथ दाल, सरसों का तेल और शक्कर देने का कार्य करेगी। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ.वीरेंद्र खटीक ने कही।
उन्होंने ने पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ आईआईटी और आइआईएम की तर्ज पर राज्य में संस्थान खोले जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी वोट बैंक की राजनीति नहीं करती, भाजपा गरीबों, बेसहा और महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य करती है।
भाजपा ने जो कहा है, वह पूरा किया है। लाड़ली बहनों को अभी 1250 रूपए प्रति माह मिल रहे हैं, आगे इस योजना में तीन हजार रूपए प्रति माह लाड़ली बहनों को मिलेंगे। कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर मध्यप्रदेश की जनता को छला था। अब झूठी गारंटी के भरोसे कांग्रेस जनता को नहीं छल पाएगी। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चारों खाने चित होगी और भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours