#sagar #agriculture #ayukt

Sagar Watch news

Sagar Watch News।
प्रदेश शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने आज संभागीय मुख्यालय सागर में रबी 2025 की समीक्षा एवं खरीफ 2025 की योजना निर्धारण हेतु आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में कृषि यंत्रीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दो माह में लक्ष्य प्राप्त न होने पर संबंधित अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

कृषि आदानों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सागर संभाग में उच्च कीमतों वाली फसलों और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाए और इनके रकबे में वृद्धि की जाए। इसके अलावा  किसानों को मूंगफली, उड़द और अरहर की खेती के लिए प्रेरित किया जाए तथा तकनीकी मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण बीज समय पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने खास तौर पर अरहर की पूसा-16 किस्म को बढ़ावा देने की बात कही।

बैठक में उन्होंने आगामी खरीफ सीजन हेतु खाद-बीज की उपलब्धता, वितरण की समीक्षा की और वितरण केन्द्रों पर किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नए पीढ़ी के किसानों को आधुनिक तकनीक व नवाचारों के प्रति जागरूक करने की भी बात कही।

बैठक में सचिव उद्यानिकी  प्रीति मैथिल ने पेरी-अर्बन सब्जी संकुल  योजना की जानकारी दी, वहीं कमिश्नर डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने सागर में खाद्य प्रसंस्करण  इकाई  की आवश्यकता पर बल दिया।

सागर कलेक्टर  संदीप जी आर ने जिले में 100 हेक्टेयर भूमि पर फ्रूट फॉरेस्ट परियोजना, नरवाई प्रबंधन और खुरई के गेहूं की ब्रांडिंग के प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में सागर संभाग के सभी कलेक्टर, विभागीय अधिकारी, एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

अंत में संभाग आयुक्त डॉ. रावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

Share To:

Sagar Watch

Post A Comment:

0 comments so far,add yours