Religious-आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ विहार हुआ

सागर वॉच /
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज का मंगल विहार सर्वोदय जैन तीर्थक्षेत्र अमरकंटक से दोपहर 1:45 डिंडोरी की ओर हो गया रात्रि विश्राम कबीर चबूतरा पर हो रहा है 9 अप्रैल को आहारचर्या जगतपुर गांव में होगी। 

डिंडोरी से 14 किमी पहले आदिवासी ग्राम कारो पानी में आचार्य श्री के आशीर्वाद से चल चरखा हथकरघा केंद्र खोला जा रहा है। यहां पर 5000 आदिवासी महिलाओं को हथकरघा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाएगा डेढ़ सौ महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 

वहां पर गुरुदेव के पहुंचने की संभावना बन रही है। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य श्री के सानिध्य में अमरकंटक में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आयोजन 25 मार्च से 1 अप्रैल तक हुआ था ।

उसके बाद से ही विहार की संभावनाएं लग रही थी विहार की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग गुरुदेव के पीछे-पीछे पैदल बिहार करवाने के लिए पहुंचे। गुरुदेव किस ओर बिहार करेंगे इसको लेकर के चारों तरफ समाज के लोग कयास लगा रहे हैं।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours