Election, Assembly

भाजपा के स्टार प्रचारक भूपेन्द्र यादव, प्रहलाद पटैल की जिले में तीन जनसभाएं 

सागर/भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मध्यप्रदेश के प्रभारी भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल सागर जिले में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश पेनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया ने बताया कि आज एक नबंवर दिन बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक भूपेन्द्र यादव केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल सागर जिले की बीना विधानसभा के 

  • भानगढ़ में सुबह 11ः30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन 
  • मालथौन में दोपहर 12 बजे  एवं  
  • राहतगढ़ में दोपहर 02ः30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।


सागर/भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के मुताबिक  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव आज एक नबंवर को शाहगढ़ में में सुबह 11ः00 बजे, बंडा विधानसभा क्षेत्र के शाहगढ़ मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। चुनाव की दृष्टि से शाहगढ़ मंडल के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

Sagar Watch

खुरई विधानसभा में पांच दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा 

गढ़ौला जागीर में आयोजित तीन शक्ति केंद्रों के क्लस्टर सम्मेलन में अहिरवार समाज व आदिवासी समाज के 68 लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।नवागत सदस्यों उन्होंने भाजपा का गमछा पहना कर सभी का भाजपा में स्वागत किया।

भाजपा के खुरई विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने के मुताबिक क्षेत्र में 55 हजार पीएम आवास बनवाए गए हैं । यह क्षेत्र के कुल मकानों की लगभग आधी संख्या होती है। 
सर्व  ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित मिलन समारोह में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है। राष्ट्र की अक्षुण्णता उसके धर्म और संस्कृति की सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत के धर्म और सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का जो अभियान चलाया उसको ही कांग्रेस ने सुनियोजित रूप से आगे बढ़ाया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भारत में कांग्रेस पार्टी से जुड़े फाउंडेशन सहित सैकड़ों एनजीओ के लिए विदेशों से जो पैसा लगातार आता रहा उसका उद्देश्य भारत में धर्मांतरण का था। कांग्रेस ने धर्मांतरण के इस भारत विरोधी अभियान को बढ़ावा दिया, जब प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई तब धर्मांतरण में लगी संस्थाओं की विदेशी फंडिंग पर पूरी तरह रोक लगाई गई।

उन्होंने बाते कि  खुरई शहर के भीतर 34 एकड़ सरकारी भूमि प्रभावशाली लोगों से खाली कराई और उन पर गरीबों को पट्टे देकर मकान बना दिए। इसमें किसी को एक रुपया भी नहीं लगा। वर्षों से लोग जहां रह रहे थे, उनको भूस्वामित्व अधिकार के पट्टे मालिकाना हक के साथ दिए गए हैं। इन पर आप बैंक से लोन ले भी सकते हैं। 

Sagar Watch

ताम्रकार समाज द्वारा भाजपा नेता शैलेन्द्र जैन का  हुआ सम्मान  

ताम्रकार समाज की बैठक का आयोजन लक्ष्मीपुरा वार्ड में किया गया, बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का सम्मान किया गया। 

उन्होंने ताम्रकार समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने सागर को विकास के जिस पायदान पर खड़ा किया है उसको और आगे बढ़ाने के लिए और महानगर की तर्ज पर विकसित करने के लिए पुनःभारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है ताकि  सागर भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सके।
Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours